सभी लोग अपने घर में पूजा पाठ के समय कपूर का इस्तेमाल अवश्य करते हैं। सदियों से लोग बस इसका यही उपयोग करते आ रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है, कपूर कुछ ऐसे भी फायदे देता है, जिससे आप कई प्रकार की बीमारियों को खत्म कर सकते हैं। आयुर्वेद में भी कपूर के कई प्रकार के उपाय बताए गए हैं। जिनके सही इस्तेमाल से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। आज हम भी आपको कपूर के कुछ ऐसे ही फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे :-

  • पेट दर्द :- पेट दर्द कभी भी हो सकता है। इसका कोई भरोसा नहीं है ऐसे में कई बार हमारे घर पर दवाई हो या नहीं। ऐसे में अगर आपको या परिवार में किसी को पेट दर्द की परेशानी है तो इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवायन डालकर उबालें और जब पानी आधा रह जाए, उसमें जरा सी कपूर डालकर मरीज को पिला दें इससे पेट दर्द से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।
  • चेहरे के दाग :- भाई आजकल के लड़के और लड़कियों की सबसे बड़ी समस्या यही है। चेहरे का ख्याल रखने के लिए ना जाने कितने ही प्रकार के उपाय करते हैं। लेकिन नतीजा कुछ नहीं मिलता। पिंपल्स, दाग और चोट के निशान से बचने के लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप को नारियल के तेल में कपूर मिलाकर रख लें और रोज अपने पिंपल्स, दाग और चोट के निशान पर लगाएं ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके सभी निशान खत्म हो जाएंगे।
  • बालों की परेशानियों का करें खात्मा :- बालों की समस्या से आज हर कोई परेशान है। कभी बालों में डैंड्रफ तो कभी बालों का लगातार झड़ना लगा रहता है। इन परेशानियों को खत्म करने के लिए आप नारियल तेल में कपूर मिलाकर और इन्हें हल्का गर्म करके सिर पर मालिश करें और 1 घंटे बाद अपने बालों को पानी से धो लें। ऐसा करके डेंड्रफ के साथ बालों का झड़ना भी खत्म हो जाएगा और बाल भी मजबूत बनेंगे।

क्रप्या फॉलो जरूर करें।