पेट को साफ रहना बहुत ही जरूरी होता है। हमारे गलत खान-पान और गलत लाफस्टाइल के कारण कुछ लोगों को पेट संबंधी कोई न कोई शिकायत रहती ही है। जिस कारण एसिडिटी, खट्टी डकार,  खाना पचाने में परेशानी अक्सर सुनने को मिलती रहती हैं।

इनमें से सुबह पेट साफ न होने की समस्या कब्ज आम सी बात है और दोस्तो इसका हमारे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसीलिए दोस्तो आज हम आपको कुछ आसान से घरेलू उपाय बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है।

पेट साफ करने या कब्ज के 10 कारगर उपाय

अंजीर : अंजीर के फल को रात भर पानी में डालकर गलाइए, इसके बाद सुबह उठकर इस फल को खाने से कब्‍ज की शिकायत समाप्त होती है।

मुनक्का : मुनक्का में कब्ज नष्ट करने के तत्‍व मौजूद होते हैं। 6-7 मुनक्‍का रोज रात को सोने से पहले खाने से कब्ज समाप्त होती है।

त्रिफला : सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला गर्म पानी के साथ लें। त्रिफला हरड़, बहेड़ा और आंवले से बना होता है। ये तीनों पेट के लिए लाभकारी हैं। त्रिफला रात में अपना काम शुरू कर देता है।

केसर और घी : आधा ग्राम केसर को घी में पीसकर खाने से 1 साल पुरानी कब्ज़ दूर होती है।

लहसुन : लहसुन काफी लोगो को ये नहीं पता होता की लहसुन पेट के लिए कितना फायदेमंद होता है। असल में लहसुन एन्टी बियोटिक होता है। जो हमारे कठोर मल को मुलायम बनाता है।

जिससे मल आपके आंतो में आसानी से गुजरता है। और पेट आसानी से साफ़ हो जाता है। लहसुन को हम कच्चा या पका कर दोनों तरहसे खा सकते है। दोनों तरीके से ये फायदेमंद होगा पर हम आपको यही सलाह देंगे की इससे कच्चा ही खाए। क्योंकि पकाने पर कुछ फायदेमंद गुण खत्म हो जाते है।

दूध : गर्म दूध से पेट साफ कैसे करे। अगर आप चाहते है, की आपको घंटो टॉयलेट में ना बिताना पड़े तो दूध इसमें आपकी मदद कर सकता है। रात को सोने से पहले गर्म दूध पीने से अगले दिन पेट साफ़ होने में मदद मिलती है। दूध में थोड़ी चीनी मिलकर सोने से पहले पीना शुरू कर दे।

बेकिंग सोडा : बेकिंग सोडा कुछ लोगो को पेट साफ़ न होने की वजह से भारीपन और दबाव महसूस होता है। इसके साथ पेट में दर्द भी हो सकता है। ऐसे हालातो से निपटने के लिए बेकिंग सोडा काम में आता है। एक कप गर्म पानी में एक चमच्च बेकिंग सोडा पाउडर को मिलाये और तुरंत पी ले। जितना जल्दी आप इसे ख़त्म करेंगे उतना जल्दी आराम मिलेगा।

आंवला : आंवला गुणों से भरपूर होता है। आंवला पेट की परेशानियों को दूर करके हमारी पाचन क्रिया में सुधार लाता है। दोस्तो रोजाना रात को दूध के साथ आंवला खाने से सुबह पेट साफ हो जाता है।

अलसी : अलसी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह हमारे पेट के लिए बहुत लाभकारी होती हैै। दोस्तो रात को सोने से पहले एक गिलास के दूध के साफ 1 चम्मच अलसी के बीजों का पाउडर खा लीजिए। इससे आपका सुबह पेट साफ हो जाएगा।

गुनगुने पानी का सेवन करे : आप रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीया करें। इसमें आप चाहे तो शहद का मिक्स कर सकते हैं। इसके बाद आधा घंटा सैर करे। कुछ समय बाद पेट साफ हो जाएगा।

