एक सुन्दर मुस्कान से हमारे चेहरे की ख़ूबसूरती बढ़ती है, लेकिन सुन्दर मुस्कान के लिए दांतों का साफ़ और चमकदार होना काफी जरूरी है। दांत जितना खाना खाने के लिए जरूरी होते हैं उतने ही जरूरी यह हमारी पर्सनैलिटी के लिए भी होते हैं। अगर दांत साफ ना हों तो चेहरे की ख़ूबसूरती खराब होती है। पानी में घुले कैमिकल्स से, कलर्ड फ़ूड से या फिर तंबाकू खाने से हमारे दांत पीले दिखने लगते है। दांतों की सफाई के लिए आपको मार्केट में ढेरों प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, लेकिन इनमें मिले कैमिकल्स आपके मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनसे आपके दांत मजबूत होने के साथ-साथ सफ़ेद और चमकदार भी बनेंगे।

अपने खानपान पर ध्यान दें

fruits-veggies-glaucoma

अपनी खानपान की आदतों पर पूरा ध्यान दें। ऐसे सब्जी और फल खाएं जिन्हें चबा कर खाने की जरूरत पड़े। कैल्शियम की प्रचुरता के लिए दूध से बनी चीजों का सेवन अधिक करें। चाय व कॉफी कम पिएं और धूम्रपान ना करें।

तुलसी

atp_gen_gourm_0210_189_basil

तुलसी दांत और मुंह के रोगों के लिए फायदेमंद है। इससे दांतों का पीलापन दूर होता है। तुलसी की पत्तियों को धूप में सुखाकर उनका पाउडर बना लें, अब इसे टूथपेस्ट में मिलाकर रोज़ाना ब्रश करें।

नमक व सरसों का तेल

Salt-and-mustard-oil

नमक व सरसों के तेल का उपयोग दांतों को चमकाने के लिए प्राचीन समय से ही होता आ रहा है। यह काफी पुराना नुस्खा है। एक चुटकी नमक में 2 या 3 बूंदें सरसों के तेल की मिलाकर रोज़ दांत साफ करें।

नीम

7f12aa13697221f0abaf46321228e5f4

नीम में दांतों को सफेद बनाने व बैक्टीरिया को खत्म करने के सभी गुण पाए जाते हैं। प्रतिदिन अगर दांतों को साफ़ करने के लिए नीम की दातून का उपयोग किया जाए तो दांत साफ और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं।

स्ट्रॉबेरी

fresas-02

स्ट्रॉबेरी के अंदर मैलिक एसिड होता है, यह एक प्राकृतिक व्हाइटनिंग एजेंट है। यह सलाइवा को बढ़ाकर दांतों को सुन्दर और सफेद बनाता है। एक स्ट्रॉबेरी को अच्छे से मैश कर लें। अब टूथब्रश की सहायता से दांतों पर धीरे-धीरे रगड़ें। 5 मिनट के बाद दांतों को अच्छे से धो लें। ऐसा सप्ताह में एक बार करें।

तिल, नारियल या फिर जैतून का तेल

uleicocos

तिल, नारियल या फिर जैतून के तेल से दांतों तो साफ करना एक आयुर्वेदिक नुस्खा है। एक चम्मच में नारियल का तेल लें और इसे दांतों व मुंह में लगाएं। इन तीनों में से किसी भी एक चीज़ का उपयोग करके आप स्वस्थ और सुंदर दांत पा सकते हैं।