• बेकर्स सिस्ट (Baker’s Cyst) घुटने के पीछे तरल से भरी गांठ हो जाने को कहते है। जब बहुत सारी मात्रा में जोड़ों के तरल कोशिकाओं में भर जाते है तो ऐसी गांठ पड़ जाती है। 
  • इस तरह जोड़ों के तरल का कोशिकाओं में भरना अक्सर आर्थराइटिस जैसी समस्याओं के कारण होता है जिसमे घुटने के जोड़ में परेशानी आ जाती है। चोट लगने के बाद भी ऐसी गांठ पड़ जाती है।

बेकर्स सिस्ट के क्या लक्षण है?

  • बेकर्स सिस्ट में अक्सर कोई तकलीफ नही होती। इसके होने पर आपको घुटने के पिछले हिस्से में जकड़न महसूस होगी। घुटने के पीछे लगातार सूजन बनी रहेगी जो खड़े रहने पर बढ़ सकती है। कभी-कभी कोशिकाओं की यह गांठ फट जाती है और तरल पदार्थ टखने के ऊपरी हिस्से में भरकर बाकि जगह भी सूजन पैदा करता है।
  • इन लक्षणों के होने पर अपने चिकित्सक को बताएं। चिकित्सक आपके घुटने की जाँच कर आपको हुई पुरानी बीमारियां का विश्लेषण करेंगे। वे घुटने की अंदरूनी बनावट समझने के लिए MRI टेस्ट भी करवा सकते है।

क्या घर पर भी इसका इलाज किया जा सकता है?

  1. अगर गांठ पैदा करने वाली समस्या का इलाज चल रहा है तो इस दौरान सूजन घटाने के लिए आप कुछ नुस्खे और सावधानियॉ अपना सकते है।
  2. घुटने को ज़्यादा से ज़्यादा आराम दें।
  3. दर्द और सूजन घटाने के लिए आप कुछ आम दवाइयाँ भी ले सकते है।
  4. चलने के दौरान घुटने को आराम देने के लिए बैसाखी, लाठी या किसी सहारे का उपयोग करें।
  5. घुटने को आराम देने के लिए अगर आप बैंडेज का उपयोग करते है तो निश्चित करें की वह अच्छी तरह बंधी हो पर ज़्यादा कसी हुई न हो।
  6. अपना वज़न नियंत्रित रखें। इसके लिए नियमित व्यायाम ज़रूर करें।