• यदि आप कम वजन वाले व्यक्ति हैं और आप वजन बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, तो उच्च-कैलोरी खाद्य पदार्थों को खाना एक सही विकल्प हो सकता है। सूखे फल जैसे कि किशमिश और बादाम आपके वजन को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आहार और व्यायाम का संयोजन आपको स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने में मदद करेगा।
  • अपने रोजाना के भोजन में 250 से 500 कैलोरी जोड़कर आप अपने वजन को बड़ी आसानी से बढ़ा सकते है। आप अपने दैनिक भोजन में अधिक पोषक तत्व वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करे और शाम का नाश्ता जरूर करें। बर्गर और फ्राइज़ जैसे जंक फूड से वजन बढ़ाने के बजाय आप अनाज, फल, प्रोटीन, डेयरी, नट और अंकुरित अनाज का सेवन करें। 
  • अच्छी बॉडी हर किसी को चाहिए सभी फिल्मों के अभिनेता की तरह दिखना चाहते है। पर कुछ लोगों की यह तमन्ना पूरी नहीं हो पाती क्युकी अना वजन जल्दी बढ़ता ही भी चाहे वो कितना ही भोजन क्यों ना खा ले। तो आज हम उन्हीं लोगों के लिए कुछ ऐसे 3 उपाय बताने जा रहे है जिसे आजमा कर आप चंद दिनों में मोटे हो सकते है तो चलिए जानते है वो उपाय।

    मजबूत शरीर और वजन बढ़ाने के 3 प्राकृतिक उपाय :

    1. प्रतिदिन रात को सोने से पहले दूध और केला मिला कर खाएं। केला और दूध प्रोटीन, विटामिन, आहार फाइबर, और खनिजों की पर्याप्त मात्रा शरीर को प्रदान करते हैं। जिससे आपका शरीर फीट रहेगा और आपकी वजन भी बढ़ेगी।
    2. अगर आपको चंद दिनों में मोटा होना है तो ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन का सेवन करें। शरीर को फीट रहने के लिए सबसे ज्यादा प्रोटीन की ही जरूरत होती है इससे शरीर मजबूत बना रहता है और वजन आसानी से बढ़ने लगत है।
    3. अगर आप शाकाहारी है और मांस नहीं खाते तो आपको मोटे होने के लिए रोज सुबह चना या हरे मूंग दाल को पानी में फुलाकर कर खाना चाहिए। इससे आपके शरीर को जरूरी मात्रा में प्रोटीन की भरपाई हो जाएगी और वजन भी आसानी से बढ़ने लगेगा और शरीर को अच्छी मात्रा में ऊर्जा भी मिलेगी।

    दूध और खजूर सेहत बनाने में रामबाण :

    • दूध और खजूर अकेले ही ताकत के भरपूर स्रोत हैं और इनका शेक तो सेहत के लिए खजाना ही हैं। ग्लूकोज और फ्रक्टोज से भरपूर खजूर एनर्जी बूस्ट करने का बेस्ट सोर्स होता है। एक्सपर्ट के अनुसार खजूर का दूध नाश्ते के साथ लेना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें डाले जाने वाले खजूर की मात्रा व्यक्ति के डाइजेशन पर डिपेंड करती है। दूध और खजूर अकेले ही ताक़त के भरपूर स्रोत है। आज हम आपको बताएंगे कि दूध के साथ खजूर खाने से आपको क्या लाभ मिल सकते है। यदि आप दूध में खजूर का सेवन करेंगे तो आपको इसकी ताक़त का अंदाज़ा लग जाएगा, आप एक अलग ही ऊर्जा को अपने शरीर में महसूस करेंगे। 

    बनाने की विधि : 

    • इसके लिए आप 1 गिलास दूध में 5 खजूर डालकर धीमी आंच पर पकाएं। 10 मिनट तक पकने दे और फिर आंच से उतार लीजिये और फिर गुनगुना करके पीए, इससे नाश्ते में लेना फायदेमंद होता है। ये वजन बढ़ाए, खून की कमी को पूरा करता है, त्वचा को निखरता है, दिमाग को भी तेज करता है तथा दाँतो के लिए फायदेमंद है ये खजूर वाला दूध

    दूध और खजूर के 10 फायदे :

    1. बॉडी बनाये : इसमें अच्छा खासा प्रोटीन होता है जो मसल्स बिल्डिंग में मदद करता है।
    2. एनीमिया : दूध और खजूर में मौजूद आयरन खून की कमी यानी एनीमिया से बचाने में कारगर साबित होता है।
    3. खूबसूरती बढ़ाए : दूध में खजूर मिलाकर पीने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे त्वचा निखरती है।
    4. ब्रेन पावर : इस ड्रिंक में विटामिन बी 6 होता है, जो दिमाग तेज करने में मदद करता है। इससे मेमरी भी तेज होती है।
    5. मजबूत दांत : इस ड्रिंक में फास्फोरस होता है जो दांतों को मजबूत रखता है। मसूड़ों के लिए भी यह लाभदायक है।
    6. मर्दाना कमजोरी : इसमें ग्लूकोज, फ्रक्टोज की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में इससे बॉडी को फौरन एनर्जी मिलती है और मर्दाना ताकत बढ़ती है।
    7. पाचन क्रिया : इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो डाइजेशन के लिए फायदेमंद होता है। इसे पीने से कब्ज की दिक्कत दूर होती है।
    8. हृदय : इसमें कॉलेस्ट्रॉल नहीं होता जो दिल को हेल्दी बनाकर रखता है।
    9. जोड़ो का दर्द : दूध और खजूर दोनों में कैल्शियम होता है जो जोड़ों के दर्द से निजात दिलाता है।