• आज का दौर भाग-दौड़ का दौर माना जाता है। हमारा खान-पान का कोई समय नहीं होता है। जब समय मिला तब कर लिया, लेकिन आप जानते है कि आपका असमय खान-पान आपके लिए बीमारियों को न्यौता दे रहा हैं। इसी कारण इस बारें में आयुर्वेद मानता है कि हमें अपनी दिनचर्या में ऐसे काम करने चाहिए। जिससे हम बीमारियों से बहुत दूर रहें। हमें कोई समस्या कभी उत्पन्न न हो।
  • आयुर्वेद में माना जाता है कि अगर हमारा खान-पान सही होगा तो हमारी सेहत भी सही रहेगी। जिसके कारण हमें कभी कोई समस्या नहीं होगी। जब हम खाना खाते है तो कुछ ऐसे काम कर देते है। जिससे हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हमारे कुछ काम ऐसे भी होते हैं, जिन्हें करने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है व कई तरह के रोग शरीर को घेर लेते हैं।
  • आयुर्वेद के अनुसार कुछ काम ऐसे है जो हमें खाने के तुरंत बाद नहीं करने चाहिए, इससे हमारे सेहत में बुरा प्रभाव पड़ सकता है। 

➡ जानिए ऐसे कौन से काम है जो खाना खाने के बाद नहीं करने चाहिए :

  1. सोने से बचें : कई ऐसे लोग होते है जिन्हें खाने के बाद आलस्य आ जाता है और वह सो जाते है, लेकिन आप जानते है यह आपके लिए कितना खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने आपका मोटापा बढेगा। साथ ही पाचन संबंधी कई समस्याए हो सकती है।
  2. खाना खाने के बाद कभी फल न खाएं : आपने यह सुना होगा कि खाना खाने के बाद फल जरुर खाने चाहिए। लेकिन आप यह जानते है कि खाना खाने के तुरंत बाद फल नहीं खाना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार माना जाता है कि दोनों के सेब करने से हमें पेट संबंधी समस्या हो सकती है। इसलिए हमें खाना के बाद फल का सेवन नहीं करना चाहिए। www.allayurvedic.org
  3. खाने के बाद तुरंत नहाए नहीं : आप यह बात जानते है सवस्थ्य शरीर के लिए सही समय में नहाना और खाना बहुत ही जरुरी होता है। लेकिन कई ऐसे लोग भी होते है जो खाना खाने के बाद ही नहाना पसंद करते है, लेकिन इससे उनकी सेहत में बुरा प्रभाव पडता है। क्योंकि खाना खाने के बाद नहाने से हमारे पेट के चारों ओर खून का प्रभाव तेज हो जाता है जिससे हमारी पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है जो कई समस्याओं को जन्म देती है।
  4. चाय से बनाएं दूरी : कई लोग ऐसे होते है जो चाय के बहुत अधिक शौकीन होते है। उन्हें इस चीज की लत सी लग जाती है। इसी कारण वह खाना खाने के बाद तुरंत चाय पी लेते है, लेकिन आप जानतके है कि इससे आपको पाचन संबंधी कई समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं आपको एसिडिटी की भी समस्या हो सकती है।
  5. स्मोकिंग न करें : हमारे आस-पास इस तरह के कई लोग होते है कि खाना खाने के बाद तुरंत स्मोकिंग करते है। ऐसा करना आपके सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। इससे कैसंर होने के संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
  6. खाना खाने के बाद संभव हो तो तुरंत टहले नहीं : हम हमेशा यह बात सुनते आ रहे है और कई लोग यह काम करते भी है कि खाना खाने के बाद थोड़ा चलने से हमारा खाना ठीक ढंग से पच जाता है। आयुर्वेद के अनुसार माना जाता है कि खाना के बाद तुरंत वही चलना चाहिए। थोड़ा रुक कर चलना चाहिए, क्योंकि इससे हमारे पूरें शरीर को पोषण नहीं मिल पाता है। जिससे हमारी पाचन क्रिया भी कमजोर हो जाता है। साथ ही कई पेट संबंधी समस्या उत्पन्न हो जाती है।