• नमस्कार दोस्तों एकबार फिर सेआपकाAll Ayurvedic में स्वागत है आज हम आपको बालों की तमाम समस्या से छुटकारा पाने वाला चमत्कारी उपाय बताएँगे। काले, सुंदर और चमकदार बाल नारी की सुंदरता में चार चाँद लगा देते है। पुराने समय में बालों रखाव और निखार के लिए नारिया अनेक तरीके इस्तेमाल में लाती थी, जिनसे वास्तव में इन्ही से काले, घने, मजबूत और चमकदार बनते थे। इन उपायों  से आपके बालों की समस्या काफ़ी हद तक समाप्त हो जाएगी। लम्बे बालों के लिए सिर्फ़ अच्छे उत्पादो का इस्तेमाल ही ज़रूरी नही है बल्कि हेर की सही देखरेख भी बहुत ज़रूरी है. कई बार महेंगे उत्पादो से हेर पोशाक तटवा हासिल करने के इस्तान पर समय से पूर्व टूट कर गिरने लगते है, साथ ही सफेद (वाइट) होने लगते है।
  • इसके साथ ही उपयुक्त आहार का सेवन ना किया जाए तो भी बालो की ग्रोथ रुक जाती है. घरेलू नुस्खे से आप इन सभी समस्याओ से छुटकारा पा सकते है जो की आपके लिए बहुत फयदेमंद होगा और फिर आप सुंदर दिखेगे। बढ़ते पॉल्यूशन, बढ़ती टेंशन, और भोजन में ज़रूरी मिनरल्स की कमी के कारण आज कल असमय ही बाल सफ़ेद हो रहे हैं। असमय हुए सफ़ेद बालो को काला करने के लिए ये नुस्खे रामबाण सिद्ध हो सकते हैं। 

बालों की समस्या के 10 मुख्य कारण इस प्रकार हैं
1. शरीर में विटामिन की कमी के आ जाने से बाल गिरने लगते हैं।
2. प्रतिदिन कास्मेटिक शैंपू से बाल धोना या साबुन से बाल धोना।
3. बालों को कलर या डाई करना।
4. हैलमेट को ज्यादा समय तक सिर पर रखना।
5. दिमाग में बेवजह की टेशन लेना।
6. बालों को झटके से खीचना या ज्यादा कस कर बालों को बांधना।
7. सिर में सफेद दाग की वजह से भी बाल गिरने लगते हैं।
8. अनुवांशिक कारण और मानसिक तनाव का होना।
9. खुशबूदार तेलों का अधिक इस्तमाल करना।

10. रक्त विकार, दाद, एग्जिमा आदि कारणों से भी बालों की समस्या होती है।
बालों के लिए अद्भुत घरेलु उपाय :

  1. आंवले के छोटे छोटे टुकड़े कर इन्हे छाया में सुखाइये। अब इन्हे नारियल के तेल में तब तक उबालिये, जब तक के आंवले काले और कठोर ना हो जाए। यह तेल बालो की सफेदी को रोकने के लिए बहुत उपयोगी हैं।
  2. एक बड़ा चम्मच आंवले का रस, एक चम्मच बादाम का तेल या कुछ बूंदे निम्बू का रस मिलाकर हर रात बालो में अच्छी तरह मालिश करे। यह बालो की सफेदी रोकने का अच्छा उपचार हैं।
  3. 100 ग्राम सूखे आंवले को लोहे के बर्तन में चार दिन तक भिगोये। फिर इसे पीस कर गाढ़ा पेस्ट बनाये। ब्रश से भली भाँती बालो में लगाए। दो घंटे बाद सिर को धो लीजिये। कुछ दिनों में बाल काले होने शुरू हो जायेंगे।
  4. असमय हुए सफ़ेद बालो के उपचार के लिए लोहे के बर्तन में रात भर आंवला चूर्ण भिगोये रखे। सुबह उसमे बकरी का दूध और निम्बू का रस मिलकर नियमित बालो पर लगाये।
  5. आंवले को चुकंदर के रस में पीस कर सिर में लगाने से बाल झड़ने बंद होकर गहरे व् काले होने लगते हैं। दो माह तक ये प्रयोग करे।
  6. एक किलो आंवले का रस, एक किलो देशी घी, 250 ग्राम मुलहठी – इन तीनो को हलकी आंच पर पकाये। जब पानी सूख जाए और तेल बच जाए तो उसे छानकर बोतल में भर ले। अब इसे खिजाब की तरह लगाये, कुछ ही दिनों में सारे बाल काले हो जायेंगे।

इन प्रयोगो में कोई भी प्रयोग करे। इसके साथ में आप खाने के लिए ये दवा बनाये :

  • 100 ग्राम त्रिफला चूर्ण कपड़छान कर लीजिये, अब इस त्रिफला में इतना गुड मिला लीजिये के इसकी गोलियां बन जाए। इसकी बड़ी बड़ी गोलिया बना लीजिये। रोज़ सुबह बासी मुंह एक गोली चबाकर खा ले। कुछ ही दिनों में सफ़ेद की जगह काले बाल आने शुरू हो जायेंगे