शहद और लौंग आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होते है। इसमें ऐसे कई तत्व मौजूद होते है जो हमारे स्वास्थ को बेहतर बनाने के लिए मौजूद होते है। जो लोग इन दोनों का नियमित रूप से सेवन करते है। उनके शरीर से कई रोग दूर हो जाते है| हमने All Ayurvedic के माध्यम से आपको रोजाना एक लौंग खाने के फायदे पीछली पोस्ट में बताएँ थे। आयुर्वेद में शहद और लौंग का बहुत महत्त्व है।

दोनों ही चीज़ें सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन जब हम शहद में लौंग को मिलाकर या पीसकर खाते हैं तो इसके हेल्थ बेनिफिट्स और भी बढ़ जाते हैं। इन दोनों में मौजूद न्यूट्रिएंट्स कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। आईए जानते है शहद और लौंग को साथ खाने के फायदे। लौंग में यूजेनॉल होता है जो साइनस और दांद दर्द जैसी हेल्थ प्रॉब्लम को ठीक करने में मदद करता है।

लौंग की तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दी-जुकाम होने पर लौंग खाएं या इसकी चाय बनाकर पीना फायदेमंद है। अगर आप लौंग के तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर उपयोग करें ताकि इसकी गर्म तासीर से सेहत को नुकसान न हो।

लौंग जीवनी शक्ति के कोशो का पोषण करता है। इसी कारण लौंग टी.बी और बुखार में एंटीबायोटिक का काम करता है। यह रक्तशोधक और कीटाणुनाशक होता है। लौंग में मुंह, आते और आमाशय में रहने वाले सूक्ष्म कीटाणुओं व सड़न को रोकने के गुण पाये जाते है।

आयुर्वेदिक दवा लौंग जीवाणुरोधी, एंटीसेप्टिक और एनाल्जेसिक के रूप में कार्य करता हैं। लौंग फैटी एसिड, फाइबर, विटामिन, ओमेगा -3 और खनिजों का अच्छा स्रोत है, साथ ही यह हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।

असली लौंग की पहचान : 

दुकानदार बेचने वाले लौंग में तेल निकला हुआ लौंग मिला देते है। अगर लौंग में झुर्रिया पड़ी हो तो समझे कि यह तेल निकाली हुई लौंग है। उसे ना खरीदे। लौंग से बहुत सी प्राकृतिक औषधीयाँ बनती है। आज हम आपको बताएँगे की 1 लौंग कितना कमाल का होता है, आइये जाने लौंग के फायदों के बारे में।

शहद और लौंग एक साथ खाने के 11 फायदे :

वजन कम – अगर आप अपने बढ़ाते वजन से परेशान है| आपके लिए सबसे आसान उपाय लौंग और शहद है| रोजाना एक लौंग के चूर्ण को एक चम्मच शहद में मिलाकर खाने से वजन तेजी से कम होता है|

स्किन को सॉफ्ट बनाए  इन दोनों में ऐसे तत्व मौजूद होते है जिसका सेवन लगातार करने से स्किन सॉफ्ट और चमकदार बनता है|

इंफेक्शन से बचाए – इनदोनो में कई ऐसे गुण मौजूद होते है| जो हमारे शरीर को कई इंफेक्शन से बचाए रखते है|

हार्ट  अगर आप हार्ट पेशेंट है है तो आपको शहद में एक लौंग मिलाकर जरुर सेवन करना चाहिए| इसमें मौजूद फ्लेवोनॉइड्स हार्ट की बीमारियों से बचाए रखता है|

रहेंगे एनर्जेटिक – इसमें कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं।

कैंसर से बचाव – इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कैंसर से बचाने में मदद करते हैं।

डाइजेशन ठीक – इसे खाने से मुंह में सेलाइवा ज्यादा बनता है जो डाइजेशन ठीक रखने में मदद करता है।

बॉडी की इम्युनिटी – इससे बॉडी की इम्युनिटी बढ़ती है और सर्दी-खांसी जैसे इंफेक्शन से बचाव होता है।

घाव भरने में मददगार – इसमें एंटी फंगल प्रॉपर्टीज़ होती हैं। यह घाव जल्दी भरने में फायदेमंद है।

दांत दर्द दूर – इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ होती है जो जोड़ों का दर्द दूर करने में इफेक्टिव है।

किडनी प्रॉब्लम से बचाव – इससे बॉडी के टॉक्सिन्स दूर होते हैं और किडनी, लिवर की बीमारियों से बचाव होता है।

लौंग के अन्य 12 बेहतरीन फ़ायदे :

पाचन क्रिया का खराब होना : लौंग 10 ग्राम, सौंठ 10 ग्राम, कालीमिर्च 10 ग्राम, पीपल 10 ग्राम, अजवायन 10 ग्राम को मिलाकर अच्छी तरह पीसकर इसमें एक ग्राम सेंधानमक मिलाकर रख लें। इस मिश्रण को एक स्टील के बर्तन में रखकर ऊपर से नींबू का रस डाल दें। जब यह सख्त हो तब इसे छाया में सुखाकर 5-5 ग्राम की मात्रा में भोजन के बाद सुबह और शाम पानी के साथ लें।

गठिया रोग : लौंग, भुना सुहागा, एलुवा एवं कालीमिर्च 5-5 ग्राम को कूट-पीस लें और घीग्वार के रस में मिलाकर चने के आकार के बराबर की गोलियां बनाकर छाया में सुखा लें। उसके बाद एक-एक गोली सुबह-शाम लेने से गठिया का रोग नष्ट हो जाता है।

चक्कर आना : सबसे पहले दो लौंग लें और इन लौंगों को दो कप पानी में डालकर उबालें फिर इस पानी को ठंडा करके चक्कर आने वाले रोगी को पिलाने से चक्कर आना बंद हो जाता है।

साइटिका : लौंग के तेल से पैरों पर मालिश करने से साइटिका का दर्द खत्म हो जाता है।

टांसिल का बढ़ना : एक पान का पत्ता, 2 लौंग, आधा चम्मच मुलेठी, 4 दाने पिपरमेन्ट को एक गिलास पानी में मिलाकर काढ़ा बनाकर पीना चाहिए।

दांतों का दर्द : 5 ग्राम नींबू के रस में 3 लौंग को पीसकर मिला लें। इसे दांतों पर मलें और खोखल में लगायें। इससे दांतों का दर्द नष्ट होता है।

दमा या श्वास रोग : दो लौंग को 150 मिलीलीटर पानी में उबालें और इस पानी को थोड़ी सी मात्रा में पीने से अस्थमा और श्वास का रुकना खत्म हो जाता है।

दांत के कीड़े : कीड़े लगे दांतों के खोखल में लौंग के तेल को रूई में भिगोकर रखें। इससे दांत के कीड़े नष्ट होते हैं और दर्द कम होता है।

कब्ज : लौंग 10 ग्राम, कालीमिर्च 10 ग्राम, अजवायन 10 ग्राम, लाहौरी नमक 50 ग्राम और मिश्री 50 ग्राम को पीसकर छानकर नींबू के रस में डाल दें। सूखने पर 5-5 ग्राम गर्म पानी से खाना खाने के बाद खुराक के रूप में लाभ होता है।

कमरदर्द : लौंग के तेल की मालिश करने से कमर दर्द के अलावा अन्य अंगों का दर्द भी मिट जाता है। इसके तेल की मालिश नहाने से पहले करनी चाहिए।