• केसर एक सुगंध देने वाला पौधा। पतली बाली सरीखा केसर 15-25 सेंटीमीटर ऊंचा होता है। इसके पुष्प को हिन्दी में केसर, उर्दू में जाफरान और अंग्रेजी में सैफरॉन कहते हैं। चिकित्सा में यह  उत्तेजक, पाचक, वात-कफ नाशक मानी गयी है। केसर स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केसर की खुशबू बहुत तेज होती है।
  • केसर को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में डालकर खाया जाता है। भारत में केसर कश्मीर में पैदा होता है। गर्म पानी में डालने पर केसर से गहरा पीला रंग बनाया जाता है। पेट संबंधित परेशानियों के इलाज के लिए केसर बहुत फायदेमंद है। चोट लगने या झुलसने पर भी केसर का लेप लगाने से फायदा होता है। यह त्रिदोष नाशक, वातशूल शमन करने वाली है। इतना ही नहीं, यह मा-सिक धर्म ठीक करने वाली, त्वचा को निखारने वाली, रक्तशोधक, प्रदर और निम्न रक्तचाप को ठीक करने वाली भी है। कफ का नाश करने, मन को प्रसन्न रखने, मस्तिष्क को बल देने वाली, हृदय और रक्त के लिए हितकारी भी है।
  • आज हम आपको बताएँगे की  केसर वाला दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है, वैसे तो केसर का यूज अधिकांश मिठाईयों में किया जाता हैं। आपको बता दें केसर सिर्फ गुणों से ही भरपूर नहीं है। इसके दाम भी गहनों से कम नहीं। भारत में केसर की खेती कश्मीर में होती है। चलिए बताते है इसके फायदों के बारे में…

केसर दूध पीने के अद्भुत फ़ायदे 

  1. मिलेगी सर्दी और बुखार से राहत : अगर आपके सर्दी और बुखार हो गया है तो आप एक गिलास गर्म दूध में 1 चुटकी केसर और शहद मिलाकर पीने से आराम मिलता है। 
  2. अच्छी नींद में फायदेमंद  : केसर को दूध के साथ मिलाकर पीने से कई तरह की शारीरिक परेशानियों खुद ही हल हो जाती है। ये त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक है। हर रोज रात को दूध और केसर का सेवन करने से नींद भी अच्छी आती है।
  3. होगी पेट की परेशानी खत्म : केसर पेट से जुड़ी समस्या जैसे अपच,पेट में गैस को दूर करने में मददगार होती है। हर रोज दूध के साथ केसर का सेवन करने से आराम मिलता है।
  4. बढ़ेगी शारीरिक ऊर्जा : यह शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाने का कार्य करती है। इसके सेवन से पुरुषों में मर्दानगी बढ़ती है। मर्दों को केसर,बादाम तथा शहद का सेवन करने से लाभ मिलता है।
  5. चोट में फ़ायदेमंद : जख्म जल्दी भरे केसर जख्म भरने के लिए सबसे अच्छी दवाई है। चोट लगने पर इसका दवाई की तरह इस्तेमाल करने से जल्दी आराम मिलता है। 
  6. होगी महिलाओं की समस्या दूर : ठंडे मौसम में केसर का हर रोज सेवन करने से औरतों की पीरियड्स से जुडी समस्याएं और गर्भाशय में सूजन जैसी समस्याएं दूर हो जाएगी।
  7. शारीरिक शक्ति : केसर को दूध के साथ पीने से शारीरिक शक्ति बढती है। केसर दूध पौरूष व कांतिवर्धक होता है। ज़ाडे में गर्म व गर्मी में ठंडे दूध के साथ केसर का उपयोग स्वास्थ्यवर्धक होता है। गर्भावस्था के दौरान केसर का सेवन करने से होने वाला बच्चा तंदुरूस्त होता है और कई तरह की बीमारियों से बचा रहता है।
  8. त्रि-दोषों (वात, पित्त व कफ) : आयुर्वेद शास्त्र के अनुसार नियमित रूप से, अल्प मात्रा में ग्रहण करने पर यह त्रि-दोषों (वात, पित्त व कफ) से निजात दिलाता है। इसका स्वभाव गर्म होता है। अत: औषधि के रूप में 250 मिलिग्राम व खाद्य के रूप में 100 मिलिग्राम से अधिक मात्रा में इसके सेवन की सलाह नहीं दी जाती।

कैसर के अन्य चमत्कारी फायदे :

  1. पेट संबंधित बीमारियों के इलाज में केसर बहुत फायदेमंद है। बदहजमी, पेट-दर्द व पेट में मरोड़ आदि हाजमे से संबंधित शिकायतों में केसर का सेवन करने से फायदा होता है।
  2. महिलाओं के मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द को दूर करने के लिए 2-2 रत्ती केसर दूध में घोलकर दिन में तीन बार देना फायदेमंद होता है।
  3. बच्चों को सर्दी, जुकाम, बुखार होने पर केसर की एक पंखु़डी पानी में घोंटकर इसका लेप छाती, पीठ और गले पर लगाने से आराम होता है।
  4. चंदन को केसर के साथ घिसकर इसका लेप माथे पर लगाने से सिर, आंख और मस्तिष्क को शीतलता, शांति और ऊर्जा मिलती है।
  5. सिर दर्द को दूर करने के लिए केसर का उपयोग किया जा सकता है। सिर दर्द होने पर चंदन और केसर को मिलाकर सिर पर इसका लेप लगाने से सिर दर्द में राहत मिलती है।
  6. नाक से खून बहने की समस्या के उपचार के लिए भी केसर बहुत फायदेमंद है। नकसीर होने पर चंदन के साथ केसर को मिलाकर लेप लगाइए, नाक से खून बहना बंद हो जाएगा।
  7. महिलाओं के लिए केसर बहुत फायदेमंद होता है। महिलाओं की कई शिकायतें जैसे – मासिक चक्र में अनियमिता, गर्भाशय की सूजन, मासिक चक्र के समय दर्द होने जैसी समस्याओं में केसर का सेवन करने से आराम मिलता है। 
  8. गंजे लोगों के लिये तो यह संजीवनी बूटी की तरह कारगर है। जिनके बाल बीच से उड़ जाते हैं, उन्हें थोड़ी सी मुलहठी को दूध में पीस लेना चाहिए। तत्पश्चात् उसमें चुटकी भर केसर डाल कर उसका पेस्ट बनाकर सोते समय सिर में लगाने से गंजेपन की समस्या दूर होती है। रूसी की समस्या हो या फिर बाल झड़ रहे हो तो भी ये उपाय बेहद कारगर है।