अंक ज्योतिषी एक जानी-मानी और महत्वपूर्ण विधा है। इसमें आप अपने जन्म की तारीख के आधार पर अपने व्यक्तित्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं। अंको का खेल निराला है, लेकिन उससे भी खास है उन पर विश्वास करने वालों का जूनून।
- अंक ज्योतिषी के चलते कई लोग अपने सभी महत्वूपर्ण कार्य भी अपने अंको के अनुसार ही करते है। और इसके लिए लोग अंक ज्योतिषी का सहारा लेते है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप भी अपने लक्की नंबर यानि मूलांक से पता कर सकते है कि आप किस प्रकार की पर्सनालिटी वाले है और आप क्या-क्या करने में सक्षम है। तो आइये जानते है आपके मूलांक के आधार पर कैसा होगा आपका व्यक्तित्व अपना मूलांक जानने के लिए अपनी जन्म तारीख के अंकों को जोड़ दीजिये। उदहारण, अगर आपका जन्म 24 तारीख का है तो 2 और 4 का जोड होगा 6।
इस तरह आपका मूलांक 6 हुआ। अगर आपकी जन्म तारीख में सिर्फ एक अंक है तो वही अंक आपका मूलांक होगा। उदहारण, 1, 9, 5 जन्म तारीख वालों का मूलांक क्रमश, 1, 9 और 5 होगा।
क्या है आपका लकी नंबर?
- साहसी होते है मूलांक 1 वाले: अगर आपका मूलांक 1 है तो आप वाकई काफी भाग्यशाली है। इस मूलांक वाले लोगों का स्वामी सूर्य होता है। इस मूलांक वाले व्यक्ति सूर्य के तरह तेजस्वी होते हैं। इनमें नेतृत्व के गुण कूट-कूट के भरे होते हैं। इस तरह के लोग बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। यह अंक स्वतंत्र व्यक्तित्व का धनी है। इससे संभावित अंह का बोध, आत्म निर्भरता, प्रतिज्ञा, दृढ़ इच्छा शक्ति एवं विशिष्ट व्यक्तित्व दृष्टि गोचर होता है।
- जल्दी भावुक होते हैं मूलांक 2 वाले: वैसे तो 2 मूलांक वाले लोग दयालु स्वभाव के होते है और इसी दयालु स्वभाव के कारण वे कभी भी किसी भी जगह भावुकता में बह जाते है और अपने आप पर काबू भी नही कर पाते है। यह मानसिक आकर्षण, हृदय की भावना, सहानुभूति, संदेह, घृणा एवं दुविधा दर्शाता है। और इसी कारण इस अंक वाले लोग संतुलित निर्णय नहीं ले पाते।
- प्रतिभा संपन्न होते हैं मूलांक 3 वाले: मूलांक 3 वाले लोग ज्ञान और प्रतिभा से संपन्न होते हैं। इससे बढ़ोत्तरी, बुद्धि विकास क्षमता, धन वृद्धि एवं सफलता मिलती है। चीज़ों को सीखने में इनकी ख़ास दिलचस्पी होती है। यह सहयोगी प्रवृत्ति के होते हैं। और इन्ही कारणों से ये हमेशा आगे की ओर बढते है।
- ईमानदार होते हैं मूलांक 4 वाले: इस तरह के व्यक्ति ईमानदार और अपनी जीवन से संतुष्ट रहने वाले होतें हैं। इस अंक से मनुष्य की हैसियत, भौतिक सुख संपदा, सम्पत्ति, कब्जा, उपलब्धि एवं श्रेय प्राप्त होता है। अपने वादों के पक्के यह लोग कठिन से कठिन परिस्थिति का, धैर्य पूर्वक सामना करते हैं।
- मूलांक 5 वाले होते हैं अपनी धुन के पक्के: वैस आपने सुना होगा कि कोई इंसान अपनी धुन का पक्का होता है और अगर वो कोई कार्य अपने हाथ में लेता है तो उसे पूरा करें बगैर पीछे नही हटता है। यही स्थिति मुलांक 5 वालें के साथ है। मूलांक 5 वाले लोग अद्भुत कार्यों को संपन्न करने में माहिर होते हैं। इनकी बुद्धि का लोहा सब लोग मानते हैं। इन्हें टस से मस करना मुश्किल होता है।
- उदार प्रकृति के होते हैं मूलांक 6 वाले: छह का अंक वैवाहिक जीवन, प्रेम एवं प्रेम-विवाह, आपसी संबंध, सहयोग, सहानुभूति, संगीत, कला, अभिनय एवं नृत्य का परिचायक है। इस तरह के व्यक्ति जीवन को उसकी समग्रता में देखते हैं और उदारवादी होते हैं। ये लोग समाज से प्रेम और सम्मान, आसानी से पा लेते हैं।
- कल्पनाशील होते हैं मूलांक 7 वाले: सात का अंक आपसी ताल मेल, साझेदारी, समझौता, अनुबंध, शान्ति, आपसी सामंजस्य एवं कटुता को जन्म देता है। आपकी कल्पनाशीलता आपको एक अच्छा कवी बना सकती है। इस तरह के व्यक्ति बहुत रहस्यमयी भी होते हैं। एकांत प्रिय यह लोग हल्की सोच वाले लोगों और चकाचौंध से दूर रहना पसंद करते हैं।
- मूलांक 8 वाले होते हैं आत्म निर्भर: मूलांक 8 वाले व्यक्ति अपनी आप पर निर्भर रहना पसंद करते हैं। बड़ी योजनाओं का कार्यरूप देना अच्छी तरह जानते हैं। आत्म निर्भर के साथ-साथ इस अंक से क्षीणता, शारीरिक मानसिक एवं आर्थिक कमजोरी, क्षति, हानि, पूर्ननिर्माण, मृत्यु, दुख, लुप्त हो जाना या बहिर्गमन जैसे विघ्न कार्य भी होते है।
- मूलांक 9 एक श्रेष्ठ अंक माना जाता है: 9 को एक उत्तम अंक माना जाता है। 9 मूलांक वाले व्यक्ति दमदार चरित्र वाले होते हैं। इनमे नेतृत्व के अद्भुद क्षमता पायी जाती है। संघर्ष, युद्ध, क्रोध, ऊर्जा, साहस एवं तीव्रता इनमें कूट-कूट कर भरी होती है और ये हमेशा से ही सबसे श्रेष्ठ कहलाते है। ये अपने कार्य के प्रति वफादार होते है।