All Ayurvedic
  • My account

Select Page

मासिक धर्म : अनियमित मासिक धर्म (irregular periods) की समस्या को घरेलू उपचार से दूर करें।

Posted by Dr All Ayurvedic | Aug 6, 2015 | अकड़न | 0 |

महिलाओं में मासिक धर्म या पीरियड का अनियमित होना एक आम समस्या है। इसके कई कारण हो सकते हैं, खराब जीवनशैली, असंतुलित खान-पान, अनीमिया (anemia), मेनोपोज़, वज़न का बढ़ना या घटना, हार्मोन संबंधी समस्या आदि। साथ ही मासिक धर्म के शुरू होने के समय और मेनोपोज़ के अवस्था के पहले हार्मोन संबंधी समस्या के कारण भी मासिक धर्म में अनियमितता हो सकती है। वैसे तो इस समस्या से निजात पाने के लिए कई प्रकार की दवाईयाँ बाजार में उपलब्ध है। लेकिन घरेलू उपचार के मदद से भी आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन इनका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से ज़रूर सलाह ले लें-

• तिल और गुड़- तिल में लिग्नान (lignin) और ज़रूरी फैटी एसिड्स होते हैं जो हार्मोन संबंधी किसी भी समस्या को ठीक करने में मदद करता है। और गुड़ शरीर को गर्म करके मासिक धर्म को नियमित करने में मदद करता है।विधि- एक मुट्ठी तिल को सूखा भून लें फिर उसको एक छोटा चम्मच गुड़ के साथ पीसकर पावडर जैसा बना लें। उसके बाद मासिक धर्म शुरू होने के दो हफ़्ते पहले से रोज एक छोटा चम्मच इस मिश्रण को खाली पेट खायें। ऐसा कुछ महीनों तक करें। ऐसे भी गुड़ खाने पर अनियमित मासिक धर्म का इलाज हो सकता है।नोट- मासिक धर्म के दौरान तिल-गुड़ पावडर का इस्तेमाल न करें।

• हल्दी– हल्दी एक ऐसा मसाला है जो न सिर्फ आपके मासिक धर्म को नियमित करने में मदद करता है बल्कि हार्मोन संबंधी समस्या से निजात दिलाने में भी मदद करता है। इसका इमानेगोज (emmenagogue ) गुण मासिक धर्म संबंधी समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसका एन्टी-इन्फ्लेमटोरी गुण मासिक धर्म के दौरान दर्द से भी राहत दिलाने में मदद करता है।विधि- एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी को एक गिलास दूध में डालें और उसमें स्वाद लाने के लिए थोड़ा शहद या गुड़ डाल सकते हैं। जब तक कि समस्या से निजात न मिल जायें कुछ हफ़्तों तक इसको पी सकते हैं। आप हल्दी का इस्तेमाल साधारण रूप से खाने में भी कर सकते हैं।

Share:

Rate:

Previousयोग : मधुमेह पर लगाम कसने के दस बेहतरीन योगासन
Nextसेक्स की इच्छा बढ़ानी है? : घरेलु आयुर्वेदिक नुस्खें

About The Author

Dr All Ayurvedic

Dr All Ayurvedic

Related Posts

तेजपत्ता (Bay Leaves) इन 15 रोगों में है सबसे बेहतरीन औषिधि, जरूर पढ़े.!!!

तेजपत्ता (Bay Leaves) इन 15 रोगों में है सबसे बेहतरीन औषिधि, जरूर पढ़े.!!!

July 28, 2016

डायबिटीज के मरीज न हो परेशान क्योंकि ये 7 मिठाई जी भरकर खा सकते हैं आप

डायबिटीज के मरीज न हो परेशान क्योंकि ये 7 मिठाई जी भरकर खा सकते हैं आप

September 21, 2017

अब न करें बालों की फ़िक्र और मनाएं हैप्पी वाला मॉनसून, बस इन आसान से उपाय को अपनाएँ

अब न करें बालों की फ़िक्र और मनाएं हैप्पी वाला मॉनसून, बस इन आसान से उपाय को अपनाएँ

July 12, 2017

दैनिक राशिफल : 8 जनवरी 2018 दिन सोमवार, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

दैनिक राशिफल : 8 जनवरी 2018 दिन सोमवार, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

January 7, 2018

Leave a reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • दिन शनिवार 05 नवम्बर 2022 | शनिवार से इन 6 राशि वालो पर रहेगी शनिदेव की कृपा
  • पिम्पल्स के कारण और घरेलू उपाय
  • दर्द के लिए अनूठी तकनीक है फेशियल रिफ्लेक्सोलॉजी
  • दिन गुरुवार 13 जनवरी 2022 | गुरुवार से बदलने वाली है इन राशि वालों की किस्मत, धनलाभ के साथ होंगे ये 5 फायदे
  • दिन सोमवार 04 जनवरी 2022 | सोमवार से बदलने वाली है इन राशि वालों की किस्मत, धनलाभ के साथ होंगे ये 5 फायदे

Our CHANNEL

Subscribe Our Youtube Channel

Designed by Elegant Themes | Powered by WordPress