• आजकल की लाइफस्टाइल में हमे कोई न कोई सेहत संबंधी समस्या होती रहती हैं। इसका मुख्य कारण हमारा खुद पर अधिक ध्यान न देना। कई बार हमें इतनी ज्यादा शारीरिक समस्याओं का सामना करना पडता है कि ये नहीं समझ में आता है कि क्या करें।
  • कई बार तो हमे पेट संबंधी समस्या जैसे एसिडिटी या पेट दर्द से अधिक परेशान हो जाते हैं। समझ में नहीं आता कि क्या करें। जिससे इस समस्या हमें निजात मिल जाएं। अगर आपके साथ ऐसा होता है, तो हम आपको बता दें कि एक कटोरी दही और चावल का सेवन करने से आपको इस समस्या से निजात मिल जाएगा।
  • जी हां चौक गए न कि ऐसा कैसे हो सकता है। दही और चावल खाने से आपका पेट दर्द से कैसे निजात मिल जाएगा। लेकिन हम आपको बता दें कि इससे केवल आपको पेट संबंधी समस्याओं से ही निजात नहीं मिलेगा, बल्कि कई और बीमारियों में फायदेमंद साबित हो सकता हैं। जानिए इसका सेवन करने से होने वाले फायदों के बारें में।
  1. मोटापा से दिलाएं निजात : अब आप यह बोलेगे कि चावल खाने से तो मोटापा बढ़ता है, लेकिन चावल और दही खाने से आप मोटे नहीं होगे, बल्कि आपका मोटापा कम हो सकता हैं। इसके लिए आप सब कुछ छोड़कर कुछ दिन इसी का सेवन करें। तो आपको फर्क जरुर नजर आ जाएगा। इसमें कम कैलोरी होती हैं।
  2. बुखार : अगर आपको बुखार आ रहा है, तो आपके लिए दही और चावल काफी फायदेमंद हो सकता है। कई लोगों के साथ होता है कि बुखार में कुछ खाने का मन नहीं करता हैं। तो इसका सेवन करना लाभकारी होगा। इससे आपकी केवल भूख ही नहीं खत्म होगी, बल्कि आपके शरीर को भरपूर मात्रा में ऊर्जा मिलेगी। दही से आपकी इम्युनिटी पॉवर को बढ़ेगी। साथ ही इसमें उपस्थित एंटी-ऑक्सीडेंट बुखार से लड़ने में मदद करते हैं।
  3. अगर हो पेट खराब : अगर आपका पेट कराब हो जाता है। तो सिर्फ दही और चावल का सेवन करें। इससे आपकी भूख शांत हो जाएगी। साथ ही ये अच्छी तरह से पच जाता हैं। जिसके कारण आपको पेट में काफी आराम मिलेगा। www.allayurvedic.org
  4. कब्ज की समस्य़ा से दिलाए निजात : अगर आपको कब्ज की समस्या हो, तो इसका सेवन करें। क्योंकि दही में भरपूर मात्रा में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं तो आपके पाचन को सही करते हैं और आपके मल को मुलायम बनाने में मदद करते हैं। साथ ही इससे होने वाले दर्द से भी निजात दिलाते हैं।
  5. तनाव से दिलाएं निजात : आप तो यह जानकर हैरान हो जाएगे। कि इसके सेवन करने से आपको तनाव से भी निजात मिल सकता हैं। इसमें उपस्थित प्रोबायोटिक बैक्टीरिया, एंटी-ऑक्सीडेंट और अच्छे फैट्स के कारण यह आपके मूड को अच्छा बनाए रखने में मदद करता है।
  6. ऐसे बनाएं दही चावल : सबसे पहले एक बाउल में चावल लें और इसमें आधा बाउल दही मिलायें। एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें फिर उसमें जीरा और एक चौथाई चम्मच उड़द की दाल, 4-5 कड़ी पत्ते, धनिया की पत्तियां और नमक डालें। इस हल्का सा पकाएं और फिर इसे दही चावल को भी इसमें डाल दें।