स्त्री हो या पुरुष, अच्छी हाइट दोनो की सुंदरता और व्यक्तित्व में निखार लाती है। क्योंकि लम्बाई जीन्स पर निर्भर करती है, इसलिए कुछ लोग सोचते हैं कि लम्बाई बढ़ा पाना मुमकिन नहीं होता। लेकिन आपको यह जानकर खुशी होगी कि कुछ ऐसे प्रकृतिक तरीके हैं जिनको अपनाकर आप अपनी लम्बाई बढ़ा सकते हैं।
शरीर में पोषक तत्वों की कमी या हार्मोन की गड़बड़ी होने पर कुछ लोगों का कद बढ़ नहीं पाता है। दरअसल, हमारी लंबाई बढ़ाने में सबसे बड़ा योगदान ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन यानी एचजीएच का होता है। एचजीएच पिट्युटरी ग्लैंड से निकलता है। यही कारण है कि सही प्रोटीन और न्यूट्रिशन न मिलने पर शरीर का विकास रुक जाता है।
www.allayurvedic.org
यदि आपके साथ भी यह समस्या है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं हाइट बढ़ाने और कर्वी फिगर पाने के कुछ खास नुस्खे….

नुुस्खा : अश्वगंधा और सूखी नागौरी दोनों को ही आयुर्वेद में शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण माना गया है।
सामग्री – 20 ग्राम सूखी नागौरी। – 20 ग्राम अश्वगंधा। – 20 ग्राम चीनी।
बनाने की विधि : सूखी नागौरी और अश्वगंधा की जड़ को बारीक पीस लें। इस चूर्ण में बराबर मात्रा में चीनी मिला लें। यह मिश्रण कांच की बोतल में भर लें।
ऐसे करें सेवन- रात को सोते समय रोज दो चम्मच चूर्ण लें। फिर गाय का दूध पिएं। इससे हाइट बढ़ने के साथ ही हेल्थ भी बन जाती है। इस चूर्ण को लगातार 40 दिन तक लें। सर्दियों में यह चूर्ण अधिक फायदा करता है।
2. नुस्खा- काले तिल और अश्वगंधा का यह योग नियमित रूप से सेवन करने पर हाइट बढ़ने लगती है।
सामग्री- 1.अश्वगंधा चूर्ण। 2. काले तिल। 3. खजूर। 4. गाय का घी।
बनाने की विधि- 1 से 2 ग्राम अश्वगंधा चूर्ण और 1 से 2 ग्राम काले तिल को पीसकर चूर्ण बना लें।
ऐसे करें सेवन- इस चूर्ण को 3 से 5 खजूर में मिलाकर 5 से 20 ग्राम गाय के घी में एक महीने तक खाने से लाभ होता है।
3.नुस्खा- केवल अश्वगंधा का पाउडर लेने से भी कद बढ़ने लगता है।
सामग्री- 1. अश्वगंधा की जड़ 2. चीनी 3. दूध
बनाने की विधि- थोड़ी सी मात्रा में अश्वगंधा की जड़ लेकर उसका चूर्ण बना लें। इस चूर्ण में बराबर मात्रा में चीनी मिलाकर रख लें।
ऐसे करें सेवन- इस मिश्रण को 2 चम्मच मात्रा में एक गिलास दूध में डालकर पिएं। रात को सोने से पहले 45 दिनों तक इस योग का सेवन करने से शरीर सुडौल बनता है और कद बढ़ जाता है।
सावधानियां- फास्ट फूड या जंक फूड का सेवन न करें। – खटाई न खाएं। – ज्यादा मिर्च-मसाले से परहेज करें। – इन दवाओं का सेवन गाय के दूध से करें तो बेहतर है।
मनुष्य को अपने हाथ तथा पैरों के बल झूलने तथा दौड़ने जैसी कसरतों के अलावा भोजन में प्रोटीन, कैल्शियम तथा विटामिनों की जरूरत बहुत आवश्यक है तथा पौष्टिक भोजन करने से लम्बाई बढ़ने में फायदा मिलता है।
www.allayurvedic.org
शरीर में लंबाई बढ़ाने का सबसे बड़ा योगदान होता है ह्यूमन ग्रोथ हॉरमोन का यानी की एचजीएच। एचजीएच पिटूइटेरी ग्लैंड से निकलता है जिससे हाइट बढ़ती है। सही प्रोटीन और न्यूटिशन न मिलने के कारण शरीर का विकास होना बंद या कम हो जाता है। और अगर आप शरीर का सही विकास करना चाहते हैं तो खान-पान का पूरा ध्यान रखना शुरु कर दें।
आजकल कोल्ड ड्रिंक्स पीना फैशन बन गया है, लेकिन यह सेहत के लिहाज से सही नहीं है। बर्गर, नूडल्स, पिज्जा खाने से भी हाइट नहीं बढ़ती। दूध, दही, पनीर, मक्खन, दालें खाने से हाइट बढ़ती है। प्रोटीन दूध, दही, अंडे में खूब होता है। विटामिन, मिनरल्स के लिए फल खाओ, जूस पियो और हरी सब्जी, दालें खाना मत भूलना।
कैल्शियम शरीर के लिए एक आवश्यक खनिज है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। कैल्शियम हमें दूध, चीज़, दही आदि में मिलता है। ऊंचा लंबा कद पाने के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी है। मिनरल-खनिज हड्डी के ऊतकों का निर्माण करता है। ये हड्डी के विकास और शरीर में रक्त के प्रवाह में सुधार करते हैं। अगर आपको अपनी लंबाई बढ़ानी है तो खनिज से भरपूर तत्वों का इस्तेमाल करें। यह पालक, हरी बीन्स, फलियां, ब्रोकोली, गोभी, कद्दू, गाजर, दाल, मूंगफली, केले, अंगूर और आड़ू में पाया जाता है।विटामिन डी- लंबाई बढ़ाने के लिए जिस विटामिन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है उनमें से एक है विटामिन डी। मछली, दाल, अंडा, टोफू, सोया मिल्कर, सोया बीन, मशरूम और बादाम आदि में पाया जाता है। साथ ही टेनिस व बास्केट बॉल खेलें।

