• आज के समय में मोटापा एक गंभीर समस्या बन गई हैं। इसका मुख्य कारण अनियमित खानपान, अनियमित रुप से सोने की आदत के कारण होता हैं। मोटापा कई जगह हो सकता है। जैसे कि पेट, हाथ, पैर के अलावा मुंह में भी मोटापा आ सकता हैं। जिससे निजात पाने के लिए लोग क्या नहीं करते हैं। जिससे इस समस्या से निजात मिल जाएं।
  • कई लोग तो घंटो जिम में पसीना बहाकर मोटापा कम करते है। इसके अलावा दवाओं का सेवन करते है। जिससे इस समस्या से निजात मिल जाए, लेकिन इससे आराम कम और साइड इफेक्ट ज्यादा पड जाता हैं। www.allayurvedic.org
  • अगर आपका भी चेहरे में अधिक मोटापा है, तो हम आपको अपनी खबर में ऐसी एक्सरसाइज के बारें में बता रहें है। जिससे आप आसानी से इस समस्या से निजात पा सकती हैं। जानिए इन एक्सरसाइज के बारें में। जिससे आप आसानी से चेहरे का फैट बर्न कर सकते हैं।
  1. गालों के लिए : सबसे पहले अपने दोनो हाथों के अंगूठे और पहली दो उंगलियों से अपने गाल को कम से कम 30 सेकेंड तक पकड़ें और फिर छोड़ें। ये एक्सरसाइज कई बार करें। इस एक्सरसाइज को करने से आपके गाल तो मजबूत होंगे बल्कि कोलेजन की बढत होती है। इससे आपके चेहरे में गुलाबी निखार आएगा।
  2. होंठो के लिए : अगर आप अपने होठ में शेप चाहते है तो टंग ट्विस्ट एक्सरासइज करें। इससे आसानी से आपको होंठो में शेप आ जाएगा। इसके लिए आप अपनी जीभ को अपने होठों के अंदर चारों ओर कम से कम तीन बार घुमाएं। इसके बाद इसे दूसरे तरफ से करें। 

  3. ठोड़ी के लिए : किसी को भी लटकी हुई ठोड़ी पंसद नहीं होती हैं। अगर आप इससे निजात पाना चाहते है तो इसके लिए आप किस द स्काई नामक एक्सरसाइज करें। इसके लिए अपने सिर को पीछे झुकाएं और ऊपर देखते हुए किसिंग साउंड निकालकर सामने की ओर आएं। इसे दिन में दो बार एक मिनट तक करें।
  4. जबड़े के लिए : अगर आप जबड़े का फैट कम करना चाहते है, तो इसके लिए आप स्माइल स्मूथर एक्सरसाइज करें। इसके लिए अपने दांतों को होठों से छिपा लें और ‘ओ’ आकार बनाएं। अपने होंठ कस लें और मुस्कुराने की शेप बनाएं। अपने दांत छिपाए रखें। फिर वापस ‘ओ’ आकार में जाएं। इस मुद्रा को दोहराते रहें। उसके बाद मुस्कुराने की मुद्रा बनाएं और अपनी तर्जनी उंगली को ठोड़ी पर रखें। इसके बाद अपने जबड़े को ऊपर-नीचे करें। इसके बाद अपने सिर को धीरे से पीछे की ओर झुकाएं। फिर रिलैक्स हो जाएं। इतना करने के बाद दुबारा इसे दोहराएं।