• वैवाहिक जीवन का सबसे बेहतर सुख होता है पति और पत्नी के बीच अंतरंग सबंध का मजबूत होना। लेकिन इन सबंधों को कई तरह की समस्याएं कमजोर बना देती हैं। जिसकी वजह से पुरूष शर्मिंदगी महसूस करते हैं। और कई तरह की मंहगी दवाओं का इस्तेमाल करने लगते हैं जो बाद में और अधिक परेशानी देती हैं। आजकल के पुरूषों में जो समस्या आ रही है वह है इरेक्टाइल डिसफंक्शन की। जिससे पुरूष महिलाओं को पूरी तरह से संतुष्ट नहीं कर पाते हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है ऑल आयुर्वेदिक जगत आपको बता रही है किस तरह से आप इस समस्या से पूरी तरह से स्वस्थ रह सकते हो। जिससे पुरूषों में उर्जा का प्रभाव हो सके।

➡ इरेक्टाइल डिसफंक्शन के घरेलु उपाय :

  1. चाकलेट : डार्क चाकलेट का सेवन पुरूषों को भी करना चाहिए। जो इंसान इरेक्टाइल डिसफंक्शन से परेशान हैं उन्हे डार्क चाकलेट का सेवन करना चाहिए। अंगों को उत्तेजित करती है चाकलेट।
  2. सूखे मेवे का सेवन : सूखे मेवे में कई तरह के पौष्टिक गुण होते हैं जो आपके काम की शक्ति को बढ़ाते हैं। सूखे मेवे में विटामिन ई, फाइबर और फोलिक एसिड होता है साथ ही साथ इसमें एमिनो एसिड और आर्जीनिन भी होता है। बादाम और अखरोट सूखे मेवे के मुख्य हिस्सा हैं। इनका अधिक सेवन करने से भी बचना चाहिए। www.allayurvedic.org
  3. तरबूज : तरबूज खाने से पुरूषों के गुप्तरोग ठीक होते हैं। यह काम की क्षमता को बढ़ाते हैं। तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी होता है और इसमें लाइकोपीन तत्व मौजूद होता है जिससे पुरूषों के अंग में कड़कपन आता है और वे अपने साथी को अधिक देर तक संतुष्ट कर सकते हैं। इसके साथ तरबूज का सेवन करने से त्वचा और दिल संबंधी रोगों से भी इंसान बचा रहता है।
  4. लहसुन का इस्तेमाल : पुरूषों को अपनी क्षमता को बढ़ाने के लिए लहसुन का सेवन करना चाहिए। लहसुन में कामोत्तेजक गुण होते हैं जो शरीर की क्षमता को बढ़ाते हैं साथ ही जननांगों में खून का प्रभाव को भी बढ़ा देते हैं जिससे आप अपने पार्टनर को संतुष्ट कर सकते हो। इसके लिए रोज लहसुन की तीन कच्ची कलियों को चबा-चबा कर खाना चाहिए।
  5. जैतून का तेल : शरीर की क्षमता और पुरूषों की कमजोरी को दूर करने का काम करता है जैतून का तेल। जैतून शरीर को टेस्टोस्टेरोन को बनाता है जिससे शरीर से खाराब कोलेस्ट्राल बाहर निकल जाता है।
  6. जूस का सेवन : यदि समय पर पर आपको उत्तेजना न आए या इरेक्टाइल डिसपंक्शन की समस्या हो रही हो तो ऐसे में जूस का सेवन जरूर करें। अंगूर का जूस पुरूषों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अनार का जूस का सेवन करने से आपकी क्षमता बढ़ती है।
  7. हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन : हरी पत्तेदार सब्जियों में मेथी, पालक और अजवाइन का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इनमें नाइट्रिक आक्साइड पाए जाते हैं जो शरीर में खून का संचार पूरे शरीर में करते हैं। इनकों खाने से उत्तेजना बढ़ती है। और इरेक्टाइल डिसफंक्शन भी दूर होता है। पुरूषों को चाहिए कि वे पालक का सूप का सेवन रोज पीएं। फिर देंखे इसके प्रभाव को।
  8. यौन सुख हर इंसान के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि आप अपने खान-पान में इन चीजों का सेवन करते हो तो आपको किसी भी तरह की मंहगी दवाओं में पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपचार आपको लंबे समय तक गुप्त रोगों से बचाते हैं। साथ ही आपका वैवाहिक जीवन को सुखमय भी बनाते हैं।