1. मेष – आपके सपने बड़े हैं पर कोई चीज़ आपको पीछे खींच रही है। जिस भी काम में हाथ डाल रहे हैं उसमे वो तस्सली नहीं मिल पा रही जो आप चाह रहे हैं। आपकी चिंताओं के कई सारे कारण हो सकते हैं। कार्य सफल होने से प्रसन्नता रहेगी। विरोधियों से सतर्क रहें। विवाद से बचें। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
  2. वृषभ – सिर्फ हालात का कसूर निकालते चले जायेंगे तो कोई लाभ नहीं होगा। आपकी ज़िन्दगी की चुनोतियाँ वैसी की वैसी ही बनी रहेंगी। जरूरत यह है की परेशानियों को दूर करने के लिए जुट जाएँ। अपनी कोशिशों को एक दिशा तो देनी ही पड़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। रुका हुआ पैसा मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
  3. मिथुन – आपको ऐसा लग रहा है की लोग आपके खिलाफ हैं और शायद आपकी पीठ पीछे बात भी कर रहे हैं। हमारी जानकारी के बिना ज़िन्दगी में बहुत कुछ होता है जिसपर एक नजर रखने की जरूरत पडती है। संपत्ति के कार्य लाभदायक रहेंगे। किसी कार्य को लेकर व्यस्त रहेंगे। धैर्य रखें। जल्दबाजी न करें।
  4. कर्क  लोगों पर भरोसा करना और लोगों को सम्मान देना एक बहुत अच्छी आदत है और ऐसे में अपनी मुश्किलों को भी सम्भालना है और अपने हित को भी पहचानना है। वाद विवाद से बचें। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। लाभ होगा।
  5. सिंह – विचार न मिलें ऐसा हो सकता है और उसमे सेहत से जुड़े मुद्दे भी शामिल हो सकते हैं। बहुत ज्यादा सोचकर भी आप अपनी परेशानियों को बढाते ही चले जा रहे हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग दौड़ होगी।
  6. कन्या – किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए बहस छिड सकती है, जिसमे आपको अपनी विनम्रता बनाये रखनी होगी. लोगों की बात को समझकर ही अपनी बात कहें। मान सम्मान मिलेगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। विवाद से दूर रहें। मेहनत का फल मिलेगा।
  7. तुला – निजी जीवन के हालात को समझना और संभालना बहुत जरूरी है और आपकी कोशिशें सरहानीय भी हैं और कारगर भी हैं। इसी से आपका भरोसा बढेगा। अच्छी खबर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे।
  8. वृश्चिक – एक समय बनता जा रहा है जिसमे आपको अपने भाई-बहनों से बात तो करनी ही पड़ेगी और ऐसा करते हुए बहुत सारी विनम्रता भी बनाये रखनी होगी। आपकी अच्छाई इसी बात पर निर्भर करेगी। धन लाभ होगा। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। यात्रा हो सकती है।
  9. धनु – गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। मन को परेशान करने से भी मसले हल नहीं होंगे। ऐसे में अपनी अच्छाई और विनम्रता बनाये रखना ही जरूरी है। दूसरों पर भरोसा ना करें। फालतू खर्च से बचें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा।
  10. मकर – खुद पर भरोसा रखेंगे तो अपने फैसलों को संभालना आसान हो जायेगा। नहीं तो यह समय कुछ ऐसा है जो आपका नुकसान कर सकता है। लोग भी आपको उकसाते चले जाएँ ऐसा भी संभव हो सकता है। व्यवसायिक यात्रा सफल होगी। धार्मिक कार्य होंगे। रुका हुआ पैसा मिलेगा। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
  11. कुम्भ – बढ़ते हुए खर्चों का दूसरा नाम नुकसान भी है और जब भी ज़ल्दबाज़ी में फैसले किये जाएँ तो ऐसी स्तिथि बन ही जाती है। नई योजना सफल होगी। धन प्राप्ति के योग हैं। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधियों से सतर्क रहें।
  12. मीन – पैसे की स्तिथि ठीक है पर आप खुश नहीं हैं, जबकि सच्चाई यह भी है की आप अपने पैसे की जरूरतों को भलीभांति पूरा भी कर रहे हैं। आपके कामकाज से जुडी जरूरतें और आपके अपनों की जरूरतें सभी भलीभांति पूरी होती चली जा रही हैं। पूजा पाठ में मन लगेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।