• काजू के पेड़ सामान्य ऊंचाई के होते हैं जो जंगलों और पहाड़ों पर अधिक पाए जाते हैं। इसके पेड़ अफ्रीका और भारत में अधिक होते हैं। काजू की दो जातियां होती हैं- काली और सफेद। इसकी छाल ऊपर से कड़ी होती है और अन्दर से चिकनी होती है। यदि इसकी छाल शरीर पर लग जाए तो शरीर पर छाले उग आते हैं।
  • काजू के छिलके के अन्दर ही काजू होता है। काजू कोमल, सफेद और स्वादिष्ट होता है। काजू खाकर पानी पीने से भूख मिट जाती है लेकिन अधिक मात्रा में खाने से पेट में दर्द हो जाता है। काजू के पके फल खाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं और सूखे बीजों को चीनी के पाक में मिलाकर मिठाई बनाई जाती है। वैज्ञानिकों के अनुसार काजू के बीज और उसके तेल में प्रोटीन और विटामिन ´बी` अधिक मात्रा में पाया जाता है और इसका प्रोटीन शरीर में बहुत जल्दी पच जाता है। काजू का इस्तेमाल मिठाई और सब्जी की ग्रेवी को स्वादिष्ट बनाने के लिए खूब किया जाता है. काजू से बनी बर्फी को ज्यादातर लोग बहुत पसंद करते हैं। स्वाद के साथ ही यह सूखा मेवा सेहत को स्वस्थ रखने में भी खूब उपयोगी है।
  • रोज काजू खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। काजू एक ऐसा नट्स है जिसमें फैट की मात्रा अन्य नट्स से कम होती है। इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता और आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम व एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो हार्ट प्रॉब्लम, एनीमिया और जोड़ों के दर्द जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। हम बता रहे हैं काजू खाने के 21 फायदे।
  • आम धारणा है कि काजू में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है। इसलिए हार्ट पेशेंट्स के लिए इसे हेल्दी नहीं माना जाता। लेकिन सच तो यह है कि इसमें कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं होता। काजू में आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम व एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो हार्ट प्रॉब्लम, एनीमिया और जोड़ों के दर्द जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। हम बता रहे हैं रोज काजू खाने के 21 फायदे…

किन 21 रोगों से बचाता है काजू :

  1. पैर की कमजोरी : पैरों की कमजरी को दूर करने के लिए काजू के दूध का लेप पैरों पर करें। इससे पैरों की कमजोरी दूर होती है।
  2. फोड़ा होना : काजू की कच्ची गिरी और तीवर के फल को ठंडे पानी में घिसकर लेप बनाकर फोड़े पर लगाने से फोड़ा पककर जल्दी ठीक होता है।
  3. नलविकार : प्रतिदिन सुबह के समय काजू के साथ कालीमिर्च व चीनी खाने से नलविकार दूर होता है।
  4. दिमाग की कमजोरी : सर्दियों के मौसम में सुबह के समय रोज खाली पेट 20 ग्राम काजू खाकर ऊपर से शहद चाटने से दिमाग की कमजोरी दूर होती है और स्मरण शक्ति बढ़ती है।
  5. पेट की गैस : काजू के पके फल को कालीमिर्च व नमक के साथ 3-4 दिनों तक सुबह के समय सेवन करने से पेट की गैस नष्ट होती है।
  6. हृदय : रिसर्च में पाया गया है की काजू हृदय को स्वस्थ बनाये रखने में बड़ा ही अहम योगदान देता है।
  7. मोटापा : काजू खाने से आपका वज़न नियंत्रण में रहता है, परन्तु इस बात का भी ध्यान रहे की इसे जरूरत से ज़्यादा खाने से वेट गेन हो सकता है।
  8. कब्ज : द्राक्षा या हरी द्राक्षा के साथ 30 ग्राम काजू खाने से कब्ज दूर होती है।
  9. पौरुष शक्ति : काजू खाने से धातु पुष्ट होती है। जो व्यक्ति इसका नियमित सेवन करता है उसकी पौरुष शक्ति कई गुना बढ़ जाती है।
  10. हाथ-पैर फटना : काजू का तेल हाथ-पैरों की त्वचा पर लगाने से त्वचा नहीं फटती है। इसके तेल का प्रयोग एड़ियां फटने पर भी किया जाता है। मस्सों पर इसका तेल लगाने से मस्से सूखकर नष्ट होते हैं।
  11. हड्डियों को मजबूत रखता है – काजू में प्रोटीन बहुत अधिक मात्र में पाई जाती है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाये रखता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।
  12. सफेद दाग : रोजाना काजू खाने से श्वेत कुष्ठ (सफेद दाग) समाप्त हो जाता है।
  13. मधुमेह : हाल ही में रिसर्च के मुताबिक काजू के लगातार इउपयोग करने से मधुमेह का खतरा कम होता है और अगर आपको पहले से मधुमेह है तो उसको बढ़ने से रोकता है।
  14. दाँत : काजू दाँतों और मसूड़ो को स्वस्थ रखता है। इसके लगातार इस्तेमाल से दातों को मजबूती मिलती है। इसमें उपलब्ध रसायन दातों को कमज़ोर होने से बचाता है। 
  15. कैंसर : काजू में पाये जाने वाले पोषक पदार्थ और रसायन कैंसर से लड़ने में कारगर साबित होते है।
  16. शरीर में एनर्जी बनाएं रखता है : काजू को ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत माना जाता है. इसे खाने से सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए. अगर आपका मूड बेमतलब ही खराब हो जाता है तो 2-3 काजू खाने से आपको इस समस्या में आराम मिल सकता है।
  17. प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है यह : काजू में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है इसलिए इसे खाने से बाल और त्वचा स्वस्थ और सुंदर हो जाते हैं।
  18. कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल : काजू कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है. इसमें प्रोटीन अधिक होता है और यह जल्दी पच जाता है. काजू आयरन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है इसलिए खून की कमी को दूर करने के लिए आप इसे खा सकते हैं।
  19. त्वचा बनती है चमकदार  : काजू खाने से त्वचा का ग्लो करने लगती है और रंगत भी निखर जाती है. सौंदर्य बढ़ाने के लिए अक्सर ही घरेलू नुस्खों में इसका उपयोग किया जाता रहा है।
  20. याद्दाशत होती है तेज : काजू विटामिन-बी का खजाना है. भूखे पेट काजू खाकर शहद खाने से स्मरण शक्ति बढ़ती है. काजू खाने से यूरिक एसिड बनना बंद हो जाता है और इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
  21. पाचन शक्ति को बनता है मजबूत : काजू में एंटी ऑक्सीडेंट पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के साथ ही वजन भी संतुलित रखता है.

आवश्यक सावधानी : 

  • काजू गर्म होता है। अत: इसका प्रयोग द्राक्ष, चीनी या शहद के साथ करना चाहिए। काजू का सेवन अधिक मात्रा में करने से नाक से खून आ सकता है।