योग :
ताड़ासन कर शरीर की लम्बाई बड़ाई जा सकती है। छोटे बच्चे और टीनेजर ताड़आसन का नियमित अभ्यास कर अपनी लम्बाई 6 फुट तक भी बढ़ा सकते हैं| ताड़ासन करने के लिए दोनों हाथ ऊपर करके सीधे खड़े हो जायें, फिर गहरी सांस लें, धीरे-धीरे हाथों को ऊपर उठाते जायें और साथ-साथ पैर की एडियां भी उठती रहें।पूरी एड़ी उठाने के बाद शरीर को पूरी तरह से तान दें और फिर गहरी सांस लें। ताड़ासन करने से स्नायु सक्रिय होकर विस्तृत होते हैं। इसी लिए यह कद बढ़ाने में सहायक होता है।

स्वस्थ और पोषक आहार :
पौष्टिक भोजन में मजूद विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और फास्फोरस लम्बाई बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए स्वस्थ और पोषक आहार लें। कार्बोनेटेड पेय, संतृप्त वसा और अधिक चीनी लेने से परहेज करें, क्योंकि ये आपकी लम्बाई पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। पेय जैसे दूध, जूस तथा गाजर, सोयाबीन, दलिया, आलू, बीन्स और हरी सब्जियां अपने भोजन में शामिल करें। साथ ही बादाम और मूंगफली जैसे नट्स तथा सेब और केले जैसे फल भी आपकी लम्बाई बढ़ाने में मददगार होते हैं। फ्रीक्वेन्ट मील भूखे न रहें। प्रकृतिक तरीके से लम्बाई बढ़ाने के लिए आपको अपने मेटाबॉलिज्म (चयापचय) को की मजबूत बनाने की बहुत आवश्यक होती है। एक दिन में छह भोजन लेकर आप अपने चयापचय को मजबूत बना सकते हैं। बीच-बीच में स्वस्थ भोजन लेने से अपके शरीर में कम वसा एकत्रित होगी और इस प्रकार आप प्राकृतिक रूप से अपनी लम्बाई को बढ़ा पाएंगे।
www.allayurvedic.org

पर्याप्त नींद :
इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि लम्बाई जीन्स पर निर्भर करती है। लेकिन इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता कि पर्याप्त नींद स्वस्थ जीवनशैली और शरीर की समग्र वृद्धि और विकास के लिए सबसे अच्छा उपाय है। न सोने या कम नींद लेने का प्रतिकूल प्रभाव हमारे पूरे शरीर पर पड़ता है। पर्याप्त नींद यह सुनिश्चित करती है कि आपकी लम्बाई और वजन ठीक रहेंगे। क्योंकि नींद के दौरान
शरीर में ऊतकों का विकास और निर्माण होता है। साथ ही पर्याप्त नींद लेने से लम्बाई को नियंत्रण करने वाले हार्मोन की वृद्धि होती है। इसलिए, एक दिन में कम से कम 7 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है।

शरीर की उचित मुद्रा :
अनुचित मुद्रा में रहने से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। सिर और गर्दन झुकाकर चलने, खड़े रहने से लम्बाई पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। यह न केवल आपकी रीढ़ बाहर की ओर झुका देता है, बल्की लम्बाई को भी कम करता है। उचित आसन में रहने से अपकी मांसपेशियों को आराम मिलता है और लम्बाई बढ़ती है।

नशे से रहें दूर :
शराब पीना और धूम्रपान गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनते हैं। धूम्रपान या अल्कोहल लेने वाले व्यक्ति के विकास को और लम्बाई पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें।

धूप लें :
विटामिन ‘डी’ अपकी हड्डियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है, और सूरज की रोशनी विटामिन ‘डी’ का सबसे अच्छा प्राकृतिक स्रोत है। बस तेज धूप में न जाएं, इसका अधिकतम लाभ पाने के लिए सुबह या शाम के समय की धूप में बाहर जाएं और
उसका पूरा लाभ लें।

पानी :
पानी आपके शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने तथा भोजन को अच्छे से पचाने में सहायता करता है। पानी न पीनेसे मेटबॉलिज्म धीमा हो सकता है, और आपकी बढ़ती लम्बाई बाधित हो सकती है। यहां तक कि कम पानी पीने पर, सारी सावधानियों और पौष्टिक भोजन लेने के बाद भी आपकी लम्बाई नहीं बढ़ती है। लम्बाई बढ़ाने वाली दवाओं से बचें टीनेजर्स द्वारा ली जाने वाली लम्बाई बढ़ाने वाली दवाओं और एंटीबायोटिक्स के कई सारे साइडइफैक्ट होते हैं। ये लम्बाई तो नहीं बढ़ाती, लेकिन आपको आलसी और निष्क्रिय जरूर बना देती हैं। इसलिे इस प्रकार की दवाओं को कतई न लें।
www.allayurvedic.org