1. मेष – आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी परेशानियां शेयर करने के लिए किसी खास को ढूंढेंगे। आमदनी बढ़ाने के तरीकों पर विचार हो सकता है। भाग-दौड़ में बीते दिन का अंत कुछ सकारात्मक घटनाओं से होने के योग बन रहे हैं। आज नजदीकी और दूर के रिश्तेदारों से कॉन्टैक्ट होता है, तो वह आपके लिए शुभ साबित होगा। आपकी इनकम सामान्य रहेगी।
  2. वृष – आपको खाली हाथ घर नहीं लौटना पड़ेगा। किसी अच्छी खबर का इंतजार भी आपको हो सकता है। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। आपकी महत्वाकांक्षाएं भी बढ़ेंगी। करियर में अपने लिए कुछ नया और सकारात्मक काम करेंगे। आप बारीकियों पर ध्यान रखें। आज आप लोगों को भी प्रभावित करेंगे। आपके सोचने का तरीका लोगों को पसंद आएगा। आपकी दी गई सलाह से लोगों को फायदा होगा।
  3. मिथुन – चलते काम पूरे हो सकते हैं। आज आपको करियर और निवेश के क्षेत्रों में कुछ नए और शानदार मौके भी मिल सकते हैं। पैसों की और परिवार की स्थिति पर आपको पूरा ध्यान देना चाहिए। आपका मनोबल बढ़ सकता है। मन भी बहुत मजबूत रहेगा। आपके सामने कई मौके आ सकते हैं और आज आप जिनकी मदद करेंगे, वे बहुत जल्दी ही आपके अहसान चुका देंगे। साथ काम करने वाले आपकी बातों से जल्दी ही सहमत भी हो जाएंगे। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। आपकी मानसिक संतुलित रहेगी और इससे आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशी मिल सकती है। बिजनेस भी अच्छा चलेगा। परिवार की पूरी मदद मिल सकती है।
  4. कर्क – अधूरी इच्छाएं आज पूरी करने के लिए आप मेहनत करेंगे और आपकी इच्छाएं पूरी भी हो जाएंगी। आपकी मेहनत से सफलता मिलेगी। आपकी महत्वाकांक्षाएं भी बहुत प्रबल रहेंगी। अपने लक्ष्यों पर आज एक बार नए सिरे से विचार करें। इस बात की ज्यादा चिंता न करें कि दूसरे लोग क्या सोचते हैं। आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको जरूरी मदद मिलती जाएगी। आप लोगों से अपने काम निकलवाने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। प्रमोशन मिलने के पूरे चांस भी बन रहे हैं। किसी भी तरह का मौका न जाने दें।
  5. सिंह – काम आसानी से बनते जाएंगे और आज आपका प्रभाव भी लोगों पर रहेगा। रुके हुए काम और बातें पूरी हो जाएंगी। सफलता भी मिलेगी। आपके जीवन की कई गतिविधियां आज तेज हो जाएगी। आप अपनी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। निवेश के मौके भी आज आपको अचानक मिल सकते हैं। आप इस पर कोई भी फैसला अच्छी तरह सोच विचार कर ही लें। निवेश से पहले अनुभवी लोगों से एक बार बात करने से आपको फायदा होगा। धैर्य और एकाग्रता आज आपके लिए बहुत जरूरी है। कन्फ्यूजन भी दूर हो सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वादमिल सकता है। कानूनी मामलों में समय का ध्यान रखें।
  6. कन्या – आज आपको थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। शांति से दिन निकाल लें। आपके लिए अच्छा रहेगा कि अपने नियमित काम से हटकर कोई नया काम करें। नए लोगों से मिलें। नए स्थान पर घूमने जा सकते हैं। फालतू चिंता और डर दिमाग से निकाल दें। आज कुछ ऐसे लोगों के साथ आपके संबंधों में सुधार हो सकता है। जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण है। विवाहित लोगों को आज जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपकी कोई इच्छा पूरी हो जाएगी। साथ काम करने वाले और आसपास के लोग आपकी मदद करेंगे।
