★ संतरा 🍎  सेहत के लिए  बहुत फायदेमंद है, इसीलिए इसे सदाबहार फल कहते है ★

📱 Share On Whatsapp : Click here 📱

🔹 संतरे 🍎 का नाम सुनते ही एक खट्टा मीठा सा स्वाद मुंह में आ जाता है। संतरे को अंग्रेजी भाषा मे ऑरेंज भी कहते है। सेहत के लिए संतरे के फायदे बहुत है। संतरा विटामिन C से भरा हुआ होता है। हमारे शरीर में विटामिन सी की पूर्ती एक संतरा रोज खाकर की जा सकती है। कम से कम 1000 कारण होंगे ये बताने के लिए कि संतरा हमारे लिए क्यों फायदेमंद है। संतरे में बहुत कम केलोरी होती है लेकिन पौष्टिक तत्व बहुत अधिक होते है। संतरा सौन्दर्य और स्वास्थ सभी की द्रष्टि से लाभकारी है। कहते है दुनिया में संतरा सबसे ज्यादा पैदा किया जाने वाला फल है।
🔹 संतरा 🍎 ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। यह फल हमारे भारत देश में ठण्ड से आना शुरू होता है। भारत में सबसे ज्यादा संतरे की पैदावार नागपुर में होती है, इसलिए उसे ऑरेंज सिटी कहते है। दिन में एक संतरा खाने से हमें ताकत मिलती है। संतरा खाने से तो बहुत से लाभ है लेकिन इसे लगाने के अर्थात चेहरे पर लगाने से सौन्दर्य में निखार आता है। www.allayurvedic.org

➡ हाई 💉 ब्लडप्रेशर मे – हाई ब्लडप्रेशर बीमारी से परेशान व्यक्ति के लिए संतरा बहुत लाभकारी है। संतरे में पोटेशियम और मैग्नीशियम अधिक होता है जिससे ब्लडप्रेशर कंट्रोल में रहता है।
➡ कैंसर 🐛 – एक शोध के अनुसार अगर बचपन में 1-2 साल तक लगातार संतरा या केला खाया जाये तो कैंसर होने के चांस बहुत हद तक कम हो जाते है। संतरा खाने से बहुत से कैंसर जैसे स्किन, फेफड़े, स्तन, पेट से लड़ने की शक्ति मिलती है और इनके होने के चांस भी कम हो जाते है।
➡ अल्सर – संतरे में विटामिन सी होने की वजह से वह बैक्टीरिया से लड़ने में सहायक होता है। संतरा खाने से पेट में मौजूद अल्सर का संक्रमण दूर हो जाता है।
➡ किडनी – एक शोध के अनुसार संतरे का जूस रोज पीने से किडनी में होने वाली बीमारी के चांस बहुत कम हो जाते है। यहाँ तक किडनी में होने वाले कैंसर से भी संतरा बचाता है।
➡ कोलेस्ट्रोल – संतरा में फाइबर होता है जो हमारे शरीर के कोलेस्ट्रोल कंट्रोल करने में सहायक होता है।
➡ ह्रदय 💖💖  – संतरे में पोटेशियम, फाइबर, विटामिन सी होता है।  ये सब हमारे दिल को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरुरी होते है। अगर शरीर में पोटेशियम की कमी हो जाती है तो दिल की धड़कन सही ढंग से नहीं चलती। इसलिए हमें संतरा खा कर अपने दिल का ख्याल रखना चाहिए।
➡ संतरे के जूस में शहद मिलाकर पियें। इससे बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे।
➡ संतरा खाने से रोग अवरोधक क्षमता बढती है। सर्दी खांसी वायरल जैसे संक्रमण हमारे शरीर को जल्दी प्रभावित नहीं करते।
➡ आँख 👀  – यह संतरे का एक बहुत अच्छा फायदा है, क्योकि आज हर कोई आँख की समस्या से परेशान है।  इसमें मौजूद विटामिन A हमारी आँखों के लिए लाभकारी होता है।
➡ डायबटीज – डायाबटीज की बीमारी में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में संतरा सहायक है। यह संतरा का अच्छा फायदा है।
➡ शरीर में किसी भी प्रकार का दर्द होने पर संतरे का जूस पियें, दर्द जल्दी ही गायब हो जायेगा।  गठिया के रोगी भी संतरे का जूस पी सकते है।
➡ वजन कम करने वालों के लिए संतरा बहुत अच्छा है। इसमें मौजूद फाइबर आपकीभूक को कंट्रोल में रखते है।  कैलोरी ना होने की वजह से आप जितना चाहें इसे खा सकते है। www.allayurvedic.org
➡ शरीर में अगर किसी तरह का घाव है जो बहुत समय से भर नहीं रहा है तो आज से ही संतरे का जूस या संतरा खाना शुरू कर दें। संतरा में मौजूद फोलेट घाव भरने में सहायक होता है।
➡ अगर आपको कफ की शिकायत है तो संतरा खाएं। यह कफ को पतला कर देता है जिससे वह आसानी से निकल जाता है।
➡ सूखी खांसी  से अगर परेशान है तो रोज 1 संतरा खाएं। 1-2 दिन में ही आराम मिलेगा।
➡ अगर आप दिन भर के बाद थकान महसूस कर रहे है, तो 1 गिलास संतरे का जूस पी लीजिये। थकान शारीरिक हो या मानसिक, जूस पिने से आप तुरंत तरोताजा महसूस करेंगे। आप एक नयी शक्ति व उर्जा महसूस करेंगे।
➡ तेज बुखार होने पर व्यक्ति को संतरे का जूस पिलायें, शरीर का तापमान बहुत जल्द सामान्य होने लगेगा।
➡ संतरे में सिट्रिक एसिड होता है जो गुर्दा व मूत्र से सम्बंधित रोगों को दूर करने में सहायक होता है।
➡ अगर आपको बवासीर की बीमारी है तो आज से ही संतरा खाना या उसका जूस पीना शुरू करें। बहुत जल्द आपको लाभ मिलेगा।
➡ अगर पेचिश हो गया है तो संतरे के जूस में थोडा सा दूध मिलाकर पियें। जल्द ही बीमारी दूर होगी।
➡ 6 महीने के छोटे बच्चों के लिए संतरा बहुत अच्छा फल है। बच्चों को दूध में ¼ भाग मीठे संतरे का जूस मिलाकर पिलाना चाहिए।  इससे उन्हें पौष्टिकता मिलेगी।
➡ गर्भावस्था में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संतरा का सेवन करना चाहिए। इससे प्रसव के समय कम तकलीफ होती है।
➡ मुंह में दन्त व मसूड़ों के रोग को संतरा दूर करता है।
पेट में गैस अपच की बीमारी हो तो संतरे का जूस पीने से लाभ मिलता है।
➡ संतरा हमारे सौन्दर्य को निखारने में भी सहायक होता है। इसके लिए आप संतरे के छिलकों को सुखाकर पीस लें और पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में दूध या गुलाब जल मिलाकर लगायें। इससे चेहरे का रंग साफ होता है और टैनिंग भी दूर होती है।