• एक स्वस्थ्य व्यक्ति के शरीर में एक निश्चित मात्रा में रक्त का होना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि, शरीर में खून की कमी होने के कारण यह कई सारी बिमारियों को न्यौता देता है। खासकर, खून की कमी से एनीमिया होने का खतरा सबसे अधिक होता है। और उसमें रोगों के प्रति लड़ने की क्षमता में भी कमी आ जाती है। छोटे बच्चों में खून की कमी होने पर उनका मानसिक और शारीरिक विकास सही तरीके से नहीं हो पाता। खून की कमी हो या फिर प्लेटलेट्स की, इन दोनो को सिर्फ़ 7 दिनो में तेज़ी से बढ़ाने के कुछ आसान से घरेलु उपाय, आइए जाने इसके बारे में…

खून बढ़ाने के 5 घरेलु उपाय : 

  1. टमाटर का जूस : खून बढ़ाने के घरेलू उपाय में टमाटर काफी उपयोगी है। तेजी से खून पूरा करने के लिए एक गिलास टमाटर का जूस हर रोज पिए। इसके इलावा टमाटर सूप पी सकते है, चाहे तो सेब और टमाटर का जूस को मिलाकर भी पी सकते है।
  2. दूध और खजूर का सेवन : शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए दूध और खजूर का सेवन भी उत्तम उपाय है। इस उपाय को करने के लिए रात को सोने से कुछ देर पहले दूध में खजूर डालें और दूध पिए। दूध पीने के बाद खजूर भी खा ले।
  3. गुड़ खाने से : गुड़ एक प्राकृतिक खनिज है जो आयरन का प्रमुख स्रोत है। यह विटामिन से भरपूर होता है। गुड़ शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। लगातार गुड़ खाने से पेट की समस्‍याओं से भी निजात पायी जा सकती है।
  4. अनार से : अनार हमें सौ बीमारियों से लड़ने की क्षमता देता है। अनार आयरन कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन से भरपूर होता है। अनार शरीर में खून की कमी को बेहद जल्द पूरा करता है।
  5. खून बढाने वाले फल : खून बढाने वाले फल में अनार आयरन, और प्रोटीन जैसे जरुरी पौषक तत्वों से भरपूर है। जो हमारे खून के साथ साथ खून के प्रवाह को बढाने में भी मदद करता है।

ब्लड में प्लेटलेट्स बढ़ाना क्यों ज़रूरी है 

  • बदलते मौसम में डेंगू , मलेरिया, टाइफाइड जैसे रोगों का प्रकोप बढ़ जाता है। जब यह रोग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देते है तो रक्त प्लेटलेट्स की सख्यां कम होने लगती है। इन दिनों यह समस्या बहुत से रोगों को अपनी चपेट में ले रही है। जब शरीर में इनकी कमी अधिक हो जाए तो प्लेटलेट्स चढ़ाने तक की नौबत आ जाती है। इसलिए जरूरी है कि अपने खान-पान और सेहत का खास ध्यान रखा जाए ताकि शरीर को इस तरह के रोगों से बचाया जा सकता है।

क्या है शरीर में प्लेटलेट्स की भूमिका?

  • स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में 5 से 6 लीटर खून होता है। हमारे रक्त में कई तरल पदार्थ होते है, जिनमें लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं शामिल होती है। इन्हीं से एक प्लेटलेट्स बनती है। हमारे शरीर में मौजूद खून का काफी बड़ा हिस्सा इनसे बना होता है। इनका सबसे बड़ा कार्य शरीर में रक्तस्राव होने से रोकना है। 
  • अगर शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या 30 हजार से कम हो जाए तो शरीर में रक्त स्राव होने की आशंका बढ़ जाती है। जिस वजह से खून नाक, कान, मल इत्यादि से बाहर आने लगता है। अगर स्त्राव अंदर ही होने लगता है तो शरीर के विभिन्न अंगों के फेल होने की आंशका बढ़ जाती है।

शरीर को प्लेटलेट्स को पूरा करने के लिए 6 घरेलू उपाय 

  1. पपीते के पत्ते : पपीते के पत्ते प्लेटलेट्स बढ़ाने में काफी लाभाकारी है। ऐसी स्थिति में मरीज को इसके पत्तो का सेवन करवाएं।
  2. गिलोय : दो चुटकी गिलोय के सत्व में 2 चम्मच शहद मिलाकर मरीज को दिन में दो बार दें। रात को गिलोय की डंडी को रात भर पानी में भिगो कर रख दें। फिर सुबह इसका छना हुआ पानी पी लें।
  3. चुकंदर : चुकंदर प्राकृतिक एंटीऑक्‍सीडेंट और हेमोस्टैटिक गुण मौजूद होते है जो प्‍लेटलेट काउंट को कुछ ही दिनों बढ़ा देता है। तीन चम्मच चुकंदर के रस को एक गिलास गाजर के रस में मिलाकर पीएं।
  4. नारियल पानी : शरीर में ब्‍लड प्‍लेटलेट को बढ़ाने में नारियल काफी लाभकारी है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स तत्व मौजूद होता है जो शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स की कमी को पूरा करता है। इसके अलावा ऐसी स्थिति में किसी न किसी तरल पदार्थ का सेवन करते रहना चाहिए।
  5. आंवला : आंवला में विटामिन सी भरपूर होता है जो प्‍लेटलेट्स के उत्‍पादन को बढ़ाता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है। रोजाना सुबह खाली पेट 3-4 आंवलों का सेवन करें। इसके अलावा आंवले के जूस में शहद मिलाकर पीएं।
  6. कद्दू : कद्दू कम प्‍लेटलेट कांउट में सुधार करने में काफी मददगार है। यह रक्त कोशिकाओं में उत्‍पादित प्रोटीन को नियंत्रित करता है, जो प्‍लेटलेट के स्‍तर को बढ़ाने का काम करता है। कद्दू के आधे गिलास जूस में एक से दो चम्मच शहद डालकर दिन में 2 बार पीएं।