नमस्कार दोस्तो एक बार फिर से आपका All Ayurvedic में स्वागत है, आज हम आपको दूध और शहद को साथ पीने के फायदों के बारे में बताएंगे। दूध और शहद दोनों ही शरीर को बल प्रदान करते है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपने 15 दिन तक इन दोनों का सेवन कर लिया तो आपको ऐसे कमाल के फायदे होंगे जिनके बारे में आपने पहले कभी नही सुना होगा।

  • हम सभी जानते हैं कि दूध पीने से सेहत में कितना निखार आता है लेकिन गर्म दूध पीने से हमें क्या लाभ पहुंचता है, ये बहुत कम लोगों को पता है। और इस गर्म दूध में अगर शहद मिल जाए तो यह एक औषधि से कम नही है। आज हम आपको बताएंगे कि गर्म-गर्म दूध में शहद मिलाकर अपने आहार में रोजाना शामिल करने से सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं।
  • दूध में अधिक मात्रा में विटामिन ए, विटामिन बी और डी के अलावा कैल्शियम, प्रोटीन और लैक्टिक एसिड पाया जाता है। वही दूसरी ओर शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाया जाता है

जब दूध और शहद के तत्व मिलते है तो यह एक औषधि बन जाते है। जानिए गर्म दूध और शहद मिलाकर पीनें से क्या फायदे है, आइये जानते है।

दूध और शहद के 9 अद्भुत फायदे :

  1. मानसिक तनाव : अगर आप तनाव में है तो आपके लिए दूध और शहद काफी फायदेमंद है। इसके लिए गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने पीएं। जिससे आपकी तंत्रिका कोशिकाओं और तंत्रिका तंत्र को आराम मिलेगा और आप तनाव से निजात पा जाएगे।
  2. कैंसर : जो कैंसर से पीडित हैं या फिर जिनके दांत कमजोर हैं और खाने को ठीक से चबा कर नहीं खा पाते। उनके लिए गर्म दूध और शहद का सेवन काफी फायदेमंद है। यह एक ऐसा आहार है जो हमारें शरीर में जाकर हर कमी को पूरा करता है।
  3. पाचन शक्ति : इसके लिए आप एक गिलास दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीजिएगा इससे आपकी पाचन शक्ति इतनी मजबूत हो जाएगी कि कुछ भी खाओ आसानी से पच जायेगा क्योंकि इन दोनों के मिश्रण से अच्छे बैक्टीरिया पेट में चले जायेंगे और नुकसान पंहुचाने वाले जीवाणुओं को समाप्त कर देते है।
  4. बलवान : अगर आप दूध में शहद मिलाकर पीते हैं तो जो गर्मियों के दिनों ताकत कम हो जाती है वो वापस लौट आती है क्योंकि दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और शहद में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो शरीर कि शक्ति को बढ़ाता है।
  5. कब्ज : आजकल कब्ज होना एक आम बात हो गयी है इससे छुटकारा पाने के लिए आप सुबह खाली पेट गुनगुने दूध में शहद मिलाकर सेवन करें इससे कब्ज पूरी तरह समाप्त हो जाती है।
  6. अच्छी नींद के लिए : अगर आपको रात को सुकून भरी नींद नहीं आती है तो आप रोजाना रात को सोने से पहले दूध में शहद मिलाकर सेवन करें इससे आपकी नींद ना आने की समस्या दूर हो जाएगी।
  7. हड्डियाँ मजबूत : दूध में पाया जाने वाला कैल्शियम आपकी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए फायदेमंद है। इसके लिए दूध के साथ शहद का सेवन करें। इसका सेवन करने से हड्डियों में कोई नुकसान हुआ हो तो उसकी भी भरपाई करता रहता है।
  8. दिमागी ताकत : यह आपके शारीरिक और मानसिक क्षमता के लिए काफी फायदेमंद है। क्षमता बढ़ने का सीधा असर हमारे काम पर पड़ता है। जोकि सकरात्मक ही होता है।
  9. थकान भगाये एनर्जी दिलाए : थकान को भगाने के लिए इससे अच्छा कुछ और हो नही सकता है। गर्म दूध और शहद पीने से शरीर में दुबारा ऊर्जा भर जाती है। गर्म दूध और इसमें शहद डालकर अपने बच्चें को स्कूल जाते समय जरुर दें। इससे उनकी दिन की शुरुआत अच्छी हो।