1. नींबू और शहद : 1. 25 ग्राम नींबू के रस में 25 ग्राम शहद मिलाकर 100 ग्राम गर्म पानी के साथ प्रतिदिन सुबह-शाम पीने से मोटापा दूर होता है। 2. एक नींबू का रस प्रतिदिन सुबह गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से मोटापे की बीमारी दूर होती है। 3. 1 नींबू का रस 250 ग्राम पानी में मिलाकर थोड़ा सा नमक मिलाकर सुबह-शाम 1-2 महीने तक पीएं। इससे मोटापा दूर होता है। 4. नींबू का 25 ग्राम रस और करेला का रस 15 ग्राम मिलाकर कुछ दिनों तक सेवन करने से मोटापा नष्ट होता है। 5. 250 ग्राम पानी में 25 ग्राम नींबू का रस और 20 ग्राम शहद मिलाकर 2 से 3 महीने तक सेवन करने से अधिक चर्बी नष्ट होती है। 6. 1-1 कप गर्म पीनी प्रतिदिन सुबह-शाम भोजन के बाद पीने से शरीर की चर्बी कम होती है। इसके सेवन से चर्बी कम होने के साथ-साथ गैस, कब्ज, कोलाइटिस (आंतों की सूजन) एमोबाइसिस और कीड़े भी नष्ट होते हैं। www.allayurvedic.org
  2. सेब और गाजर : सेब और गाजर को बराबर मात्रा में कद्दूकस करके सुबह खाली पेट 200 ग्राम की मात्रा में खाने से वजन कम होता है और स्फूर्ति व सुन्दरता बढ़ती है। इसका सेवन करने के 2 घंटे बाद तक कुद नहीं खाना चाहिए।
  3. मूली बीज और शहद : 1. मूली का चूर्ण 3 से 6 ग्राम शहद मिले पानी में मिलाकर सुबह-शाम पीने से मोटापे की बीमारी से छुटकारा मिलता है। 2. मूली के 100-150 ग्राम रस में नींबू का रस मिलाकर दिन में 2 से 3 बार पीने से मोटापा कम होता है। 3. मूली के बीजों का चूर्ण 6 ग्राम और ग्राम यवक्षार के साथ खाकर ऊपर से शहद और नींबू का रस मिला एक गिलास पानी पीने से शरीर की चर्बी घटती है। 4. 6 ग्राम मूली के बीजों के चूर्ण को 20 ग्राम शहद में मिलाकर खाने और लगभग 20 ग्राम शहद का शर्बत बनाकर 40 दिनों तक पीने से मोटापा कम होता है। 5. मूली के चूर्ण में शहद में मिलाकर सेवन करने से मोटापा दूर होता है।
  4. मिश्री : मिश्री, मोटी सौंफ और सुखा धनिया बराबर मात्रा में पीसकर एक चम्मच सुबह पानी के साथ लेने से अधिक चर्बी कम होकर मोटापा दूर होता है। www.allayurvedic.org
  5. चूना : बिना बुझा चूना 15 ग्राम पीसकर 250 ग्राम देशी घी में मिलाकर कपड़े में छानकर सुबह-शाम 6-6 ग्राम की मात्रा में चाटने से मोटापा कम होता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको खूब पानी पीना चाहिए। यह बेहद कारगर उपाय है। नियमित अंतराल पर पानी पीते रहने से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है और आपके शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और आपका शरीर स्वस्थ रहता है।
  6. लहसुन : सुबह-सुबह कच्चा लहसुन खाना आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह लहसुन की दो तीन कलियां चबाना और ऊपर से नींबू पानी पीना आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे वजन कम करने की आपकी प्रक्रिया दोगुनी हो जाएगी। इसके साथ ही आपके शरीर में रक्त प्रवाह भी सुचारू हो जाएगा।
  7. दालचीनी, अदरक और काली मिर्च : भोजन पकाते समय ऐसे मसालों का उपयोग करें जो वजन कम करने में मदद करे। दालचीनी, अदरक और काली मिर्च का उपयोग भोजन पकाते समय जरूर करें। इन मसालों में सेहत के लिए फायदेमंद तत्व होते हैं। इससे आपकी इनसुलिन क्षमता बढ़ती है और साथ ही रक्त में शर्करा की मात्रा कम होती है। www.allayurvedic.org
  8. हिंग, काला नमक, जीरा और दही : भुनी हुई हिंग, काला नमक ओर जीरा समान मात्र मे लेकर उनका चूर्ण बना लें। दिन मे दो बार दही के साथ 2/3 ग्राम की मात्रा मे लें। जीरे से शरीर की शोधन प्रक्रिया बलवान होती है।