मेष- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यवहार में नरमी रहने से आज किसी से भी आसानी से कार्य निकाल लेंगे। कार्यक्षेत्र पर आज लाभ के कई सौदे मिलेंगे लेकिन मनमौजी स्वभाव के कारण इनसे पूरा लाभ नही उठा सकेंगे। परिवार के सदस्य आपके ऊपर ज्यादा विश्वास करेंगे लेकिन काम के समय आनाकानी करने पर मन दुखी होगा। सायंकाल के समय मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ – कार्य-व्यवसाय में आज बीते कल की तुलना में कम परिश्रम करेंगे फिर भी लाभ की आशा ज्यादा लगाएंगे। व्यापारियों को लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और नई योजनाओं पर कार्य करना होगा। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक रहेगी, क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। सरकारी नौकरी करने वाले अपना कार्य सही से करें अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध से लाभ होगा और नई योजनाओं की तरफ ध्यान देंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन – सुबह से ही आज छुटपुट लाभ होता रहेगा लेकिन इसे बरकरार रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शत्रु आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन असफल हो सकते हैं। पिता के सहयोग से पारिवारिक बिजनस के कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। सभी से व्यवहार बना कर रखें, घर मे कोई अशुभ समाचार के मिलने के कारण मन उदास हो सकता है। सायंकाल के समय मित्रों और परिजनों का साथ साहस देगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क – आज का द‍िन आर्थिक उन्नति के योग बना रहा है। भाइयों के सहयोग से रुके हुए कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। कार्य-व्यवसाय में पहले से तय आय निश्चित होगी, इसके अतिरिक्त जोखिम वाले कार्य शेयर-लॉटरी आदि से अकस्मात लाभ की संभावना बन रही है। गृहस्थी में जिस बात को छुपाने के प्रयास करेंगे, वही तकरार का कारण बन सकती है। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। सायंकाल के समय सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह – आज आपका मन संतोषी रहने पर भी अन्य लोगों से स्वयं की तुलना करने पर बेचैन हो सकता है। धन की आमद कम और खर्च अधिक रहने के कारण आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की आलोचना की तरफ ध्यान न देकर अपना काम करते रहें, सफलता आपके कदम चूमेगी। शत्रुजनित षड़यंत्र से बचने का प्रयास करें और किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें। सायंकाल के समय सामाजिक उत्तरदायित्व ढ़ेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या – आज का दिन शुभ फलदायक रहने पर भी आप इसका पूर्ण लाभ नही उठा पाएंगे। कार्य-व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन अनुभव की कमी के कारण हाथ से निकलने की आशंका बन रही है। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। घर के बुजुर्ग की मदद से गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी और राजकीय मदद भी मिलेगी। सायंकाल के समय अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला – आज किसी ना किसी कारण से मानसिक संताप हो सकता है। पूर्व में की किसी गलती का पश्चाताप होगा लेकिन परिस्थिति को सुधारकर दवाब भी खत्म होगा। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी तरह पालन करें और भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। कार्य-व्यवसाय की स्थिति भी अच्छी रहेगी लेकिन कर्मचारी छोटे-छोटे काम के लिए भी आपके ऊपर आश्रित रहेंगे। संतान की समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति हो सकती है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक – आज का दिन सार्वजनिक क्षेत्र से सम्मान दिलाएगा। दिन के आरंभ में किसी की बेतुकी बात को लेकर क्रोध कर सकते हैं लेकिन कुछ देर बाद सब सही हो जाएगा। सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। धन लाभ होगा लेकिन व्यर्थ के खर्च भी होंगे। माता अथवा घर की महिलाओं की सेहत नरम रहने के कारण वातावरण अस्त व्यस्त रहेगा। उधारी के लेन-देन से बचें वरना आगे आर्थिक समस्या गहरा सकती है। सायंकाल के समय निराशाजनक विचारों से बचें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु – छात्रों को नया ज्ञान और अनुभव प्राप्त होगा। व्यापारिक यात्रा का योग बन रहा है। प्रियजनों की मदद से रुका धन प्राप्त होगा। व्यापार में रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें अन्यथा जिस कार्य से लाभ की उम्मीद लागए बैठे हैं, उसके टलने से मन निराश हो सकता है। कार्य-व्यवसाय में आज दिनचर्या संभावनाओं पर केंद्रित रहेगी, लाभ के कई अवसर निकट आते-आते निरस्त होंगे। फिर भी किसी ना किसी का सहयोग मिलने से धन लाभ हो ही जाएगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर – आज का दिन आपको सामाजिक क्षेत्र से मान-सम्मान दिलाएगा। परोपकार वाले कार्यों में रुचि लेंगे और धार्मिक क्षेत्र में दान-पुण्य करने के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन न हो, इस बात का ध्यान रखें और अपना कार्य सही से पूरा करें। दोपहर बाद अतिथियों के अचानक आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी और पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। सायंकाल के समय आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ – ठाठ-बाट की जीवनशैली रहने पर समाज मे आपकी पहचान धनी जैसी बनेगी। कार्यक्षेत्र में आज समय कम देंगे फिर भी अल्प समय मे दिन भर की पूर्ति हो जाएगी। पिता के मार्गदर्शन हर क्षेत्र में लाभप्रद रहने वाला है और भाई-बहनों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न होगा। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और सुरक्षा के साथ घर से निकलें। सायंकाल के समय भूमि खरीदने का सुखद संयोग बन सकता है और घर-गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन – कारोबार में लाभ के कई अवसर मिलेंगे लेकिन मनोरंजन में रुचि होने पर ज्यादा ध्यान नही देंगे। समाज में किसी खास उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा के प्रसंग बनेंगे लेकिन किसी कारण स्थगित करने पड़ सकती है, अगर करनी भी पड़े तो सामान और सेहत का अधिक ध्यान रखें। किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिलेगा। सायंकाल का समय संतान से जुड़ी समस्याओं केा हल करने में व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।