• चुकंदर एक कंदमूल होता है, इसमें प्रोटीन पाया जाता है और यह जठर और आँतों को साफ़ रखने में बहुत ही उपयोगी माना जाता है। इसका रंग लाल होता है। यह हमारे खून को साफ करके हमारे शरीर को ताकत प्रदान करने में मददगार होता है। इसका सेवन करके हमारे शरीर का पीलापन दूर होता है और शरीर लाल बनता है और चुकन्दर का सेवन करके ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रण में रखा जा सकता है।चुकंदर का इस्तेमाल आप हलवा, सलाद, और जूस के रूप में भी कर सकते हो। आइये जानते हैं कि इसका सेवन करके हम क्या-क्या लाभ प्राप्त कर सकते हैं। चुकंदर हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है।
  • केवल यह चुकंदर नहीं बल्कि इसमे बहुत सारे गुण पाए जाते हैं.जो कई समस्याओं से बचाव करते है। जिन लोगों को किसी प्रकार की खतरनाक बीमारी होती हो, चुकन्दर के सेवन से उस बीमारी का जोखिम कम हो जाता है।

चुकंदर खाने के 15 फायदे :

  1. ब्लड शुगर लेवल को कम करें : चुकंदर नाइट्रेट्स का अच्छा स्रोत है। इसका सेवन करने पर नाइट्राइट्स और गैस नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है। ये दोनों ही तत्व हमारी धमनियों को चौड़ा करने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार होते है।
  2. खराब कोलेस्ट्रोल को कम करें : चुकंदर में फाइबर, फ्लैवोनॉइड्स और बेटासायनिन काफी मात्रा में होता है। जिसके कारण इसका रंग लाल बैंगनी होता है। यह एलडीएल कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है। जिसके कारण यह धमनियों में नहीं जमता। इसका सेवन करने से दिल के दौरे का जोखिम कम हो जाता है।
  3.  गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद : इसमें फोलिक एसिड की उच्च मात्रा पाई जाती है। यह पोषक तत्व गर्भवती महिलाओं और अजन्म बच्चों के लिए लाभकारी होता है। इससे अजन्म बच्चे के मेरुदंड बनने में मदद मिलती है और गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान होती है।
  4. आस्टिओपरोसिस से बचाव : चुकंदर में मिनरल सिरका मौजूद होता है, जो शरीर में कैलिशयम के रूप इस्तेमाल होता है। इससे हमारे दांत और हड्डियां स्वस्थ रहती है। जब हम चुकन्दर जूस पीते हैं, तो हम दांतों और हड्डियों की बीमारियों से बच सकते हैं।
  5.  डायबिटीज पर नियंत्रण : जो लोग डायबिटीज से परेशान होते हैं, वो चुकन्दर खाकर मीठे की तलब को आसानी से दूर कर सकते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती हैं और यह फैट फ्री होने के कारण डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक अच्छा वेजिटेबल होता है।
  6. एनीमिया से लड़ता है : रंग में लाल होने के कारण चुकन्दर खून की कमी को मिटाने में मदद करता है। इसी कारण जब एनीमिया हो जाए, तो इसका जरूर सेवन करना चाहिए। इसमें अधिक मात्रा में आयरन होता है और आयरन की मदद से हीमाग्लूटनिन बनते हैं जो हमारे खून में ऐसा हिस्सा होते हैं जो ऑक्सीजन और शरीर के जरूरी पोषक तत्वों दूसरे अंगों तक पहुँचाने में मदद करता है।
  7. थकान दूर करें : चुकंदर का सेवन करने से एनर्जी बढ़ती है। इसके नाइट्रेट तत्व धमनियों का विस्तार करने में मदद करते हैं, जिससे शरीर के सभी अंगों में सही ढंग से ऑक्सीजन पहुंच जाती है, जिससे शरीर में एनर्जी बढ़ती है।
  8. कैंसर में फायदेमंद : चुकन्दर में बेटासायनिन तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं। जिन लोगों को ब्रेस्ट या प्रोस्टेट कैंसर होता है जब वो चुकन्दर का सेवन करते हैं, तब ट्यूमर बढ़ने की गति को 12.5 प्रतिशत कम किया जा सकता है। जिन लोगों को किसी प्रकार की खतरनाक बीमारी होती हो, चुकन्दर के सेवन से उस बीमारी का जोखिम कम हो जाता है।
  9. स्टेनिमा को बढायें : यह नाइट्रिक ऑक्साइड को रिलीज करता है, जिसके कारण रक्त वाहिनियों का विस्तार होता है और जेनिटल्स ब्लड फ्लो को बढ़ाता है।
  10. कब्ज से राहत : चुकंदर में फाइबर की मात्रा होती है, जिसके कारण यह एक औषधि के रूप में भी इस्तेमाल होता है। इसे हम कब्ज का रामबाण इलाज भी कह सकते हैं क्योंकि इसका सेवन करने से स्टूल नर्म हो जाते हैं। जिसके कारण पेट सारे टाक्सिंस आसानी से बाहर निकल जाते हैं।
  11. दिमाग को तेज करे : जब हम चुकंदर ( Beet ) के जूस का सेवन करते हैं, तो हमारा स्टेमिना 16 प्रतिशत तक बढ़ जाता है, जिसके कारण शरीर में ऑक्सीजन बढ़ने लगती है और हमारा मस्तिष्क सही तरीके के साथ अपना काम करने लगता है।
  12. रक्तचाप : चुकंदर में नाइट्रेट्स पाया जाता है.इसका सेवन करने से धमनियों को स्वस्थ रखने व रक्तचाप को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।
  13. हीमोग्लोबिन : चुकंदर में फॉलिक एसिड बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है.जो गर्भवती महिलाओं के लिए अत्यंत उपयोगी होता है और हीमोग्लोबिन की कमी नही होने के साथ अतिरिक्त ऊर्जा मिलती है।
  14. शरीर की उर्जा दोगुनी होगी : चुकंदर का रस पीने से हमारे शरीर की उर्जा दोगुनी हो जाती है.जिससे ऑक्सीजन की मात्रा शरीर मे नियमित रहती है और हमारा मस्तिष्क स्वस्थ रहता है.इसलिए चुकंदर का रस भी सेहत के लिए लाभदायक होता हैं।