• कब्ज़ की समस्या एक आम समस्या है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कभी न कभी इस समस्या का सामना करना ही पड़ता है। सामान्यत: यह समस्या अधिक दिनों तक नहीं रहती। परन्तु कम समय के लिए होने के बावजूद भी यह दर्दनाक और कष्टप्रद हो सकती है।
  • यदि यह समस्या कई दिनों तक रहे तो व्यक्ति को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए क्योंकि यह किसी गंभीर समस्या की चेतावनी भी हो सकती है। कम गंभीर समस्याओं के लिए कई तरह की दवाएं उपलब्ध हैं जो आसानी से आँतों को साफ़ करने का काम करती हैं। www.allayurvedic.org
  • हालाँकि इन दवाओं का बहुत अधिक उपयोग तथा इन दवाओं पर निर्भर रहने से आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। सौभाग्य से कब्ज़ का उपचार घर पर ही प्राकृतिक पदार्थों की सहायता से किया जा सकता है।
  • ये सुरक्षित, विश्वसनीय और सस्ते पुराने घरेलू उपचार हैं। इन्ही उपचारों में एक ऑलिव ऑइल (जैतून का तेल) और कॉफ़ी या जूस से बना हुआ मिश्रण आता है।
  • ऑलिव ऑइल एक अविश्वसनीय घरेलू उपचार है जिसका उपयोग लोग कई शताब्दियों से पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए करते आ रहे हैं। विशेष रूप से जब मल त्याग की बात आती है तो यह जादुई रूप से काम करता है। इसमें कुछ आवश्यक घटक पाए जाते हैं जो मल त्याग को आसान बनाते हैं।
  • जब इस प्राकृतिक लुब्रिकेंट (स्नेहक) को कॉफ़ी के साथ मिलाया जाता है तो यह अनूठे उत्तेजक की तरह कार्य करता है तथा इसके परिणाम बहुत अनुकूल होते हैं। यह रेसिपी बनाने में बहुत आसान है तथा आपके मल त्याग की प्रक्रिया को व्यवस्थित करती है। www.allayurvedic.org

➡ आवश्यक सामग्री :

  1. 1 टेबलस्पून एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑइल (जैतून का तेल)
  2. 1 कप कॉफ़ी (वैकल्पिक)
  3. 1 गिलास संतरे का रस

➡ बनाने और प्रयोग करने की विधि : 

  • अपनी कॉफ़ी या संतरे के रस में 1 टेबलस्पून एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑइल मिलाएं। इस मिश्रण का प्रभाव देखने के लिए इसे सुबह खाली पेट पीयें। पहले इसकी थोड़ी मात्रा पीकर देखें कि आपका शरीर इसके प्रति कैसी प्रतिक्रिया दे रहा है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो आप सुबह यह मिश्रण पीकर कब्ज़ का उपचार कर सकते हैं।