हर व्यक्ति दिन भर के काम काज से थककर जब रात को अपने पलंग पर सोता है तो उसकी सारी थकान दूर हो जाती है। वहीं कुछ लोगों को अपने तकिए के पास बहुत सारी चीजें रखकर सोने की आदत होती हैं।

लेकिन वास्तु शास्त्र में कई चीजों को खुद से दूर रखना चाहिए। यदि ऐसा किया जाए तो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जिस तरह से इंसान के लिए दुनिया के सारे काम जरुरी होते हैं, वैसे ही उसके लिए नींद भी एक जरुरी है। हालांकि, कुछ लोग नींद को सुख और दुख से भी जोड़कर देखते हैं।

कहा जाता है कि अच्छी नींद किस्मत वालों को नसीब होती है। एक अमीर आदमी हो सकता है सारी सुख सुविधाएं होने के बाद भी रात भर चैन से सो न पाता हो।

लेकिन एक गरीब आदमी कुछ न होते हुए भी दिन भर काम करने के बाद चैन की नींद सो जाता है। लेकिन, चाहे अमीर हो या चाहे गरीब हो कुछ ऐसी बातें हैं जो सोते वक्त ध्यान में रखी जानी आवश्यक हैं।

शयन कक्ष का ज्योतिष और धार्मिक शास्त्रों में एक विशिष्ट स्थान है। काल पुरूष सिद्धांत के अनुसार बैडरूम को कुण्डली के बारहवें भाव से देखा जाता है।

ज्योतिष शास्त्र में बारहवें भाव को नुकसान, शय्या सुख, अनैतिक संबंध तथा रोग निदान से जोड़ कर देखा जाता है। बारहवें भाव से व्यक्ति की दूर क्षेत्र की यात्राओं और विदेश से कमाई का भी पता चलता है।

रात को सोते समय कुछ चीजें सिर के पास रखने से व्यक्ति की सेहत, धन और संसारिक सुखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानें All Ayurvedic के माध्यम से की किस कारण से बेडरूम में सोते समय ये चीजें नहीं रखनी चाहिए।

सोते समय भूलकर भी ये चीजें पास ना रखे

पानी को सिरहाने रखकर न सोएं इससे चन्द्रमा पीड़ित होता है तथा व्यक्ति को मनोरोग जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

कभी भी जूते, चप्पल तकिए, बेड के पास या उसके नीचे नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की सेहत और धन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही व्यक्ति को बुरे सपने भी आते हैं।

सोने और चांदी से बने जेवरात सिरहाने रखकर न सोएं। इससे भाग्य कमजोर होता है।

नेल कटर, ब्लेड और कैंची इत्यादि सिरहाने रखकर न सोएं इससे पुरूषार्थ में कमी आती है तथा पौरूष शक्ति का नाश होता है।

लोहे के अतिरिक्त किसी अन्य धातु की चाबी रखने से चोरी की संभावना बढ़ जाती है जूते-चप्पल रखने से बूरे स्वप्न आते हैं।

वास्तु के अनुसार रात को कभी भी पर्स सिर के पास रखकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति हर समय धन से संबंधित चिंताओ से घिरा रहता है।

सोते समय अपने सिरहाने के पास पानी भूलकर भी नही रखना चाहिए। कहा जाता है कि इससे चन्द्रमा प्रभावित होता है और मनोरोग जैसी समस्याएं पैदा होती हैं।

सोने और चांदी से बने जेवरात आपने पास रखकर न सोये, क्योंकि इससे मनुष्य का भाग्य कमजोर होता है।

अगर आप लोहे के अतिरिक्त किसी अन्य धातु की चाबी पास रखकर सोते हैं तो इससे घर में चोरी का खतरा बढ़ जाता है।

देखा जाता है कि कुछ लोग सोते समय अपने तकिए के नीचे अखबार और मैगजीन रखकर भी सोते हैं। पढ़ने-लिखने की चीजें नही रखनी चाहिए।

रात को सोते समय मोबाइल अपने पास नही रखना चाहिए। मोबाइल या किसी भी गेजेट्स को पास रखकर सोना काफी नुकसानदेह हो सकता है।

ऐसी मान्यता है कि कभी भी रात को सोते समय सिरहाने के पास तेल रखने से मनुष्य का जीवन कठीनाईयों से भर जाता है और उसे कभी शांति नही नसीब होता है।

सोते समय लगती से भी अपने पास या जिस बिस्तर पर सो रहे हैं उसके नीचे या जूतें चप्पल न रखें। माना जाता है कि इससे स्वस्थ्य संबंधी परेशानियाँ पैदा होती है।

सोते समय सिरहाने के पास नमक रखने की गलती कभी नही करनी चाहिए। क्योंकि बिस्तर और सिरहाने पर नमक रखकर सोने से रखने से रिश्तों में लड़ाई झगड़े बढ़ते हैं।

तकिए के नीचे कोई अखबार या मैगजीन जैसी कोई पढ़ने की चीज न रखें। इन चीजों को सोते समय तकिए के नीचे रखने से व्यक्ति का जीवन प्रभावित होता है।