दही को हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें कुछ ऐसे रासायनिक पदार्थ होते हैं, जिसके कारण यह दूध की अपेक्षा जल्दी पच जाता है।

  • जिन लोगों को पेट की परेशानियां, जैसे अपच, कब्ज, गैस बीमारियां घेरे रहती हैं, उनके लिए दही या उससे बनी लस्सी, छाछ का उपयोग करना फायदेमंद होता है। डाइजेशन अच्छी तरह से होने लगता है और भूख खुलकर लगती है।

दही में प्रोटीन की क्वालिटी सबसे अच्छी होती हैं। दही जमाने की प्रक्रिया में बी विटामिनों में विशेषकर थायमिन, रिबोफ्लेवीन और निकोटेमाइड की मात्रा दुगुनी हो जाती है। दूध की अपेक्षा दही आसानी से पच जाता है। दही, जिसे हम आये दिन प्रयोग में लाते हैं, हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने में बहुत लाभकारी होती है | ऐसा कहा जाता है कि मनुष्य पिछले लगभग 4000 वर्षों से दहीं का इस्तेमाल कर रहे हैं | दही में उपस्थित कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन हमारे शरीर को कई प्रकार के रोगों से बचाते हैं | दही को अलग-अलग तरह से प्रयोग में लाकर हमें निम्नलिखित 16 तरह के स्वास्थ्यप्रद लाभ मिल सकते हैं | कृपया ध्यान दें कि सर्दी या खांसी होने पर, अथवा अगर आप अस्थमा के रोगी हैं तो दही का प्रयोग ना करें

दही के फायदे :

  1. अनिद्रा : रात में नींद न आने की परेशानी हो तो रोज खाने के साथ एक कटोरी दही का सेवन करें। धीरे-धीरे यह समस्या दूर हो जाएगी।
  2. पाचन सकती बढ़ता है : दही का नियमित सेवन शरीर के लिए अमृत के समान माना गया है। यह खून की कमी और कमजोरी दूर करता है। दूध जब दही का रूप ले लेता है तब उसकी शुगर एसिड में बदल जाती है। इससे पाचन में मदद मिलती है। जिन लोगों को भूख कम लगती है। उन लोगों को दही बहुत फायदा करता है।
  3. पेट की गर्मी दूर करते है : दही की छाछ या लस्सी बनाकर पीने से पेट की गर्मी शांत हो जाती है। पेट में गड़बड़ होने पर दही के साथ ईसबगोल की भूसी लेने या चावल में दही मिलाकर खाने से दस्त बंद हो जाते हैं। पेट के अन्य रोगों में दही को सेंधा नमक के साथ लेना फायदेमंद होता है।
  4. पेट के रोग : अमेरिकी आहार विशेषज्ञों के अनुसार दही के नियमित सेवन करने से आंतों के रोग और पेट संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं।
  5. दिल के रोग : दही में दिल के रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियों को रोकने की गजब की क्षमता है। यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है और दिल की धड़कन सही बनाए रखती है।
  6. हड्डियों की मजबूती : दही में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों के विकास में सहायक होता है। साथ ही, दांतों और नाखूनों को भी मजबूत बनाता है। इससे मांसपेशियों के सही ढंग से काम करने में मदद मिलती है।
  7. जोड़ो का दर्द : हींग का छौंक लगाकर दही खाने से जोड़ों के दर्द में लाभ मिलता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है।
  8. बवासीर : बवासीर रोग से पीड़ित रोगियों को दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास छाछ में अजवायन डालकर पीने से फायदा मिलता है।

9. हृदय सम्बन्धी रोगों से बचाव :-

  • दहीं के इस्तेमाल से हमारे शरीर का कोलेस्ट्राल स्तर कम होता है | इससे दिल सम्बन्धी परेशानियों का खतरा कम हो जाता है |


10. बालों की रुसी से आजादी :-

  • अगर आपके बालों में रुसी है तो दही में काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर अपने बालों की जड़ों में लगायें और लगभग 20 से 25 मिनट के बाद बाल धो लें | इससे रुसी दूर होती है |

11. अनिद्रा से छुटकारा :-

  • क्या आपको नींद ना आने की बीमारी से परेशान हैं? तो आज से नियमित एक कटोरी दही खाना आरम्भ कर दीजिये इससे आपको अनिद्रा की दिक्कत से छुटकारा मिलेगा |


12. बाल झड़ना रोके :-

  • अगर आपके सिर के बाल कुछ ज्यादा ही मात्रा में झड़ रहे हैं तो आज से ही अपने बालों को धोने से कम से कम आधा घंटा पहले इनमे दही लगा लें और बालों को अच्छे से सूखने दें | 
  • इसके पश्चात् बालों को ठन्डे पानी से धो लें | इस उपाय के इस्तेमाल से ना केवल बाल मजबूत होते हैं बल्कि चमकदार भी हो जाते हैं |


13. शरीर को ठंडक देता है :-

  • दही से बनी छाछ अथवा लस्सी को पीने से पेट की गरमी दूर होती है एवं शरीर में पानी की कमी की समस्या भी खत्म हो जाती है |


14. पाचनक्रिया मजबूत होती है :-

  • दही में उपस्थित शुगर एसिड हमारे शरीर की पाचनक्रिया को मजबूत बनता है |


15. जोड़ो के दर्द से आराम :-

  • अगर आप अपने जोड़ो के दर्द से परेशान है तो आज से ही एक कटोरी दही में हींग का छौंक लगाकर खाना शुरू कर दीजिये | इससे जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है |


16. तैलीय त्वचा को दूर करे :-

  • दही में शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे से अतिरिक्त तैलीय तत्व दूर होता है और आपकी त्वचा को मिलती है एक नई चमक |


17. हड्डियों, दांत एवं नाखूनों के लिए फायदेमंद :-

  • दही में कैल्शियम बहुत अधिक मात्रा में उपस्थित होता है जो हमारे शरीर की हड्डियों, दांत एवं नाखूनों के विकास एवं सुरक्षा के लिए बेहद फायदेमंद होता है |


18. प्रतिरोधक-क्षमता को बढ़ाये :-

  • दही हमारे शरीर की श्वेत रक्त कोशिकाओं की संख्या को बढाता है जिससे बिमारियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता तेजी से बढती है |


19. दही सुपाच्य है :-

  • जो लोग दूध नहीं पचा पाते हैं वे दही का सेवन करके दूध में मौजूद सभी पौषक तत्वों को आसानी से पा सकते हैं क्योंकि दही सुपाच्य होती है |


20. मुँह के छालो से छुटकारा :

  • मुँह के छालों से आराम पाने के लिए दिन में कम से कम 3 से 4 बार छालों पर दही लगाने से इनसे छुटकारा मिलता है |


21. मुहासों एवं दानों से आराम :-

  • अगर आप अपने चेहरे के मुहासों अथवा दानो के लिए तरह-तरह के उपचार करके थक चुके हैं तो खट्टी दही का लेप रोजाना चेहरे पर लगायें और जब ये लेप सुख जाए तो चेहरा धो लें | इससे आपको मुहासों से राहत मिलेगी |


22. पसीने की दुर्गन्ध से राहत :-

  • दही और बेसन का मिश्रण करके मालिश करने के कुछ देर पश्चात् स्नान करें | इससे पसीने से आने वाली बदबू से आराम मिलेगा |


23. त्वचा को निखारे :-

  • दही में नीम्बू का रस मिलाकर शरीर पर लगाने से त्वचा में निखार आता है और त्वचा चमकने लगती है |