• अक्सर हम देखते हैं की वज़न तेज़ी से कम करने के लिए लोग लिक्विड डाइट का सहारा लेते हैं। इस आहार योजना में सिर्फ फलों-सब्ज़ियों के रस तथा हर्बल टी शामिल होते हैं जो आपको कम वज़न के साथ खूबसूरत शरीर भी देते हैं। पर इस लिक्विड डाइट को अपनाने में संकल्प तथा मार्गदर्शन की ज़रूरत होती है वरना यह नुकसानदेह भी हो सकती है।
  • लिक्विड डाइट के यह फायदे आप अपने आहार में ताज़े रस मिला कर भी ले सकते हैं। यह जूस वज़न कम करने में असरदार हैं और मिनरल, विटामिन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट आदि तत्व शरीर को देते हैं। एक नज़र इन बेहद फायदेमंद जूस पर डालें

ताकत बढ़ने और चार्बी गलने वाले रस :

1. गाजर का रस :

    • गाजर का रस फाइबर युक्त है तथा कम कैलोरीज़ वाला है। एक गिलास गाजर का रस दोपहर तक आपका पेट भरा रखेगा जिससे आप अनचाही भूख और स्नैक्स से बचेंगे। गाजर का रस पित्तरस का स्त्राव बढाता है जो वसा खत्म कर वज़न कम करने में मदद करता है। इस रस में एक सेब, आधे संतरे और थोड़े अदरक का रस मिलाकर एक बेहतरीन डिटॉक्स पेय (शरीर को साफ़ करने वाला) भी बनाया जा सकता है।

2.करेले का रस :

    • सुनने में यह जूस स्वादिष्ट भले न लगे पर एक बार अपनाने के बाद आप भी इसके फायदों से इंकार नहीं कर पाएंगे। रोज़ाना करेले का रस पीने से लिवर के पित्तरस के स्त्राव में तेज़ी आती है जो वसा को मेटाबोलाइज़ कर वज़न कम करने में मदद करता है। इसमें कैलोरीज़ भी बहुत कम होती है। पर ध्यान रहे- बहुत कड़वा रस पीने से आपका पेट भी ख़राब हो सकता है इसलिए थोड़ा रस बनाकर पानी मिलाएं फिर ही पियें। चाहें तो इसे रोज़ की जगह हफ्ते में 2 बार ही पियें।

3.ककड़ी का रस :

    • पानीदार फलों में कैलोरीज़ कम होती है जो वज़न कम करने में सहायक होती है। इसलिए अपने आहार का एक हिस्सा इन पानीदार आहारों के लिए निर्धारित करें और आसानी से वज़न घटाएं। पानीदार और फाइबर युक्त होने की वजह से ककड़ी का रस आपका पेट भरता है और तरोताज़ा रखता यही। इसमें थोड़ा नींबू का रस और पुदीना मिलाएं और स्वादिष्ट पेय का आनंद लें।

4.आँवले का रस :

    • अपने दिन की शुरुआत एक गिलास आंवला का रस लेकर करें। यह पुरे दिन आपकी पाचन क्रिया में सहायता करेगा और मेटाबोलिज्म बढ़ाएगा। वज़न कम करने के लिए खाली पेट आंवला का रस पियें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर आप एक एनर्जी ड्रिंक भी तैयार कर सकते हैं।