• अगर आप अपने वजन से परेशान हैं तो वजन कम करने की महंगी दवाइयों के पीछे भागने से बेहतर है किचन की तरफ जाइए। आपको अपने किचन में ही ऐसी कई चीजें मिल जाएंगी जिनसे आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं। आइये जानें कुछ ऐसे हर्ब्स (Herbs for Weight Loss) के बारे में, जिनसे वजन आसानी से कम हो सकता है।

➡ टॉप हर्ब्स जिनसे वजन होगा कम (Top Herbs for Weight Loss) :

  1. दालचीनी (Cinnamon) : भारत में दालचीनी बहुत इस्तेमाल की जाती है। यह एक ऐसा मसाला है जिसके प्रयोग से ब्ल्ड शुगर कंट्रोल रहता है और फैट जल्दी खत्म होता है। इसे खाने से पेट भी भरा-भरा महसूस होता है। सुबह-सुबह दालचीनी और शहद की चाय बनाकर पिएं, काफी लाभ होगा।
  2. काली मिर्च (Black Pepper) : काली मिर्च में पाइपरीन (Piperine) नामक तत्व पाया जाता है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इससे शरीर का फैट जल्दी खत्म होता है। दालचीनी को कूटकर खाने में छिड़का जा सकता है या फिर सलाद के ऊपर क्रश करके खाया जा सकता है। www.allayurvedic.org
  3. हल्दी (Turmeric) : हल्दी एक ऐसा हर्ब और मसाला है जिसके अनेक गुण हैं। यह फैट टिशूज के निर्माण को कम करने में सहायता प्रदान करता है।
  4. ग्रीन टी (Green Tea) : ग्रीन टी में कैटाकिन्स (Catechins) नामक तत्व होते हैं जो शरीर में अतिरिक्त फैट नहीं बनने देते हैं। ग्रीन टी को आप सामान्य चाय के साथ बदल सकते हैं। आजकल बाजार में तुलसी, लेमन, जिंजर जैसे फ्लेवर में भी ग्रीन टी मौजूद है।
  5. अदरक (Ginger) : वजन घटाना हो तो अदरक भी एक कमाल का हर्ब है। इसमें थर्मोजेनिक (Thermogenic) नामक तत्व पाया जाता है जो खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है।
  6. अलसी (Flax Seeds) : अलसी काफी प्राचीन समय से हमारे भोजन का हिस्सा है। इसे खाने से पेट भरा-भरा महसूस होता है। साथ ही इसमें ओमेगा-3 नामक तत्व पाया जाता है जो दिल के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। नोट : गर्भवती महिलाओं को अलसी नहीं खानी चाहिए।
  7. लाल मिर्च (Red Chilly) : लाल मिर्च में कैप्साइसिन नामक (Capsaicin) तत्व होता है जो फैट बर्न करने के साथ भूख के अहसास को भी समाप्त करता है। लाल मिर्च मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाती है जिससे चर्बी जल्दी खत्म होती है।
  8. इसबगोल (Psyllium seed husks) : इसबगोल खाना वजन कम करने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका माना जाता है। इससे पेट काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है। इससे कब्ज और पेट की अन्य समस्याएं भी दूर होती हैं। www.allayurvedic.org
  9. लहसुन (Garlic) : लहसुन भी वजन करने में काफी मदद करता है, इसके लिए सुबह शाम लहसुन की 2-2 कलियाँ खाएं।

➡ इनके अतिरिक्त कुछ अन्य हर्ब्स हैं :

  • नेटल की पत्तियां (Nettle Leaves) :  इन पत्तियों को खाने से खून साफ होता है और एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है। आजकल बाजार में यह आसानी से मिल जाता है।
  • कुकरौंधा (Kukraundha) :  यह एक फूल होता है जो पेट को साफ करने के साथ हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है।