• पानी अमृत के सामान है। इस दुनियां में चाहे इंसान हो जानवर हो या पेड़ पौधे सभी के लिए पानी बहुत जरूरी होता है। इसके बिना किसी का भी जीवन संभव नहीं है। इसीलिए पानी को सभी अमृत भी बोलते है। पानी का सेवन करना इंसान के लिए बहुत जरूरी होता है। इसका सेवन करने से हमारा शरीर अच्छे से काम करता है और इसका सेवन करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इसीलिए जो लोग पानी का सेवन कम मात्रा में करते है वो छोटी छोटी बातों पर बार बार बीमार पड़ते है। एक स्वस्थ जीवन व्यतीत करने के लिए हमें दिन भर में कम से कम चार पांच लीटर पानी का सेवन जरूर करना चाहिए।
  • पानी को अमृत कहा गया है वास्तव में पानी का कोई भी विकल्प नहीं है इस धरती पर और हमारे शरीर में 70 प्रतिशत पानी है। पानी शरीर के लिए अति अनिवार्य है। पानी हमारे शरीर को बहुत सी खतरनाक बीमारियों से बचाता है। पानी हमारी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनता है। अगर हमें यह मालूम हो कि हमें किस समय कितना पानी पीना है, कैसे पानी पीना है तो हममे से किसी को भी सामान्य परिस्तिथि में डाक्टर के पास जाना ही ना पड़े। यदि आप लगातार 7 दिन तक सुबह खाली पेट, खाना खाने के बाद गर्म पानी पीते है तो आपको इसके फायदे महसूस होने लगेंगे जिसके कारण आप इसको हमेशा पियेंगे।
  • पानी का सेवन तो सभी करते है लेकिन क्या आप जानते है कुछ लोग ऐसे भी है जो पानी गलत तरिके से सेवन करते है। आज हम बात करने वाले है उन्ही लोगो की जो पानी का सेवन करते तो है लेकिन गलत तरिके से जिसके कारण ये अमृत विष में बदल जाता है। पानी सेवन करते समय आम गलतियां जो लगभग 99 प्रतिशत लोग करते है। वह कुछ इस प्रकार है।

सुबह खाली पेट ठंडा पानी सेवन करना :

  • बहुत से लोग ऐसे भी होते है जो ये सोचते है की सुबह खाली पेट पानी पीकर हम स्वस्थ रह सकते है बात तो उनकी सही है लेकिन कुछ लोगों का तरीका गलत होता है। कुछ लोग सुबह उठते ही फ्रिज का ठंडा पानी सेवन करते वो हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं रहता है। इसीलिए हमें सुबह खाली पेट या तो गर्म पानी का सेवन करना चाहिए नहीं तो साधारण पानी का सेवन करना चाहिए।

पसीने में पानी का सेवन करना :

  • आपने देखा होगा या फिर आप भी जब कुछ काम कर रहे होते है तो हमें पसीना आने लगता है और हम गर्मी दूर करने के लिए ठंडे पानी का सेवन कर लेते है। यह हमें ठंड से तो आराम दिला देता है लेकिन यह हमारे शरीर में गड़बड़ करता है। क्योंकि काम करके हमारा शरीर अंदर से गर्म होता है और जब हम पसीना आने पर पानी का सेवन करते है तो हमारे शरीर में गर्म सर्द हो जाता है और यह हमारे गले के लिए भी अच्छा नहीं रहता है। इसीलिए पसीना आने पर या तो साधारण पानी का सेवन करें या फिर थोड़ी देर बाद पानी का सेवन करें।

गर्म या हल्का गुनगुना पानी पीने के 15 चमत्कारी फ़ायदे 

  1. सुबह जल्दी उठकर गर्म पानी पीने से हमारे शरीर की पाचन क्रिया तेज होती है और खाने का डीकंपोजीशन बढ़ता है।
  2. सुबह गुनगुना पानी पीने से हमारा वेट कम होता है, इससे हमको बहुत ज्यादा फायदा मिलता है। गुनगुना पानी हमारे शरीर का तापमान को तेजी से बढ़ाता है।
  3. उम्र से पहले बुढ़ापा आना यह एक बड़ी समस्या है। खास तौर पर यह महिलाओं में देखी जाती है। सुबह उठकर गुनगुना पानी पीने से प्रीमेच्योर एंजिंग समस्या से बचा जा सकता है।
  4. उठकर गुनगुना पानी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ तथा टॉक्सिन को शरीर से बाहर निकालता है, इससे हमारे शरीर का सरकुलेशन ठीक होता है।
  5. पानी को उबालते हुए जब उसका चौथाई हिस्सा जल जाये अर्थात तीन हिस्सा पानी ही बचे तो ऐसा पानी पीना श्रेष्ठ है। ऐसा गर्म पानी का सेवन हमारे शरीर के वात, कफ और पित्त्त तीनो ही दोषों को समाप्त करता है।
  6. नित्य सुबह खाली पेट व रात्रि को खाने के बाद गर्म पानी पीने से पेट की सभी समस्याएँ खत्म होती है और गैस जैसी समस्याएं निकट भी नहीं आती हैं।
  7. गर्म पानी त्वचा के लिए रामबाण है। अगर आपको त्वचा सम्बन्धी परेशानियाँ रहती है , त्वचा में कील मुहाँसे भी निकलते है तो नित्य सुबह शाम एक गिलास गर्म पानी चाय की तरह चुस्कियाँ लेते हुए पीना शुरू कर दें। इससे आपकी त्वचा सम्बन्धी परेशानियाँ दूर हो जाएगी, कील मुहाँसे नहीं होंगे, त्वचा चमकने लगेगी।
  8. नित्य गर्म पानी का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, ह्रदय भी स्वस्थ रहता है।
  9. अगर कोई व्यक्ति पथरी की समस्या से परेशान हैं तो वह सुबह शाम दोनों समय भोजन करने के पश्चात एक गिलास गर्म पानी का सेवन अवश्य ही करें।
  10. गले में टांसिल्स होने पर या गला खराब होने पर गर्म पानी में 1 चुटकी नमक डालकर गरारे करने से गले की परेशानी में शीघ्र आराम मिलता है।
  11. नियमित रूप से सुबह खाली पेट और रात में खाने के बाद गरम पानी के सेवन से कब्ज़ से राहत मिलती है।
  12. गर्म पानी वजन घटाने में भी बहुत मददगार होता है,रोज़ सुबह खाली पेट गर्म पानी में 1/2 नींबू व एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से शरीर स्लिम होता है।
  13. नित्य एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू का रस, काली मिर्च व काला नमक डालकर पीने से पेट का भारीपन दूर होता है भूख भी खुलकर लगती है।
  14. बुखार में गर्म पानी पीना अधिक लाभदायक होता है।
  15. जुकाम में गर्म पानी पीने से बहुत आराम मिलता है, इससे कफ और सर्दी शीघ्र दूर होते हैं।