जैसा कि आप जानते हैं, बहुत से लोगों को कब्ज की समस्या रहती है। जिसके कारण सुबह पेट पूरी तरह साफ नहीं हो पाता है। इस समस्या के कारण मनुष्य के शरीर में कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं, जैसे किडनी संबंधी परेशानियां, पेट गैस की समस्या इत्यादि।

पेट संबंधी समस्याओं के कारण त्वचा की बीमारियां भी होने लगती हैं। आज हम आपको बताएंगे, केवल एक चम्मच लेने से पेट होगा सुबह पूरी तरह साफ कब्ज और गैस को जड़ से हो जाएंगे खत्म।

क्या आप जानते हो, कि वर्तमान के समय में जितनी भी परेशानियाँ एंव बीमारी हो रही है उनमें से 90 प्रतिशत सिर्फ़ हमारे पेट के साफ़ नहीं रहने के कारण होती है। मतलब कि आधी से ज्यादा बीमारी का कारण मात्र पेट है लेकिन अगर इसी को साफ़ रखा जाए, तो मानव की सभी तकलीफें दूर हो जाएगी। आज के इस दौर में व्यस्त जीवनशैली और खान पान की गलत आदतों के कारण कई लोग पेट से संबंधित किसी ना किसी रोग से पीड़ित है।

जैसे पेट में गैस बनना, एसिडिटी, पेट में दर्द और जलन होना। इन सब के अतिरिक्त और एक परेशानी है जिससे कई लोग परेशान रहते है, वो है पेट सही से साफ़ ना होना जो कब्ज़ का रोग कहलाता है।

सुबह सवेरे अच्छे से पेट साफ होना, हेल्थी होने की सबसे बड़ी निशानी है, लेकिन समय के साथ इंसान की हर बात बदल बदलती जा रही है, फिर चाहे सोना, उठना-बैठना बात यहां तक कि खान-पान भी काफी बदल सा गया है।

समय की कमी कहें या व्यस्तता, हम अपने खानपान का ध्यान नहीं रख पाते जिस वजह से अपच की समस्या होने लगती है। हमारा पेट सही ढंग से साफ नहीं हो पाता जो शरीर के लिए बहुत हीं हानिकारक होता है।

इस वजह से जलन या डकार जैसी समस्या होती है. दरअसल आज हम आपको पेट साफ करने और गैस के घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। बता दें कि कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिसके उपयोग से आप अपच जैसी समस्या से निजात पा सकते हैं।

हमारे अनियमित खानपान की वजह से कब्ज और गैस जैसी समस्या हर 10 में से चार व्यक्तियों में जरूर मिल जाएगी। आप लोगों की इसी समस्या को देखते हुए हम आज आपको एक ऐसा आसान सा नुस्खा बताएंगे जिससे आप कब्ज जैसी बीमारी से बहुत ही आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। दोस्तों कब्ज का अगर समय रहते इलाज ना किया जाए तो यह आगे चलकर आपको और भी बहुत सारी बीमारियां दे सकती है। चलिए जान लेते हैं इससे बचने का उपाय।

पेट की गैस (अफारा) और कब्ज होने के कारण

आध्यमान (अफारा) यानी (पेट में गैस का बनना) वायु के इकट्ठा होने से पेट के फूलने के कारण पेट में कब्ज़ पैदा हो जाती है। कब्ज के कारण जब आंतों में मल एकत्रित (इकट्ठा) होता है तो मल के सड़ने से दूषित वायु (गैस) की उत्पति होती है।

दूषित वायु को जब कहीं से निकलने का रास्ता नहीं मिलता है तो उस दूषित वायु से पेट फूलने लगता है। इससे अग्निमांद्य (भूख का न लगना, अपच) और अतिसार (दस्त) आदि रोग उत्पन्न हो जाते हैं। चिकित्सकों के अनुसार अधिक मात्रा में भोजन करने, बाजारों में अधिक तेल-मिर्च, गर्म मसालों का सेवन करने से पाचन क्रिया की विकृति के साथ आध्यमान की बढ़ोत्तरी होती है।

