• किसी की भी मुस्कान एक दुखी व्यक्ति को भी मुस्कारना सीखा देती है। एक मुस्कान नामुमकिन कामों को भी बढ़ी ही आसानी से कर देती है। अगर मुस्कान के साथ आपके दांत भी चमकीले होतो फिऱ और चार-चांद लगा देती है। हर किसी की यह इच्छा होती है कि उसके दांत चमकीले और सेहतमंद हो। इसके लिए वह मार्केट में मौजूद कई तरह के प्रोडक्ट्स लाते है। जिससे आपको चमकीले दांत मिल जाएं।
  • वही दूसरी ओर दांतों को चमकीला बनाने के लिए डेंटिस्ट ट्रीटमेंट भी उपलब्ध हैं। लेकिन इन चीजों में आपका खर्चा ज्यादा हो सकता है। क्या आप बहुत ही कम खर्चे में अपने दांतों को चमकीला और स्वस्थ बनाना चाहते हैं, तो हम आपको अपनी खबर में बताते है कि क्या करें जिससे कि आपके दांत चमकीले और हेल्दी हो जाएं। www.allayurvedic.org
  • दातों को चमकीले और सेहतमंद बनाने के लिए संतरा काफी फायदेमंद हो सकते है। क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में विटामिन सी और कैल्शियम पाया जाता है। जो आपको दातों को चमकीला बनाने में मदद करता है। वैसे तो संतरा हमारी सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसका सेवन करने से गंभीर से गंभीर बीमरियों से बचाव हो सकता है। इसी तरह ये बातों के लिए भी फायदेमंद है। 

  • अगर आप चाहते है कि आपके दांत मोतियों की तरह चमकीले और मजबूत बनें तो इस घरेलू उपाय से इस समस्या से निजात पा सकते है। वो भी सिर्फ 2 मिनट में। इसके लिए बस आपको चाहिए बेकिंग सोडा और नींबू का रस।

➡ ऐसे बनाएं पेस्ट :

  • सबसे पहले एक बाउल में दोनो चीजों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर पेस्ट बान लें। इसके बाद इसे अपने दांतो में ठीक ढंग से लगाएं। और दो मिनट इसी तरह लगा रहने दे। इसके बाद साफ पानी से कुल्ला कर लें। इससे आपको काफा फायदा मिलेगा। आपके दांत मोतियों की तरह चमकने लगेगे।
  • साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि दो मिनट से ज्यादा इससे अपने दांतो में न लगाएं। इससे आपके दांतो को नुकसान हो सकता है।