• हर व्यक्ति यही चाहता है कि वो अपनी उम्र से कम ही दिखाई दे। लेकिन कभी-कभी इसका उल्टा हो जाता है और लोग अपनी उम्र से काफी बड़े दिखने लगते हैं। अगर आप भी अपनी उम्र से बड़ा दिखना नहीं चाहते तो समय से पहले अपनी लाइफस्टाइल में कुछ चीजे सुधार लीजिए। आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही बाते जो आपकी इस परेशानी को कम कर सकती है।

किन बातो का रखे ख्याल

  1. काम को बोझ ना होने दे हावी: काम का कितना भी बोझ हो पर कोशिश करें कि तनाव को दूर ही रखें और अगर होता भी है तो मेडिटेशन के जरिए इसे दूर करें। तनाव लेने से दिमाग जल्दी थकता है और इसका असर आपके चेहरे पर दिखता है। आप परेशान रहते हैं तो उम्र से ज्यादा बड़े लगते हैं।
  2. जंक फूड से बनाएं दूरी: अगर आप बहुत ज्यादा जंक फूड खाते हैं तो संभल जाइए। इससे वजन बढ़ता है जो आपको बूढ़ा दिखाता है और कई बीमारियों की भी वजह बनता है
  3. अपनी साइज के कपड़े पहने:  अपने साइज से ज्यादा बड़े साइज के कपड़े पहनते हैं तो इसका मतलब आप अपना शरीर छुपाना चाह रहे हैं और अपनी असली पहचान छुपा रहे हैं। अपने साइज के फिट कपड़े पहनने से आप अपनी असल उम्र के ही लगेंगे। लड़कियां कई बार लूज टी शर्ट पहनती हैं पर उससे वे उम्र से ज्यादा की लगती हैं
  4. रोज बाल धोने से बचे: रोज-रोज बाल धोने की आदत है तो छोड़ दीजिए। लड़के छोटे बाल होने के कारण अकसर सिर से ही नहाते हैं। लेकिन ऐसा करने से सिर का नैचुरल तेल घटने लगता है और बाल कड़े और बेजान लगते हैं। यह भी आपको उम्र से ज्यादा दिखाता है। हफ्ते में एक या दो बार ही बाल धोएं। बहुत गर्म पानी से बाल न धोएं।
  5. प्रोसेस्ड फूड से रहे दूर: प्रोसेस्ड फूड यानि पैकेट में बंद तैयार खाने की चीजों में बहुत ज्यादा शुगर होती है। ये आंखों के नीचे काले घेरे, त्वचा में खिंचाव और मुंहासे का कारण बनता है। जाहिर है इससे आपके उम्र से ज्यादा बूढ़े लगते हैं