मेष राशि – इस राशि के लोगो का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज परिवार से कलह दूर रहेगा। इस राशि के जो लोग ब्यूटी-पार्लर का काम करते है उनको बड़ा मुनाफा होने वाला है। कला से जुडें लोग आज सोशल मीडिया के जरिए अपनी स्किल को सुधारने में बिजी रहेंगें। आर्थिक लाभ के भी योग बन रहे है। विज्ञान की फील्ड से जुडे छात्रों को और मेहनत करने की जरुरत है। दुर्गा मंदिर में रुद्राक्ष की माला दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप किसी विशेष कार्यक्रम की व्यवस्था करने में समय गुजारेंगे। आज आपको अपने ऑफिस में सावधानी पूर्वक कार्य करना होगा, नहीं तो आपके शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के जोखिम से बचना होगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी परिचित के माध्यम से लाभ की स्थिति बनती दिख रही है। भाई के स्वास्थ्य की चिंता आज आपको थोड़ी परेशान कर सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार की छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

वृष राशि – आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज सोशल मिडिया पर कुछ अंजान लोगों से आपकी बात होगी। जो व्यक्ति पत्रकार है आज उनके काम की तारीफ होगी। जो लोहे का बिज़नेस करते है, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। छात्रों का पढाई में मन लगेगा। इस राशि के जो लोग बैंक में जॉब करते है उनका काम समय से पहले पूरा हो जायेगा। मछलियों को आंटे की गोलियां बनाकर खिलाएं, रिश्तों में चल रही अनबन समाप्त होगी।

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। संतान की उन्नति देखकर भी मन आनंदित होगा और परिवार का वातावरण भी शांतिमय रहेगा। व्यापारियों को आज समय का लाभ उठाना होगा और नए ज्ञान की प्राप्ति करनी होगी। किसी संपत्ति को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके कागजी दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक पढ़ें, तभी आगे बढ़ें। व्यवस्था के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे, जिनके साथ भविष्य को मजबूत बनाने के लिए भी आप कार्य करेंगे। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में काम करने वाले सहयोगियों के प्रति अच्छा व्यवहार रखना होगा, नहीं तो आपको काम में परेशानी आ सकती है।

मिथुन राशि – आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जो लोग फैशन डिजाइनर है आज उनके दिमाग में कुछ नयें और अच्छे डिजाइन आयेंगें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। जो लोग एक्टिंग फील्ड से है वह आज वह अपने फैंस को एंटरटेंन करेंगें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा, वह आज आपको कोई उपहार भी दे सकते है। माता की सेहत में सुधार होगा। माता दुर्गा को नारियल चढ़ाएं, सेहत अच्छी बनी रहेगी।

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के कारण व्यस्तता और व्यर्थ की चिंता बनी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। व्यापार में नई तकनीकों को अपनाकर आप अपने व्यापार को चरम तक पहुंचाएंगे। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन दिनभर छोटे-मोटे लाभ के योग बनते रहेंगे। आज आप किसी की सहायता लेना पसंद नहीं करेंगे, लेकिन फिर भी आप किसी को धन देने संबंधी निर्णयों को बदल भी सकते हैं। संतान की नौकरी से संबंधित आज आपको कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकते हैं।

कर्क राशि – लोगों के लिए आज का दिन खुशिया से भरा रहेगा। लम्बे समय से अटका हुआ काम घर के किसी बढ़े के द्वारा पूरा हो जायेगा। इस राशि के जो लोग जिम ट्रेनर है, उन्हें आज नयी अपॉर्चुनिटी मिलने के योग है। महिलाए आज घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी। जीवनसीथी आपकी बनाई हुई डिश की तारिफ करेंगें। सेहत के लिहाज से आप स्वस्थ रहेंगे। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कानून संबंधी मामलों में आपको सफलता का इंतजार करना पड़ सकता है। सगे संबंधी की मदद से आज बहुत लंबे समय से रुके हुए कार्यों को करने की चेष्टा करेंगे। संतान की तरक्की से उत्तम संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है और उसमें आपका भी सहयोग होगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से कुछ वैचारिक मतभेद पनप सकता हैं, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रख कर इसे आगे नहीं बढ़ने देना है।

