• कहा जाता है कि जल ही जीवन है। इसके बिना हम नहीं जी सकते है। हमारे जीवन में जल की अधिक महत्ता है। आपको यह बात पता होगी। कि यह सिर्फ हमारे जीने की जरुरत नहीं बल्कि ये हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है।
  • गुनगुना गर्म पानी होतो फिर बात ही क्या है। इसको पीने से आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाव भी हो सकता है। इतना ही नहीं यह आपके वजन कम भी कम हो सकता है। जानिए इसके के बारें में।
  1. अगपको अपनी त्वचा निखारनी है या फिर त्वचा संबंधी कोई बीमारी हो तो गिनगिनें पानी से नहाना काफी फायदेमंद हो सकता है। साथ ही इससे आपकी थकान भी उतर जाएगी।
  2. गुनगुनें पानी का सेवन करने से रक्त प्रवाह संतुलित रहता है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।
  3. माना जाता है कि गु्र्दों के लिए ठंडा पानी हानिकारक हो सकता है, लेकिन गुनगुना पानी पीने से ठीक रहता है। साथ ही शरीर में जमी हुई गंदगी को बाहर निकाल देता है। www.allayurvedic.org
  4. गुनगुना पानी और नींबू का रस डालकर पीने से आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही वजन कम होता है।
  5. गुनगुना पानी पीनें से आपको गठिया जैसी गंभीर बीमारी नहीं हो सकती है, क्योंकि गुनगुना पानी पीने से हमारी हड्डियों के जोड़ों के बीच घर्षण कम हो जाता है। जिससे आप इस बीमारी से बच सकते है।
  6. अगर आप चाहते है कि आपका वजन कम हो तो गुनगुना पानी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए रोज इसका सेवन करें।
  7. अगर आपके शरीर में किसी प्रकार का दर्द या बहुत अधिक थकान महसूस हो रही हो तो गुनगुने पानी में गुलाब जल डालकर धीरे-धीरे इससे स्नान करें। इससे आपको फायदा जरुर मिलेगा।