1. मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : आप पिछले कई दिनों से अच्छी नींद नही ले पा रहे हो। अगर कुछ दिन और ऐसा ही चलता रहा तो आपको अनिद्रा की बीमारी हो जायेगी। इसीलिए बिस्तर से उठने और सोने का एक निश्चित कार्यक्रम बनाएं और अच्छे से उसक पालन करें। बेहतर मार्गदर्शन के लिए,अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और मानें जो आपको इन्ही बातों का ध्यान रखने को कहेगी। नौकरी पेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। एक्स्ट्रा काम के दम पर पैसा कमाने की प्लानिंग करेंगे और इसका मौका भी मिल सकता है। कुछ लोग आपके विचारों और आपके कामों से सहमत नहीं हो पाएंगे। आज आप जिद करते हैं, तो भी अति न करें, वरना परेशान हो सकते हैं। 
  2. वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : इस समय आप अपनी शक्ति बढाना चाहते हैं ,यह अच्छा विचार है। योग और दौडभाग की नियमित प्रैक्टिस के अलावा आप दूसरी शारीरिक एक्सरसाइजेज भी जारी रखें। हालाँकि अगर आपके शरीर का कोई हिस्सा कमजोर है तो थोडा संभलकर योजना बनाएँ। जो हिस्सा आपका कमजोर है, उसी वाले हाथ से वजन उठाने की प्रैक्टिस करें। कोई नया काम भी आप शुरू कर सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में भाग-दौड़ और यात्राएं हो सकती हैं। जिनका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। बिजनेस अच्छा चलेगा। इनकम सामान्य रहेगी। आज खुद पर कंट्रोल रहेगा। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती भी रहेगी। अकेले बैठने की भी इच्छा रहेगी। नौकरी या बिजनेस का कोई मामला आपको परेशान कर सकता है।
  3. मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : आज आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का कारण आपकी चिंता हो सकती है। आप बहुत चिंता करते हैं और आज भी कोई अपवाद नही है। इससे आपको माइग्रेन या अल्सर जैसी तकलीफें भी उभर सकती हैं। हालाँकि अगर आप शांति से सोच सकें तो चिंता करने लायक कुछ भी नही है और अगर कुछ आपके सोचे अनुसार नही भी हो रहा है तो भी कोई बड़ी बात नही है ,आप पूरी तरह इन समस्याओं को नजरंदाज कर सकते हैं। आपकी सेविंग भी खत्म हो सकती है। किसी कारण से आप समय को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। अनमनापन रहेगा। व्यस्तता भी रहेगी। कुछ लोग अकेलेपन का शिकार हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। कोई मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। नया कारोबार शुरू करने की सोच रहें तो शुरुआती काम और व्यवस्थाएं पूरी करने का दिन है।
  4. कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : गृहों की इस स्थिति में आपका परा फोकस फिट रहने पर है। आप खुद को फिट रखने के लिए उत्साहित हैं। आपकी योग में भी रुचि है। आप अपनी स्वस्थ जीवन जीने की इच्छा को पहचान भी रहे हैं। एक बार में एक ही कदम उठायें। चाहे खाना हो या मजे लेने हों,स्वास्थ्यकर विकल्प ही चुनें। पार्टी करें या काम,अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। भावुक न हों। कोई बड़ा फैसला भी न करें। कुछ मामलों में आपकी सोच और सोचने का तरीका साफ नहीं होने से परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी निवेश को लेकर भी टेंशन बढ़ने की संभावना है। जरूरत से ज्यादा खर्चा करने से बचें। पैसों के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।
  5. सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : आपको आज गिरकर छोटी-मोटी चोट लग सकती है या आपको एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। छोटी-मोटी दुर्घटना की भी आशंका है। आपको अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी। इसके अतिरिक्त दिन में कुछ विशेष नही होगा |आप किसी से स्वास्थ्य केंद्र में मिलने जा सकते हैं। यह समय अपनी जीवनशैली में कुछ ऐसे बदलाव करने के लिए बिलकुल ठीक है जिनकी आपको लम्बे समय से जरूरत है। पैसों के मामलों में सोच-विचार और प्लानिंग हो सकती है। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। आपके काम भी समय से पूरे हो सकते हैं। छात्रों के लिए समय अच्छा हो सकता है। थकावट और थोड़ी बहुत बेचैनी बढ़ सकती है। इससे आपकी परेशानी भी बढ़ सकती है।
  6. कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : आज आपकी सेहत काफी हद तक अच्छी रहेगी और वे तकलीफें जो आप पिछले कई दिनों से महसूस कर रहे थे,आज ख़त्म हो जायेंगी। उन तकलीफों के लिए भी सावधानी बरतना आवश्यक है जो आपको आज हो सकती हैं। अगर आप इनके प्रति लापरवाह रहेंगे तो ये गंभीर समस्याओं में बदल सकती हैं। समय पर इनके समाधान के उपाय कर लेने से आप आसानी से इनसे बच सकते हैं। आज आप फालतू ही किसी की आलोचना करने से बचें। इसका नुकसान आने वाले दिनों में हो सकता है। आपको सेहत पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। किसी तरह की टेंशन भी आज आपको हो सकती है। दूसरों के लिए आप कुछ त्याग भी कर सकते हैं। लंबे समय से अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग हैं। मान-सम्मान मिलेगा।