सिंह राशि – आज आपका दिन पॉजिटिव रहने वाला है। आपकी सोच सकरात्मक रहेगी। मेडिकल की पढाई कर रहे छात्रो को कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा और सीनियर डॉक्टर्स का स्पोर्ट मिलेगा। जिन लोगों की किराने की दुकान है उन्हें आज आर्थिक लाभ हो सकता है। लवमेट आज आपनी पूरी लडाई खत्म करके नयी शुरूआत करेंगें। अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्ते मजबूत होंगे। मां ब्रहमचारिणी की कपूर से आरती करें, आपकी सभी इच्छा पूरी होगी।

आज का दिन आपके अनुभव से आपकी समस्याओं को खत्म करने का होगा। आज आपके परिवार का वातावरण डामाडोल हो सकता है क्योंकि परिवार के सदस्यों की एक राय ना होने से संघर्ष की स्थिति बन सकती है, लेकिन परिवार के बुजुर्ग सदस्य इस स्थिति को संभाल लेंगे। छात्रों की व्यवहारिक सोच में उन्नति आएगी। सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। धन का निवेश आज ना ही करें, तो बेहतर रहेगा, नहीं तो भविष्य में आपको इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। आप आज अपने निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और मधुर वाणी रखने से लोगों का दिल जीत सकते हैं।

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए नयी रोशनी लेके आया है। करोबार में लम्बे समय से चलती आ रही समस्याओं का हल मिलेगा। बोरोजगारो को रोजगार के अवसर मिलेगे। आज बच्चे अपनी माता से कुछा अच्छा सिख सकते है, जो भविष्य में उनके बहुत काम आयेंग। इस राशि वाले लोगों को शारीरिक कमजोरी हो सकती है तबियत पे ध्यान दे और बहार के खाने से बचे। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपका जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

आज का दिन आपके रोजगार में बदलाव के लिए अच्छा नहीं है। यदि आप किसी नौकरी में कार्यरत हैं, तो उसी में बने रहे। विदेश में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह समय कुछ अवरोध लेकर आ सकता है। पैतृक संपत्ति के कार्य को भी फिलहाल विराम देना ही बेहतर रहेगा अन्यथा कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। घर के सुख साधनों का पूर्ण उपयोग करेंगे। यदि आप किसी से कर्ज लेना चाहते हैं, तो परिवार के सदस्यों के साथ विचार विमर्श कर ले, हो सकता है कि इसकी नौबत ही ना आए। नौकरी या व्यवसाय क्षेत्र में चुप रहना ही आज आपको लाभकारी रहेगा।

तुला राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके लम्बें समय से रूके हुए काम पूरें होंगे। इस राशि के जो व्यक्ति कपडे का बिज़नेस करते है, उन्हे उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आज आपको कोई धार्मिक काम करने का मौका मिलेगा। आपका समाज में सम्मान बढेगा। जो लोग प्रॉपर्टी का बिज़नेस करते है, उन्हें अच्छी डिल मिलेगी। नौकरीपेशा लोगो को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा।

आज राजनीति से संबंधित जातकों के प्रभावों के क्षेत्र का विकास होगा और एक नई रूपरेखा तैयार करेंगे। रिश्तेदारों से आज आनंददायक भेंट होगी और सायंकाल के समय शुभ समाचार मिलने से मन हर्षित होगा। किसी निकटतम मित्र के सहयोग से अपने बिगड़े काम ठीक कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। परिवार का कार्य क्षेत्र में चल रही समस्याएं आज खत्म होगी, जिससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस राशि के जिन लोगों की मेडिकल स्टोर की दुकान है उन्हें आज मुनाफा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बच्चो कि खिलखिलाहट से घर का महोल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात शेयर करने से आपको राहत महसूस होगी। आज किसी रिलेटिव से फोन पर बात होगी, जिनसे कोई अच्छी खबर आपको सुनने को मिलेगी। दुर्गा कवच का पाठ करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान रहेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह से आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी। आज आपको अपनी माता जी के सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। दैनिक खर्चे आराम से निकलेंगे। पारिवारिक आवश्यकता की पूर्ति आज आर्थिक कारणों से अधूरी रह जाएगी। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से अच्छे समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य से सभी लोग प्रभावित होंगे और आपकी ख्याति भी बढ़ेगी, जिससे आपके शत्रु भी नष्ट हो जाएंगे।

