आज के दिन सूर्य कन्या राशि में रहेगा और चंद्रमा कुम्भ राशि में रहेगा, इन दोनों को आज पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आइए डालते हैं आज के राशिफल पर एक नजर..

  1. मेष : मेष राशि के जातक आज ऑफिस में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, किसी सहकर्मी से झगड़ा होने की संभावना है।
  2. वृष : वृष राशि के जातकों का मन आज आध्यात्म की ओर प्रवृत होगा, किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।
  3. मिथुन : मिथुन राशि के जातक आज ऑफिस में वर्कलोड होने से परेशान रहेंगे, शाम के सयम कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
  4. कर्क : कर्क राशि के जातकों के अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे, प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
  5. सिंह : सिंह राशि के जातकों के लिए आज लाभ और भाग्य वृद्धि के योग बन रहे हैं, अचानक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।
  6. कन्या : कन्या राशि के जातक आज शारीरिक रुप से कुछ अस्वस्थता का अनुभव करेंगे, किसी अनावश्यक कार्य में धन खर्च होगा।
  7. तुला : तुला राशि के जातक आज मामूली बीमारी के चलते शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे।
  8. वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातक घर और ऑफिस के कामों में पूर्ण सामंजस्य बिठाने का प्रयास करेंगे।
  9. धनु : धनु राशि के जातक आज मित्रों, स्वजनों से उपहार मिलने से खुश होंगे, परिवार का वातावरण प्रसन्नता भरा रहेगा।
  10. मकर : मकर राशि के जो जातक व्यापार या व्यवसाय करते हैं उनके लिए आज का दिन बहुत लाभदायी है।
  11. कुंभ : कुंभ राशि के जातकों के लिए आज लाभ के योग बन रहे हैं, लाभ की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा।
  12. मीन : मीन राशि के जातक अगर कोई नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो इसके लिए समय उचित है।