हमारे चेहरे पर तिलों का बहुत महत्व होता है। कुछ तिल हमारे शरीर पर जन्म के साथ ही उत्पन्न होते हैं परंतु कुछ तिल युवावस्था में आने के साथ-साथ उत्पन्न होते हैं। तो आईए जानते हैं आपके चेहरे के तिल आपके जीवन में होने वाले किस उतार-, चढ़ाव की ओर संकेत करते है।

  1. माथे के मध्य भाग में तिल नंबर 1 : जिस व्यक्ति के माथे के मध्य भाग में तिल हो तो वह बचपन से ही आजादी पसंद व्यक्ति होता है अर्थात उस व्यक्ति को घूमना-फिरना ज्यादा पसंद होता है और ऐसा व्यक्ति दूसरों के लिए काम करना पसंद नहीं करता, वह स्वयं ही खुद का की बिजनेस करना पसंद करता है।
  2. नाक के मध्य में तिल नंबर 11 : तिल का इस स्थान पर होना शुभ नहीं माना जाता। ऐसे व्यक्ति को बिजनेस में बहुत अधिक कठिनाइयां उठानी पड़ती है। ऐसे इंसान को कोई भी आसानी से ठग सकता है। इसलिए ऐसे व्यक्ति को अपने जीवन में बहुत अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होती है।
  3. दायीं और बायीं आंख के नीचे तिल नंबर 8 और 4 : ऐसे इंसान को संतान सुख की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति को अपनी संतान के प्रति सचेत रहना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को चाहिए कि वह अपनी संतान को जीवन में आने वाली समस्याओं से पहले ही अवगत कराएं। 
  4. होठ के मध्य भाग पर तिल नंबर 15 : आपके होंठ के मध्य भाग में तिल है तो आपको खान-पान संबंधी बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे इंसान को अपने पार्टनर से संपूर्ण संतुष्टि नहीं मिल पाती। अगर होठ के मध्य है भाग में तिल हो तो आपको अपने वजन के बारे में भी ध्यान रखना चाहिए।
  5. भौ के मध्य में तिल नंबर 10 और 3 : ऐसा इंसान बुद्धिमान, ज्ञान से परिपूर्ण और शांत स्वभाव वाला होता है। अगर आपके भी इस भाग में तिल है तो आपको जीवन में धन-दौलत और शोहरत की कमी नहीं रहेगी बस आपको सही समय पर सही राह चुनने की आवश्यकता है।
  6. भौ के अंत में तिल नंबर 9 : ऐसा इंसान अपनी जिंदगी खुशी से जीता है। ऐसा इंसान खेलों के प्रति ज्यादा उत्सुक रहता है और खेलों में ही उसका भविष्य छुपा होता है। भौ के अंत में तिल होना उस इंसान के खुशनसीब होने की ओर संकेत करता है।