• पेट में गैस की समस्या एक आम समस्या है। यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। गैस मसालेदार या तैलीय खाना या ज्यादा खाना खाने की वजह से हो सकता है। गैस की समस्या कई बार बहुत कष्टदायक होता है।

पेट में गैस बनने के कारण :

  • पेट में गैस हवा निगलने के कारण भी हो सकता है। खाने, पीने या बोलते समय हवा पेट में चली जाती है। यह अतिरिक्त निगला हुआ हवा डकार से निकल जाती है। लेकिन जो हवा छोटी आंत में चली जाती है, वह बड़ी आंत होते हुए मलाशय के माध्यम से बाहर निकलती है। खाना खाते समय बात करने, तेजी से पानी पीने, हार्ड कैंडी चूसने, तंबाकू उत्पादों के उपयोग और कुछ पेय पदार्थ के सेवन से पेट में अतिरिक्त हवा चली जाती है। आम तौर पर पेट में गैस कई कारणों की वजह से हो सकता है।
  • पेट में गैस्ट्रिक होने के कारण मसालेदार भोजन का सेवन, शराब का अत्यधिक सेवन, चिंता और तनाव, आंतों की खराबी, पाचन तंत्र में खराबी, भोजन को अच्छी तरह नहीं चबाने से, अधिक खाना खाने से, तंबाकू चबाने से, रात में जागना, कब्ज, बैक्टीरियल संक्रमण आदि

पेट में गैस के लक्षण :

  • पेट फूलना, डकार, गैस निकलना, सांसों की बदबू, भूख की कमी, पेट में दर्द, पेट में सूजन और जकड़न, पेट में ऐंठन, छाती में दर्द या जलन, सिर में दर्द, कब्ज, चक्कर आदि।

पेट की गैस के लिए 10 सबसे आसान घरेलु उपाय :

  1. नीबू : नीबू के रस में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर सुबह के वक्त खाली पेट पीने से गैस की समस्या से निजात मिलती है। इसे गर्म पानी के साथ भी पि‍या जा सकता है।
  2. काली मिर्च : काली मिर्च का सेवन करने पर पेट में हाजमे की समस्या दूर हो जाती है, जिससे गैस नहीं होती। इस समस्या को दूर करने के लिए दूध में काली मिर्च मिलाकर ले सकते हैं।
  3. हींग : एक गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर पीने से गैस में लाभ होता है। यह प्रयोग दिन में ३ बार करने से गैस की गंभीर अवस्था में भी लाभ होता है। इसके अलावा सिर्फ गर्म पानी पीने से भी पाचन की समस्या दूर होगी।
  4. छाछ और धनिया : पेट में जलन होने पर धनिया पत्ती को कच्चा खाने से लाभ होता है। इसके अलावा छाछ में भुने हुए धनिये के पत्ते डालकर पीने से भी गैस की समस्या में लाभ होता है।
  5. छाछ और काला नमक : छाछ में काला नमक और अजवाइन मिलाकर पीने से भी गैस की समस्या में काफी लाभ मिलता है। गैस से तुरंत निजात पाने के लिए यह काफी असरदार उपाय है।
  6. दालचीनी : दालचीनी भी गैस की समस्या से निजात दिलाने में सहायक है। इसके लिए दालचीनी को पानी मे उबालकर, ठंडा कर लें और सुबह खाली पेट पिएं। इसमें शहद मिलाकर पिया जा सकता है।
  7. लहसुन : लहसुन भी गैस की समस्या से निजात दिलाता है। लहसुन को जीरा, खड़ा धनिया के साथ उबालकर इसका काढ़ा पीने से काफी फादा मिलता है। इसे दिन में 2 बार पीना बेहतर होगा।
  8. इलायची और अदरक : दिनभर में दो से तीन बार इलायची का सेवन पाचन क्रिया में सहायक होता है और गैस की समस्या नहीं होने देता। इसके अलावा रोज एक अदरक का टुकड़ा चबाने से भी लाभ होता है।
  9. पुदीना : पुदीने की पत्तियों को उबाल कर पीने से गैस से निजात मिलती है। इसके अलावा बाजार में उपलब्ध पुदीने को पानी में मिलाकर भी पिया जा सकता है।
  10. नारियल पानी : रोजाना नारियल पानी सेवन करना गैस का फायदेमंद उपचार है। इसके अलावा सेब का सिरका भी गर्म पानी में मिलाकर पीने से लाभ होता है। आलू के रस का खाली पेट सेवन भी बेहद फायदेमंद होता है।