श्वेत कुष्ठ या सफेद दाग त्वचा से संबंधित रोग है। कुछ लोग इसे कुष्ठ रोग भी मानते है। जबकि यह अवधारण गलत है। दुनियाभर में सफेद दाग से करीब चार फीसदी लोग ग्रस्त हैं। भारत की चार फीसदी (करीब पांच करोड़) जनसंख्या को सफेद दाग की समस्या है। शुरुआत में छोटा सा दिखाई देने वाला यह दाग धीरे-धीरे काफी बड़ा हो जाता है। इससे ग्रस्त व्यक्ति को कोई शारीरिक परेशानी, जलन या खुजली नहीं होती। चेहरे पर या शरीर के अन्य किसी हिस्से में सफेद दाग होने के कारण कई बार व्यक्ति में हीनता की भावना भी पैदा हो जाती है।

  • अगर आपकी स्किन पर हो रहे है सफ़ेद दाग तो उन्हें कहते है ल्यकोडर्मा, इस बीमारी में आपकी त्वचा पर सफ़ेद रंग के दाग होने लगते है ,यह दाग आपके होंठो, चेहरे, गले पैर और हाथ पर हो सकते है, शुरुआत में तो यह दाग छोटे होते है, लेकिन बाद में बड़े होने लगते है | कुछ लोग इन दागो को हटाने के लिए लोशन, क्रीम या मेडिसिन लगाते है लेकिन उन से यह सही नही हो पाते, लेकिन घरेलू नुस्खे से इसे सही किया जा सकता है | आइये मैं आपको इसे सही करने का नुस्खा बताता हूँ |

सफ़ेद दाग होने का कारण

  1. लीवर का रोग
  2. जेनेटिक प्रॉब्लम
  3. जलने या चोट लगने से
  4. पाचन तंत्र ख़राब होने से

सफ़ेद दाग सही करने के 4 घरेलु उपाय

  1. पीसी हुई हल्दी गुनगुने दूध में डाल कर पिए , हर रोज 2 बार पीने से आपके यह दाग 4 – 5 महीने में यह सफ़ेद दाग ठीक हो जाएंगे |
  2. सफ़ेद दाग का अचूक इलाज के लिए लहसुन के रस में थोड़ी हरद घिस कर मिलाए, और सफ़ेद दाग पर लेप लगा |
  3. प्रतिदिन 3 से 4 बादाम और 30 से 50 ग्राम काले चने खाने से यह दाग जल्दी ठीक हो जाएंगे |
  4. श्वेत कुष्ठ पर अपराजिता की जड़ 20 ग्राम, चक्रमर्द की जड़ 1 ग्राम, पानी के साथ पीसकर, लेप करने से लाभ होता है। इसके साथ ही इसके बीजों को घी में भूनकर सुबह-शाम पानी के साथ सेवन करने से डेढ़ से 2 महीने में ही श्वेत कुष्ठ में लाभ हो जाता है।