• अक्सर हम संतरे को खाने के बाद उसके छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं। हम आपको ये बताना चाहेंगे कि हमारी सेहत और त्वचा के लिए संतरा जितना फायदेमंद होता है, उसका छिलका भी उससे कुछ कम फायदेमंद नहीं होता। इस आर्टिकल में हम आपको संतरे के छिलके को अनोखे तरीके से इस्तेमाल करने का उपाय बताएंगे, जिसे जानकर आपके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहेगा।

संतरे के छिलके के 3 फ़ायदे :

  1. त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद : संतरे के छिलके में ऐसे औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो चेहरे के कील, मुंहासे, दाग और झाइयां आदि को दूर करके चेहरे और त्वचा को ग्लोइंग और चमकीला बना सकते हैं। साथ हीं यह चेहरे की त्वचा को टाइट करने में भी मदद करता है। इसके लिए संतरे के ताजे छिलके को पीसकर उसे त्वचा पर लगाएं और थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से धो लें। आप चाहें तो इसके छिलके को अपने नाखूनों पर रगड़ कर उन्हें भी चमका सकते हैं।
  2. रूम फ्रेश करने के लिए : खाना बनाते समय किचन में कई तरह की गंध फैल जाती है। इसे दूर करने के लिए वहां संतरे के छिलके को पानी में उबालें। उसी दौरान उसमें दालचीनी का टुकड़ा और इलायची के दाने मिला दें। इससे किचन में एक फ्रेश खुशबू फैल जाएगी। घर में बाकी जगहों पर भी संतरे के छिलके को रूम फ्रेशनर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस के लिए संतरे के सूखे हुए छिलके को रूम में जलाएं। इससे रूम फ्रेश हो जाएगा। साथ हीं कमरे से कीट व मच्छर भी भाग जाएंगे।
  3. बालों की रुसी दूर करने में : संतरे के छिलके का उपयोग हम बालों का डैंड्रफ या रुसी दूर करने में भी कर सकते हैं। यह प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करता है। इस के लिए संतरे के पिसे हुए ताजे छिलके को पानी में मिलाकर रात भर के लिए छोड़ दें। फिर अगले दिन नहाते समय इसे बालों में लगाएं और थोड़ी देर मसाज करें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह धो लें। आप चाहें तो बाद में एक माइल्ड शैंपू भी लगा सकते हैं। इससे बालों में चमक आएगी।

आपको सुनने में अजीब लग रहा होगा, लेकिन वाकई में केले के छिलके कमाल के लाभकारी उपयोग वाले होते है। केला, भारत में मिलने वाला आम फल है जो हर जगह, हर प्रांत में मिलता है। लेकिन अब से इसके छिलके फेंकने से पहले आप सोचेंगे कि इन्हे फेंका जाएं या नहीं।
केले के छिलके में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व और कार्बोहाइड्रेट होते है। इसमें विटामिन बी – 6, बी – 12, मैग्नीशियम और कार्बोहाइड्रेट होता है। इसमें सुगर की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है। तो जानिए केले के छिलकों के अनोखे लाभ…

केले के छिलको के 10 अद्भुत फ़ायदे :

  1. दांत चमक जाते है : केले के छिलके को हर दिन दांत में रगड़ने से उनमें चमक आ जाती है।
  2. मस्सा हटाएं : इसे आप पैरों या हाथों में निकले वार्ट्स पर लगा सकते हैं। आपको केवल केले के छिलके को उस जगह पर रगड़ना होगा और रातभर ऐसे ही छोड़ देना होगा। इससे दुबारा उस जगह पर वार्ट्स नहीं निकलेंगे।
  3. व्यंजनों में : केले के छिलकों को खाया भी जा सकता है। भारतीय व्यंजनों में इन्हे पकाने की कई विधियां लिखी हुई है। टेंडर चिकेन बनाने में भी इनका उपयोग होता है।
  4. मुहांसे : केले के छिलके को चेहरे और बॉडी में हर दिन पांच मिनट लगाने से मुंहासे दूर हो जाते है। इसके छिलकों का पेस्ट बनाकर भी लगा सकते है।
  5. रिंकल : केले के छिलके स्कीन को हाइड्रेट करते है। अंडे की जर्दी में केले के छिलके को मिलाकर चेहरे पर लगाएं, इससे झुर्रियां भाग जाएगी। इस पेस्ट को चेहरे पर 5 मिनट के लिए लगाना होता है। 5 मिनट बाद धो लें।
  6. दर्द से राहत मिलती है : जिस जगह पर भी बॉडी में दर्द होता हों, वहां केले के छिलके लगाने से आराम मिलती है। इसे लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें, इससे भंयकर दर्द में भी राहत मिलती है। सब्जी ऑयल में इसे घिसकर लगाने से भी आराम मिलता है।
  7. सोराईसिस : सोराईसिस होने पर केले के छिलकों को पीसकर लगाएं, इससे दाग भी चले जाएंगे और आराम मिलेगा।
  8. कीड़े के काटने पर : अगर किसी कीड़े ने काट लिया हो, तो उस स्थान पर केले के छिलके को पीसकर लगा लें, इससे आराम मिलता है।
  9. शू, लेदर, सिल्वर पर पॉलिश का काम करता है : केले के छिलके को शू, लेदर और सिल्वर पर लगाने से उसमें चमक आ जाती है।
  10. अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से बचाव : केले का छिलका आखों की यूवी किरणों से रक्षा करता है। आंखों पर केले के छिलके को थोड़ी देर के लिए रख लें। इससे राहत मिलेगी।