  7. तुला – बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। कोई ऐसी एक्स्ट्रा जिम्मेदारी भी मिल सकती है। जिससे आपको करियर में फायदा होगा। एक्स्ट्रा आमदनी भी होगी। कोई पार्टटाइम काम मिल सकता है। ऑफिस में साथ काम करने वालों से आपके संबंधों में अचानक कोई बदलाव भी आ सकता है, जो आपके फेवर में ही रहेगा। घर-परिवार के मामलों पर आपको पूरा ध्यान देने की जरूरत भी है। किसी भी बातचीत या सौदेबाजी में खुली और साफ बात करना आपके हित में रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण काम निपटाने होंगे। बिजनेस में स्थिति उत्साह वर्धक रहेगी। कोशिश करने पर आपको रुका हुआ पैसामिल सकता है।
  8. वृश्चिक – काम और जिम्मेदारियां आपके सामने आज भी रहेंगी, लेकिन कुछ काम आप आसानी से कर लेंगे। दोस्त और आसपास के कुछ लोग जो आपसे जुड़े हुए हैं वो आपसे किसी बड़े काम की आशा कर सकते हैं। पार्टनरशिप के उलझे हुए मामले आप सुलझा सकते हैं। पुराने दुश्मनों पर आप हावी रहेंगे। पुराने विवाद भी सुलझाने की कोशिश करेंगे और स्थिति अपने फेवर में कर लेंगे। प्रेमी या किसी रिश्तेदार के साथ अनबन खत्म हो सकती है। कुछ उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं।
  9. धनु – आज आप किसी पुरानी समस्या की जड़ तक जाने की कोशिश करेंगे। आपको उसमें सफलता मिल सकती है। कुछ खास काम और जिम्मेदारियां आपको पूरी करनी पड़ सकती हैं। रोजमर्रा और पार्टनरशिप के काम जल्दी ही पूरे हो सकते हैं। दोस्तों और भाइयों की मदद से काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। कन्फ्यूजन और अनिश्चितता की स्थिति खत्म हो सकती है। सुधार और विचार करने का दिन है। आपके कामों की तारीफ होगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। मनोरंजन के लिए भी समय मिल सकता है। महत्वपूर्ण काम निपटाने में परिवार की मदद मिल सकती है।
  10. मकर – किसी नतीजे या फैसले का इंतजार कर रहे हैं तो शांति रखें सब ठीक हो जाएगा। लोगों से मिलने और करियर में बदलाव के अवसर अचानक सामने आ सकते हैं। आज आप जीवन के कई क्षेत्रों में बदलाव का मन बना सकते हैं। आप बातूनी मूड में रहेंगे। अपने मन की बात भी आज आप कह सकते हैं। अविवाहित लोगों को रोमांस के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। किसी भी कठिन परिस्थिति का समाधान आप निकाल सकते हैं। कोई पुरानी परेशानी भी निपट सकती है।
  11. कुंभ – अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिल सकता है। सोचे हुए कुछ काम पूरे हो जाएंगे। अपनी प्लानिंग को मेहनत से पूरा करेंगे और उसका फायदा भी आपको मिल सकता है। आपके सामने काम बहुत रहेगा, लेकिन उनसे आपको फायदा भी हो सकता है। बहुत से लोगों की मदद मिल सकती है। घर और परिवार के साथ काफी समय बीत सकता है। आपके सोचने के तरीके में थोड़ा बदलाव हो सकता है। अपना इगो साइड में रख देंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के काम निपटाने में रुचि रहेगी। संतान से सहयोग मिलेगा। समय से आगे भी बढ़ जाएंगे।
  12. मीन – गोचर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति अच्छी होने से आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। अच्छा और मीठा बोलकर आज आप अपने काम पूरे करवा लेंगे। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। फंसा हुआ पैसा भी वापस आ सकता है। परिवार का कोई सदस्य किसी खास काम में आपकी मदद करेगा। आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। किसी खास काम में पहल भी आपको करनी होगी। अपने मन की बात कहने में संकोच न करें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। सकारात्मकता बनाए रखने की कोशिश करें।