  7. तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : आप ऐसे ऑनलाइन ग्रुप्स में रुचि रख सकते हैं जो आपको अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हैं। आप उनको ज्वाइन भी करेंगे। आप अच्छा खाना खाने की सोचेंगे लेकिन इसके बारे में अधिक न सोचें क्योंकि आप जब तह कठिन शारीरिक मेहनत वाला काम करके कैलोरीज खर्च कर लेते हैं तब तक चिंता की कोई भी बात नही है। दिन के अंत में सारा काम ख़तम करके आराम की योजना बनाएं। आपको समय जरूर लगेगा, लेकिन आप सफल हो सकते हैं। रुके हुए ज्यादातर काम भी पूरे होने की संभावना है। साथ काम करने वाले लोगों से सही सलाह मिल सकती है। नए और फायदेमंद विचार मन में आ सकते हैं। सावधान रहें। कोई ऐसी स्थिति भी बन सकती है, जिससे आपकी दौड़-भाग बढ़ सकती है।
  8. वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : आज स्वस्थ्य सम्बन्धी छोटी समस्याओं से बचकर रहें। अगर आप समय पर ध्यान नही देंगे तो उपयुक्त सावधानी की कमी के कारण एक छोटी सी समस्या गंभीर रूप धारण कर सकती है। अगर आप अब भी स्थिति संभाल सकते हैं तो आप भविष्य में किसी भी परेशानी से तो बच ही सकते हैं। घरेलू उपाय आजमाने की बजाय अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें। आपको अपनी डाइट में बदलाव करने भी जरूरी हैं। ऑफिस में आप किसी नए साथी की मदद कर सकते हैं। नए प्लान सामने आ सकते हैं। आज आपको किसी की गुप्त बातें भी पता चल सकती हैं। थोड़ी सुस्ती भी महसूस हो सकती है। कामकाज में अधूरापन होने से आपकी इमेज खराब होने के योग हैं। अधिकारियों से बात करने से पहले सावधान हो जाएं। झूठे वादे न करें। आज किए गए वादे आने वाले दिनों में निभाने पड़ेंगे।
  9. धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : सकारात्मक दृष्टिकोण रखने से आप शारीरिक और मानसिक तनाव से काफी हद तक बच पायेंगे। आराम करना चाहें तो अपने उसी पुराने कार्यक्रम पर आ जाएँ जिसकी आप पिछले कुछ समय से उपेक्षा कर रहे हैं। आप फिटनेस सम्बन्धी किसी कार्यकालाप में भाग ले सकते हैं। घुटनों में दर्द महसूस कर सकते हैं,लेकिन घबराएं नही नही,कुछ ही दिनों में खुद ठीक हो जाएगा। नियमित रूप से व्यायाम करें। ज्यादातर लोगों को अपनी राय से सहमत कराने में सफल रहेंगे। जूनियर आपका सहयोग करेंगे। बिजनेस के लिए पैसों की जरूरत पड़ सकती है। दोस्तों की मदद से काम पूरे होने के योग हैं। परिवार से मदद मिल सकती है। घर-ऑफिस में काम का बोझ भी ज्यादा हो सकता है। अपने ही विचारों में आप उलझ सकते हैं। किसी खास फैसले को लेकर कन्फ्यूजन भी हो सकता है।
  10. मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : आप काम के पीछे इतने पागल हैं कि कई बार तो अपनी उपलब्धियों पर खुश होना भी भूल जाते हैं। इनसे खुशी महसूस करने के लिए,एक बनाएं और उनके उत्तर ढूँढें। प्रश्न इस तरह के हो सकते हैं-क्या घर में आपके पसंदीदा फल मौजूद हैं ?क्या आपकी अलमारी में आपके मनपसंद कपडे हैं ?इसके बारे में भी सोचें कि आप कैसे दिखते हैं? किसी को अपनी बात समझाने और अपनी बात से सहमत कराने में आप सफल हो सकते हैं। रिश्तेदारों और दोस्तों की मदद भी समय पर मिल सकती है। आज सोच-समझकर ही कहीं पैसा लगाएं। किसी दोस्त या प्रेमी के साथ पैसों का कोई मामला हो, तो उसे न छेड़ें। आज आप कुछ जरूरी कामों में आलस्य भी कर सकते हैं। सुस्ती या असुरक्षा भी महसूस हो सकती है।
  11. कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : आप अपनी नौकरी की मांग के चलते अस्वास्थ्यकर घंटों में भी काम करते रहे हैं .इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। सुबह जल्दी उठकर सैर पर जाने और जॉगिंग करने की कोशिश करें। इससे आपका शारीर और मन दोनों ही तरोताजा महसूस करेंगे। आपके कार्यस्थल पर काम का अधिक तनाव होने से आपकी सारी व्यवस्था गड़बड़ा रही है। आपको रिलैक्स करने के लिए कोई स्वास्थ्यकर तरीका अपनाना चाहिए। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने की संभावना कम ही है। आपकी परेशानी और चिड़चिड़ाहट बढ़ सकती है। अचानक गुस्से में कही गई किसी बात से आपको नुकसान हो सकता है। जोश में आकर किसी से ऐसा वादा कर सकते हैं जिसको पूरा करने में आपको परेशानी होगी।
  12. मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : आज ठंड,जुकाम,वायरल संक्रमण और दूसरी तरह के सभी संक्रमनो से सावधानीपूर्वक बचकर रहें। आप पिछले कुछ समय से प्रदूषित वातावरण में काम कर रहे हैं और इसके दुष्प्रभाव अब सामने आयेंगे। संक्रमणों से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय और घर के नुस्खे आजमायें ,इनसे ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। अब जीवनशैली में बदलाव भी लाभकारी सिद्ध होगा। धार्मिक कामों में शामिल होने के मौके आज आपको मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परेशानियों में एक बार उलझ जाएंगे तो उलझे ही रह सकते हैं। कई तरह के मामलों से निपटना होगा। किसी से विवाद भी हो सकता है। सावधान रहें। कामकाज में भी मन कम ही लगेगा। कुछ काम अधूरे होने से भी मूड खराब होने की संभावना है।