नमस्कार दोस्तों आज हम आपको Allayurvedic के माध्यम से बता रहे है 5 औषधियों के ऐसे चूर्ण के बारे में जो अपके शरीर का कायाकल्प कर सकता है। अगर आप थकान और कमजोरी महसूस कर रहे तो आप आयुर्वेद की सहायता ले सकते है। जिसकी मदद से थकान और कमजोरी जड़ से गायब हो जाएगी। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आयुर्वेदिक नुस्खें।
आज हम आपको एक ऐसा घरेलु नुस्खा बताएंगे जो आपके शरीर में ताक़त और स्फूर्ति भर देगा ओर आपको थकान और शारीरिक कमजोरी से दूर रखेगा।
यह उपाय शारीरिक श्रम करने वालों के लिए उपयोगी हैं। इस उपाय को कुछ समय करने के बाद से ही आपको इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा। आपके शरीर में अचानक स्फूर्ति आ जाएगी। यह कमजोरी ओर थकान मिटाने का रामबाण उपाय हैं।

आवश्यक सामग्री :

  1. 20 ग्राम – अश्वगंधा
  2. 40 ग्राम – शतावर की जड़
  3. 30 ग्राम – ईलायची
  4. 30 ग्राम – मुलेठी
  5. 10 ग्राम – लौहभस्म

नोट : यह सभी सामग्री आसानी से किसी भी पंसारी की दुकान पर उपलब्ध हो जाएगी।

इसको बनाने की विधि :

  • अब सभी सामग्री को अच्छी प्रकार से बारीक कूट कर मिक्सर की सहायता से चूर्ण कर ले। इस चूर्ण को एक कांच की बर्तन में भरकर रख दे।

सेवन की विधि :

  • रोजाना सुबह एक गिलास गर्म दूध में एक छोटा चम्मच से ( लगभग 2 ग्राम मात्रा ) डालकर पी जाएं। रात को सोने पहले भी ऐसा ही करें।
  • इसका सेवन करने से शरीर में 10 दिनो में आपको इसका फ़र्क़ महसूस होने लगेगा। इससे स्फूर्ति बढ़ेगी, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, रक्त साफ होगा, शरीर में ताकत उत्पन्न होगी। इस चूर्ण का सेवन स्त्री ओर पुरुष दोनों ही कर सकते हैं। यह दोनों के लिए लाभकारी औषधि हैं।