इस घरेलु उपाय के आँतों की सफाई से लेकर विषैले पदार्थों और परजीवियों की मुक्ति तक है कई फायदे

छुट्टी के दौरान आपने खूब खाया पिया और अब आपको जरूरत है अपने पाचन तंत्र तरोताजा करने की और विषैले तत्वों शारीर से साफ करने की तो हम आपको ऐसी औषधि बताएँगे जो आपके पेट को साफ करने में मदद करेगी , इस औषधि में केवल दो चीज़ों का इस्तेमाल होता है और ये बहुत ही जल्दी असर दिखता है।

ये  2 तत्वों से बनी ड्रिंक बनाने में बहुत ही आसान है और हमरे सम्पुरण पाचन तन्त्र को स्वच्छ करने में कारगर है। ये ड्रिंक शरीर से फालतू पदार्थों को निकालने में मदद करता है और पाचन तन्त्र को मज़बूत बनाता है।

ये कैसे काम करता है :

इस में इस्तेमाल किया जाने वाल एक तत्व है unfiltered सेब का सिरका,जो के आज कल मेडिकल शोधकर्ताओं और वो लोग जो बिमारिओं के लिए प्राक्रतिक तरीकों की खोज में रहते हैं के लिए आकर्षण का कारन बना हुआ है। सेब के सिरके के अनेक गुण हैं लेकिन इसकी कीमत इसके हमारे पेट और सम्पुरण सेहत के लिए होने फायदों के सामने कुछ भी नहीं है।

इस सिरके में बहुत सारे nutrients होते हैं कियोंके इसको फ़िल्टर नहीं किया जाता ,ये सिरका पेट साफ करने के लिए सबसे अच्चा है। सेब का सिरका पाचन शक्ति को मज़बूत करता है और हाई ब्लड शूगर और उच्च रकत चाप को ठीक करने भी सहायक है।

ड्रिंक तैयार करने की विधि :

इसे तैयार करने की विधि बेहद आसान है , इसको तैयार करने के लिए आपको सेब का सिरका और आर्गेनिक शहद चाहीये। सेब का सिरका इस्तेमाल करने से पहले बोतल को अच्छी तरह हिला लें ता के बोतल के नीचे जमा हुआ पदार्थ उपर अ जाये।

एक गिलास गर्म पानी में : 2 बड़े चमच सेब का सिरका और 2 बड़े चमच शहद ले, इसे अच्छी तरह मिलाये जब तक शहद पानी में घुल न जाये, इस ड्रिंक को सुबह नाश्ते से पहले पिए और दिन में किसी भी समय पी सकते हैं जब भी आपको पेट की कोई समस्या हो।

इस ड्रिंक के फायदे :

मधुमेह में लाभकारी, मोटापा कम करता है, कैंसर को रोकने में मदद करता है, शक्तिशाली anti oxidant, रोगाणुरोधी, क़ब्ज़ मिटाए और पेट की सफ़ाई करे, कोलेस्ट्रोल कम करता है, ब्लड प्रेशर कम करता है।

एक स्टडी दुआरा ये प्रमाणित किया गया है के ये कई तरह के कैंसर सेल्स को ख़त्म करने में मदद करता है।

दूसरी तरफ आर्गेनिक शहद शरीर से विषैले तत्वों को निकालने और पेट को साफ करने में मदद करता है। Biomedicine और Biotechnology नामक जनरल में प्रकाशित हुए एक शोध के अनुसार शहद कोलोन कैंसर को कम करने में मदद करता है इस में एक eugenol नाम का तत्व पाया जाता है जिसमे anti कैंसर गुण पाए जाते हैं।

कच्चे शहद में और भी कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कैंसर के सेल्स को ख़त्म करते है। इस में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे पाचन तन्त्र में अच्छे बैक्टीरिया की तादाद को बढाते हैं जो खाना हजम कारने और nutrients को सोखने में मदद करते हैं।