सीताफल एक ऐसा बेहतरीन फल है जिसको छोटे से लेकर बड़े-बूढ़े सभी खाना बखूबी पसंद करते हैं। इससे आप स्मूथी शेक या फिर नेचुरल आइसक्रीम भी बनाकर खा सकते हैं। इसके साथ ही इसके ये चमत्कारी फायदों के बारे में जानकर आप पूरी तरह हैरान रह जाएंगे।

खाते तो आप इस फल को अवश्य ही रोज होंगे, लेकिन आज इसके इन चमत्कारी फायदों के बारे में भी जान लीजिए…

सीताफल के फायदे:

  1. आंखों के लिए बहुत ही अच्छा होता है-इसमें विटामिन सी और विटामिन ए होता है, जो आंखों की देखने की शक्ति को और भी अधिक उन्नत करता है।
  2. हजम शक्ति को बढ़ाता है-इसमें तांबा और फाइबर बहुत ही प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। साथ ही फाइबर मल को नरम करके कब्ज़ की गंभीर समस्या से राहत दिलाता है।
  3. हृदय को स्वस्थ रखता है-इसमें जो मैग्नेशियम और पोटाशियम होता है, वह ब्लड-कोलेस्ट्रोल को कम करता है।
  4. थकावट दूर करता है-यह एक ऐसा फल है, जो मिनटों में आपको एनर्जी देकर थकावट को दूर करता है।
  5. गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा होता है-यह फल गर्भावस्था के समय होने वाले मूड स्विंग, मॉर्निंग सिकनेस और अकड़न से राहत दिलाने में मदद करता है।

सीताफल के साथ इसके बीजों के भी अनेक फायदे हैं।

  • सीताफल के बीज रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं। इसके सेवन से कैंसर और डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है। सीताफल के बीज पर किए गए शोध को विदेशों में भी सराहा गया है।