धनु राशि – लोगों का दिन समान्य रहने वाला है, आज आपके घर के का समय से पूरो हो जायेंगें। आप सोशल मिडिया के सहारे आप समाजिक कार्यों में मदद करेंगे। इस राशि के नौकरीपैशा लोगो पर काम का वजन कम रहेगा। आज आपके बच्चें आपसे शाम को कहीं घुमने जाने की जिद कर सकते है। कारोबार में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा। मां दुर्गा को फल अर्पित करें, पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज अकस्मात धन मिलने के भरपूर योग बन रहे हैं और पैतृक संपत्ति से भी आप को लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष के कुछ रिश्ते में आज कड़वाहट आ सकती हैं, लेकिन आपके जीवन साथी आपके साथ स्थाई रूप से खड़े नजर आएंगे। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें अन्यथा मान हानि का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ के लिए नए संबंध स्थापित होंगे। आज आप अपने बलबूते पर ही परिवार की समस्याओं को समाप्त करने की प्रयास करेंगे। इसमें आपको स्थाई सफलता मिल सकती है। संतान के विवाह का प्रस्ताव आज आप अपने पिताजी के समक्ष रख सकते हैं।

मकर राशि – लोगों आज आपका दिन उत्साह भरा रहने वाला है। आज किसी रूके हुए काम को पूरा करनें में रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इस राशि वाले छात्रों को जल्द ही सफलता मिलेगी। ऑफिस के सहकर्मी आपको अन्य दिन की अपेक्षा अधिक। इस राशि के जो लोग फोटोग्राफ़र है, आज आपको अपनी स्किल्स को और अच्छा करने का मौका मिलेगा। देवी माँ को इलायची अर्पित करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

आज का दिन आपके लिए उत्तम उन्नति का रहेगा। व्यापार में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक कार्य में योगदान न्यूनतम रहेगा, लेकिन फिर भी मान सम्मान मिलेगा। पारिवारिक संपत्ति मिलने के बाद भरपूर योग बनते दिख रहे हैं। यदि लंबे समय से आपका कहीं धन फंसा हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है, लेकिन आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है।

कुंभ राशि – आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। जो पैसा काफी दिनों से फसा हुआ था आज आपको मिल जायेगा। इस राशि के बिल्डर्स के लिए आज का दिन समान्य रहने वाला है। आज आपके धन लाभ के योग बन रहे है। पारिवारिक काम की वजह से आपको यात्रा करनी पढ़ सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। युवाओं के लिए तरक्की के नए रास्ते खुल जायेंगे। मां ब्रह्मचारिणी को फूल अर्पित करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। छात्रों को उच्च शिक्षा से संबंधित आर्थिक परेशानियां आज खत्म होंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। व्यापारियों के लिए सामान्य लाभ की स्थिति बनी हुई है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। माता-पिता से स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनके सहयोग से कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याएं हल होंगी। भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। मामा पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है। किसी से व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा।

मीन राशि – लोगों का चेहरा आज पूरा दिन मुस्कान से खिले रहेंगे। बॉस आपके काम से खुश रहेगे, प्रमोशन के योग भी बन रहे है। इस राशि वाले जो छात्र कॉमर्स की फील्ड से है आज आपको कुछ नया सीखना को मिल सकता है,ध्यान लगाकर पढाई करें सफलता प्राप्त होगी। इस राशि वाले लोगों का शरीर स्वस्थ रहेगा। महिलाए आज आप आपने चेहरे का ज्यादा ख्याल रखने में बिजी रहेंगे। दुर्गा वीसा यंत्र धारण करें, सभी कार्य सफल होंगे।

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। व्यावसायिक मामलों में आ रही रुकावटें दूर होंगी और सामाजिक क्षेत्र में भी आपको मान सम्मान मिलेगा और आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। घरेलू स्तर पर आज कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आज आप सायंकाल का समय परिवार के साथ बताएंगे, तो अच्छा रहेगा। मनोरंजन की ओर ज्यादा ध्यान रहने से जरूरी कार्य बिगड़ सकते हैं, इसलिए संतुलन बना कर चलना ही लाभदायक रहेगा। अपने कार्य क्षेत्र में आज जोश मे आकर कोई निर्णय ना लें, नहीं तो भविष्य में आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों के लिए आज आप कुछ निकटतम यात्रा भी कर सकते हैं।