आजकल दांतों में कीड़ा लगने की समस्या आम बात हो गई है। बहुत सारे लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। जिसकी वजह से उन्हें अपने दांतो को खोना पड़ता है। आज आपको दांतों में लगे कीड़े से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएंगे।

दांतों के कीड़े हो जाएंगे नष्ट करने और दर्द स्से राहत पाने के घरेलु उपाय :

  1. प्याज के बीज : सामान्यतः यह समस्या दांतों को अच्छी तरह से साफ न करने के कारण पैदा होती है। जिसकी वजह से कीड़ा दांतों पर लग जाता है। दांतों में लगे हुए इस कीड़े को नष्ट करने के लिए प्याज के बीज का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए आपको प्याज के बीजों को चिलम में भरना होगा और उसका धूम्रपान करना होगा। ऐसा करने से जल्द ही दांतों के कीड़े खत्म होने लगेंगे।
  2. प्याज : दांतों के कीड़े से छुटकारा पाने के लिए दो से तीन प्याज को छीलकर बारीक काट लें। इसके बाद इसे थोड़े से तेल में डालकर गर्म कर लें। अब इसे एक कटोरे में डालकर इसपर छेद वाली मटकी को उल्टा करके रख दे। इस छेद पर पाइप लगाएं और इसे अपने मुंह में रख ले। प्याज का धुआं आपके दांतों पर लगे कीड़े को जल्द ही नष्ट कर देगा।
  3. हींग : हींग का प्रयोग करने से आपके दांतों के कीड़े धीरे-धीरे नष्ट होने लगेंगे। इसके लिए आपको हींग के पाउडर को पानी के साथ उबालना होगा। अब इस पानी को ठंडा करके इसके कुल्ले करें। यदि आपके दांत कीड़ों की वजह से खोखले हो गए हैं, तो उस खोकले स्थान में हींग को भर दे। ऐसा करने से कीड़े सदा के लिए मर जाएंगे और दर्द भी ठीक हो जाएगा।
  4. लौंग का तेल या जायफल के तेल : इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लौंग का तेल या जायफल के तेल में थोड़ी सी रुई को भिगोकर, उसे अपने कीड़े लगे हुए दांत पर लगाए। ऐसा करने से दांतों का कीड़ा मर जाएगा और दांतो के दर्द से भी छुटकारा मिलेगा।