इलायची स्वादिष्ट होती है। आमतौर पर इसका उपयोग खाने के पदार्थों में किया जाता है। इलायची छोटी और बड़ी दो प्रकार की होती है।

छोटी इलायची कड़वी, शीतल, तीखी, लघु, सुगन्धित, पित्तकर, और रूक्ष होती है तथा वायु (गैस), कफ (बलगम), अर्श (बवासीर), क्षय (टी.बी.), विषदोष, बस्तिरोग (नाभि के नीचे का हिस्सा), कंठ (गले) की बीमारी, मूत्रकृच्छ (पेशाब करने में कष्ट या जलन होना), अश्मरी (पथरी) और जख्म का नाश करती है।

बड़ी इलायची तीखी, रूक्ष, रुचिकारी, सुगन्धित, पाचक, शीतल और पाचनशक्तिवर्द्धक होती है। यह कफ, पित्त, रक्त रोग, हृदय रोग, विष दोष, उल्टी, जलन और मुंहदर्द तथा सिर के दर्द को दूर करता है।

जिस तरह से तुलसी को जडी बूटियों और औषधियों में सबसे श्रेष्ठ माना गया है, उसी तरह इलायची को मसालों में सर्वोपरि माना जाता है।

अगर मैं आपसे प्रश्न करू की क्या कभी आपने इलायची खायी है। तो इसके लिए आपका जवाब हाँ ही होगा। परन्तु अगर में आपसे प्रश्न करू की क्या आप इलायची खाली पेट खाने से क्या होता है। तो शायद इस बात के लिए आपका जवाब ना होगा। क्योंकि खाली पेट इलायची खाने के फायदे बहुत कम लोग जानते है।

आज हम आपको खाली पेट इलाचयी के वो फायदे बताने जा रहे है। जो आपकी जिंदगी में रंग भर देंगे आइए जानते है क्या होता है खाली पेट इलायची खाने से और क्या होते है इसके फायदे आइए जानते है विस्तार से All Ayurvedic के माध्यम से…

सुबह खाली पेट इलायची खाने के फायदे

यूरिन इंफेक्शन या मूत्र संक्रमण का इलाज करता है : इलायची एक मूत्रवर्धक है और पेशाब को बढ़ाने में मदद करता है। यह मूत्र पथ के संक्रमण को भी ठीक कर सकता है।

मानसिक तनाव : इलायची के काढ़े का प्रयोग करने से डिप्रेशन से उबरा जा सकता है। इलायची के दानों का पाउडर बनाकर इसे पानी में उबालें और इस काढ़े में थोड़ा सा शहद मिलाकर पीयें। इससे लाभ मिलता है।

फेफड़ों की समस्या का निदान : हरी इलायची से फेफड़ों में रक्तसंचार तेज गति होने लगता है, इससे सांस लेने की समस्या जैसे अस्थमा, तेज जुकाम और खांसी जैसे रोगों के लक्षणों में कमी आती है। आयुर्वेद में इलायची को गर्म तासीर का माना गया है जो शरीर को अंदर से गर्म करती है। इससे बलगम और कफ बाहर निकालकर छाती की जकड़न को कम करने में मदद मिलती है।

एक्स्ट्रा फैट घटाए और मोटापे को कंट्रोल करे : यदि आप भी अपने मोटापे से परेशान हो चुके है या फिर आपका बेली फैट कम होने का नाम नही ले रहा है तो यह खबर आपके लिए है। आपको करना बस इतना है, आप हर रोज सुबह जब भी उठे उस ही समय खाली पेट 2 इलायची अपने मुहं में डाल ले।

ऐसा करने से 7 दिन के अंदर आपका फैट आपको कम होते नज़र आएगा। हम आपको बता दे की इलायची के अंदर सबसे अधिक मात्रा में सोडियम पाया जाता है। जो इंसान के बढ़ते मोटापे को कंट्रोल करने में सबसे लाभकारी होता है।

भूख बढ़ाएँ : कितनी ही बार आपने देखा होगा की आपको भूख लगना बहुत कम हो जाती है। जिसके कारण आपके शरीर में बहुत से बदलाव आने लगते है। यदि आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है तो आप हर रोज सुबह खाली पेट 2 इलायची अपने मुहं में डाल ले और उनको अच्छी तरह चबाए।

ऐसा करने से आपको जल्द ही भूख लगना शुरु हो जाएगा। क्योंकि 2 इलाचयी में ही लगभग 28 ग्राम से अधिक फाइबर पाया जाता है। जो इंसान की भूख बढाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

शक्तिहीनता भगाए बलवान बनाए : यदि आपकी शादी हो चुकी है और आप आप शक्तिहीनता को महसूस कर रहे है। तो आप हर रोज इलाचयी का ये उपाय जरुर अपनाए। आपको करना बस इतना है की आप जब भी हर रोज सुबह सवेरे उठे तो सबसे पहले खाली पेट 3 या फिर 4 इलायची का सेवन जरुर करे।

ऐसा करने से आपकी शक्तिहीनता जल्द ही खत्म हो जायेगी और आप खुद को आंतरिक रूप से बलवान महसूस करेगे। हम आपको बता दे इलायची के अंदर पोटेशियम की मात्रा लगभग 89% पायी जाती है। जो इंसान को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए काफी होती है।

मुंह से बदबू आना : आप हर रोज एक नही ताजगी के साथ बिस्तर से खड़े होते होंगे। परन्तु दिन भर आपको फिर भी अपने मुंह में एक अलग ही बदबू महसूस होती होगी। यदि आपके मुंह से भी ऐसे ही बदबू आती है तो इस में आपके लिए इलायची सबसे ज्यादा लाभकारी औषधि है। मात्र हर रोज 2 इलायची खाने से पूरा दिन मुंह से बदबू नही आती।

हाइपरटेंशन : हाइपरटेंशन के मरीज़ इस समस्या को अपनी जीवन शैली और खानपान में थोड़ा परिवर्तन करके कंट्रोल में कर सकते हैं। जाहिर है डॉक्टर भी इससे पीड़ित लोगों को दवा के अलावा अधिक सक्रिय जीवन जीने, एक्सरसाइज़ करने और अच्छा खाने-पीने की सलाह देते हैं। दरअसल ये एक ऐसी समस्या है, जो अन्य हृदय रोगों को निमंत्रण दे सकती है और आपको हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है।

दिल की धड़कने की गति सुधरती है : इलायची में पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम जैसे खनिज पदार्थ मौजूद हैं। साथ ही यह आवश्यक नमक की भी खान समझी जाती है। किसी भी इंसान के रक्त, शरीर में मौजूद तरल और ऊतकों का प्रमुख तत्व है पोटेशियम। इलायची के जरिए इसकी खूब आपूर्ति होती है। इसी से इंसान का रक्तचाप नियंत्रण में रहता है।

विषैले तत्वों को दूर करती है इलायची : शरीर से विषैले तत्वों का निष्काषन करने में इलायची मदद करती है। यह फ्री रेडिकल्स का भी मुकाबला करती है। इलायची मैंगनीज नामक खनिज का भी एक बड़ा स्रोत है। मैंगनीज से ऐसे एंजाइम्स उत्पन्न होते हैं जो फ्री रेडिकल्स को खत्म करके खा जाते हैं। इसमे विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकाल फेंकने की ताकत होती है जिससे शरीर कैंसर जैसे महारोगों से भी मुकाबला करने के लिए सक्षम हो जाता है।