कषैली, कड़वी, तीखी और रूक्ष (सूखा) वस्तुओं को खाने, खेद (दु:ख), अत्यन्त ठण्डे पदाथों का सेवन, मल-मूत्र के प्रेशर के रोकने से, चिंता , भय (डर), अधिक रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) से मांस क्षीण, अधिक उल्टी और दस्त के कारण अफारा हो जाता है।

आमदोष और वृद्धावस्था से व्यक्तियों की नसों में वायु (गैस) भरकर दोषों को बढ़ाकर शरीर के अंगों को जकड़ कर दर्द पैदा हो जाने से यह विकार उत्पन्न हो जाता है।

आवश्यक सामग्री

एक नींबू।

आधा चम्मच अरंडी का तेल।

आधा चम्मच काला नमक।

उपयोग करने की विधि

सबसे पहले एक कटोरी लेकर उसमें एक नींबू का रस निकाल लें। अब इसमें आधा चम्मच काला नमक और आधा चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर एक मिश्रण बनायें। अब एक गुनगुने पानी का गिलास लेकर इस मिश्रण को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। इस मिश्रण का रोज सुबह सेवन करने से पेट पूरी तरह साफ हो जाता है, तथा गैस और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

पेट में गैस बनने की समस्या और क़ब्ज़ से छुटकारा पाने के 7 अन्य घरेलु उपाय

एरंड का तेल : एरंड के तेल की 10 बूंदों को रात को सोते समय पानी में मिलाकर सेवन करने से कब्ज (कोष्ठबद्धता) की बीमारी में लाभ होता है।

नीम्बू और बेकिंग सोडा : एक गिलास गुनगुने पानी में एक नीम्बू निचोड़कर उसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा मिला लें और इसे सुबह खाली पेट पीएं. ऐसा करने से पेट में गैस बनने की समस्या दूर होती है और एसिडिटी, बदहजमी, फूड पॉइजनिंग,कब्ज आदि बीमारी से भी छुटकारा मिलता है।

गुनगुने पानी और हींग : एक गिलास गुनगुने पानी में थोड़ा-सा हींग मिलाकर दिन में 3 बार पीने से गैस की समस्या से जल्द आराम मिलता है. अगर हींग उपलब्ध न हो तो, केवल गुनगुने पानी पी सकते हैं, इससे भी गैस में राहत मिलती है।

छाछ और काला नमक : पेट में गैस बनने की प्रॉब्लम हो तो, छाछ में आवश्यकतानुसार काला नमक मिलाकर पीएं, ऐसा करने से यह बीमारी तुरंत समाप्त हो जाते हैं. यह समस्या होने की स्थिति में छाछ और काला नमक सबसे ज्यादा विश्वसनीय उपाय है।

खाने के बाद इलायची का सेवन : जब भी आप खाना खाते है तो उसके बाद जरूर इलायची ओर एक लौंग का सेवन करे, ये वस्तुएं आप के पेट मे खाना खाने के बाद एसिडिटी ओर गैस को बनने से रोक देती है।

अदरक का सेवन : अदरक का छोटा सा टुकड़ा लेकर उसे चबाये फिर उसके बाद गुनगुना पानी का सेवन करे, या फिर आप पानी मे अदरक को पानी मे उबाल कर उसका सेवन कर सकते है।

अजवाइन के बीज : अजवाइन के बीजों में थाइमॉल नामक एक यौगिक होता है, जो पाचन में मदद करता है। अगर आप भी अक्सर गैस की समस्या से पीड़ित रहते है तो आप रोज खाने के बाद चुटकी भर अजवाइन खा लें। आप चाहे तो आप सुबह एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर खली पेट पी लें, इससे आपको बहुत फायदा होगा।