अक्सर थकान, कमजोरी रहना, त्वचा का रंग पीला पड़ जाना, हाथ-पैरों में सूजन आदि एनीमिया के लक्षण हैं। इस समस्या से पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं ज्यादा परेशान रहती हैं। जिन लोगों के खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बहुत कम हो जाती है, वो लोग एनीमिया के शिकार हो जाते हैं।एनीमिया के रोगी को लौह तत्व, विटामिन बी, फोलिक एसिड की कमी होती है। कभी-कभी अनुवांशिक कारणों से भी यह रोग हो सकता है। यदि आपके शरीर में भी खून की कमी है तो अपने आहार पर खास ध्यान दें। चलिए, जानते हैं किन चीजों को खाने से खून बढ़ जाता है और एनीमिया दूर हो जाता है।


शरीर मे खून बढ़ाने के बेमिसाल उपाय :

  1. एक नींबू एक गिलास पानी में निचोड़ कर इसमें एक चम्मच शहद मिलाये और पिए। हर रोज इस उपाय को करने से खून जल्दी बढ़ता है।
  2. एनीमिया की बीमारी में पालक दवा की तरह काम करती है। पालक में  विटामिन ए, सी, बी9, आयरन,  फाइबर और कैल्शियम अधिक होते है। पालक एक ही बार में बीस प्रतिशत तक आयरन बढ़ा सकती है। पालक का सेवन आप सब्जी और सूप के रूप में कर सकते है।
  3. खून बढ़ाने के घरेलू उपाय में टमाटर काफी उपयोगी है। तेजी से खून पूरा करने के लिए एक गिलास टमाटर का जूस हर रोज पिए। इसके इलावा टमाटर सूप पी सकते है, चाहे तो सेब और टमाटर का जूस को मिलाकर भी पी सकते है।
  4. बॉडी में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मक्‍के के दाने का सेवन भी फायदेमंद है। ये पौष्टिक होते है और उबाल कर या फिर भून कर खा सकते है।
  5. थोड़ा सा शहद 1 गिलास चकुंदर के रस में मिलाकर पिने से शरीर को आयरन अधिक मात्रा में मिलता है जिससे शरीर में खून बनता है।
  6. सोयाबीन में विटामिन और आयरन की मात्रा अधिक होती है। एनीमिया के रोगी के लिए इसका सेवन करना फायदेमंद है। सोयाबीन को उबाल कर खा सकते है।
  7. थोड़ा सेंधा नमक और थोड़ी सी काली मिर्च आनर के जूस में मिलाकर हर रोज पीने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होने लगती है।
  8. गुड के साथ मूँगफली खाने से भी बॉडी में आयरन बढ़ता है।
  9. हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए थोड़ा सा नमक लहसुन में मिला कर पीस ले और चटनी बना ले। इस चटनी के सेवन से हीमोग्लोबिन का इलाज करने में मदद मिलती है।
  10. शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए दूध और खजूर का सेवन भी उत्तम उपाय है। इस उपाय को करने के लिए रात को सोने से कुछ देर पहले दूध में खजूर डालें और दूध पिए। दूध पीने के बाद खजूर भी खा ले।
  11. एक गिलास सेब का जूस लें। उसमें एक गिलास चुकंदर का रस और स्वादानुसार शहद मिलाएं। इसे रोजाना पिएं। इस जूस में लौह तत्व अधिक मात्रा में होता है।
  12. 2 चम्मच तिल 2 घंटों के लिए पानी में भिगो दें। पानी छान कर तिल को पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं और दिन में दो बार इसे खाएं।
  13. पके हुए आम के गूदे को अगर मीठे दूध के साथ लिया जाए तो खून बढ़ने लगता है।
  14. सितोपलादि चूर्ण 50 ग्राम, आमल की रसायन 50 ग्राम, अश्वगंधा सत्व 50 ग्राम, शतावर चूर्ण 10 ग्राम, सिद्धमकर ध्वज 5 ग्राम, लौहभस्म 100 पुटी 10 ग्राम, अष्ट वर्ग चूर्ण 25 ग्राम, शहद 300 ग्राम। इस योग को 5 से 10 ग्राम मात्रा में सुबह-शाम चाटकर मीठा दूध पिएंं। इसके सेवन से खून बढ़ता है।
  15. पालक, सरसों, बथुआ, मटर, मेथी, हरा धनिया, पुदीना और टमाटर अपने भोजन में जरूर शामिल करें।
  16. जामुन और आंवले का रस समान मात्रा में मिलाकर पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। खून की कमी नहीं होती है।
  17. रोजाना एक गिलास टमाटर का रस पीने से भी खून की कमी दूर होती है। टमाटर का सूप भी बनाकर लिया जा सकता है।
  18. सिंघाड़ा शरीर को शक्ति प्रदान करता है और खून बढ़ाता है। इसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। कच्चे सिंघाड़े का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा तेजी से बढ़ती है।