• ग्लिसरीन हमारे दैनिक सौंदर्य को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण उत्पादों में से एक हैं। ये मुख्य रूप से चेहरे की त्वचा को नमी देती हैं। लेकिन ग्लिसरीन को इस्तेमाल करने के लिए और भी कई तरीके हैं। यहां कुछ सुझाव हैं कि आप किस तरीके से ग्लिसरीन का प्रयोग कर सकते हो।

ग्लिसरीन के फायदे:

1. टान्सिलाइटिस: 

  • गर्म पानी में ग्लिसरीन मिलाकर गरारे करने से टान्सिलाईटिस ठीक हो जाता है।

2. जलना: 

  • जले हुए अंगों पर ग्लिसरीन लगाने से दर्द और जलन कम हो जाती है तथा छाले भी नहीं पड़ते हैं।

3. हाथों का सौन्दर्य: 

  • चौथाई चम्मच ग्लिसरीन, नींबू और गुलाबजल, 1 पिसा हुआ बादाम और 1 चम्मच दूध की मलाई को मिलाकर रात को सोते समय हाथों पर मलने से हाथ मुलायम होते हैं और त्वचा के रंग में निखार आता है।

4. नाखून: नाखूनों पर रात को ग्लिसरीन लगाने से नाखूनों का रूखापन दूर होता है।

5. त्वचा का फटना: त्वचा फटने पर ग्लिसरीन लगाने से लाभ मिलता है।

6.  थकावट: थकावट होने पर पैरों में ग्लिसरीन की मालिश करने से लाभ मिलता है।

7.  मुंह के छाले:

  • होंठ के फट जाने पर ग्लिसरीन लगाने से लाभ मिलता है।
  • ग्लिसरीन को रोजाना 3 बार होंठों पर लगाने होठ मुलायम हो जाते हैं।

9.  टांसिल का बढ़ना:

  • गर्म पानी में ग्लिसरीन को मिलाकर कुल्ला करने से गले मे काफी आराम आता है।
  • ग्लिसरीन को फुरेरी (रूई के फाये से) से टांसिल पर लगाने से सूजन कम हो जाती है।

10.  गले में गांठ का होना: गर्म पानी में ग्लिसरीन डालकर इससे गरारे करने से टॉन्सिलाइटिस (गले की गांठ) में आराम मिलता है।

11. कान में कीड़ें चले जाना: रूई की एक लम्बी सी बत्ती बनाकर इसे ग्लिसरीन में भिगोकर फिर इस बत्ती को कान के अन्दर डालकर धीरे-धीरे से घुमाएं और धीरे-धीरे ही इसे निकाल लें। कान के  कीड़े मकोड़े होगें तो वो बाहर आ जायेंगे।