मेष राशि – दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने का योग बन रहा है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। घर पर अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होगी। छात्र किसी काम को पूरा करने के लिये पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम आसानी से पूरा हो जायेगा। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। पारिवारिक रिश्तें और मजबूत होंगे।

वृष राशि – जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार करेंगे। किसी खाने की चीज के प्रति आपकी रुचि अधिक बढ़ सकती है। साथ ही आपको अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। ज्यादा ऑयली या तली-भुनी चीजें खाने से परहेज करें। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवन साथी आपकी बातों को समझेगें। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मिथुन राशि – आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता के साथ बैठकर घरेलू कार्यों की रूप रेखा बनायेंगे। ऑफिस का काम पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की सहायता लेना पड़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको घर की कुछ जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिसे निभाने में आप सफल भी होंगे। कोई दोस्त आपसे आर्थिक सहायता मांग सकता है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

कर्क राशि – दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। अच्छा रहेगा आलस्य से बचें। आपको किसी भी तरह की जिद्द करने से बचना चाहिए, वरना आपको परेशानी हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव से बचने के लिये आपको खान-पान पर ध्यान देना होगा। पैसों के मामले में आपको अपने जीवनसाथी की जरूरत पड़ सकती है। पारिवारिक रिश्ते और बेहतर होंगे। लवमेटस एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।

सिंह राशि – दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में लाभ होने के योग बन रहे है। नवविवाहित लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाले है। प्यार भरी नोक-झोक होगी। जिससे आपके रिश्ते में और मजबूती आएगी। जिन छात्रों को करियर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, उन्हें बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

कन्या राशि – दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला है। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी। सोशल साईट पर किसी पुराने मित्र से बात होगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने वाणी पर संयम रखें। लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी से खुशखबरी मिलने से पूरे परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा।

तुला राशि – दिन अच्छा रहने वाला है। आप ऑफिस का काम पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। साथ ही काम समय से पूरा करने में सफल भी होंगे। घरेलू महिलाएं घर की साफ-सफाई में व्यस्त रहेंगी। अगर आप ऑनलाइन कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो घर वालों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें रिश्ते में और मजबूती आयेगा।

वृश्चिक राशि – आपको हर काम में सावधान रहने की जरूरत है। कुछ आदतों में सुधार लाने से आपका दिन बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ बात करते समय अपनी भाषा का ध्यान रखें। इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। कुछ घरेलू वस्तुओं की खरीदारी करने का मन बनायेंगे। आपके सकारात्मक व्यवहार से माता-पिता प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे।

धनु राशि – आपका ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपके दिनचर्या में बदलाव आयेगा। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। कोई बड़ा फैसला बिना सोचे समझे ना लें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के विचारों से आज आप प्रभावित होंगे। कही उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। अगर आपका व्यापार ग्रोसरी से सम्बंधित है तो अच्छा मुनाफा होगा। इन्क्रीमेंट होने से पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि – आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है। आप अपने दिनचर्या की रुपरेखा बनायेंगे। किसी दोस्त से अपने व्यापार को बढ़ाने के लिये चर्चा करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देंगे। इससे आपके रिश्तों में नयापन आएगा। मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का ऑफर आयेगा। पिता के सेहत में सुधार आएगा।

कुंभ राशि – दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। जिससे ऑफिस के अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। साथ ही आपकी पदोन्नति भी होगी। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। जिससे आपको कुछ नया सिखाने को भी मिलेगा। इस राशि के महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा।

मीन राशि – दिन शानदार रहने वाला है। आप अपने आपको उर्जावान महसूस करेंगे। मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। भाई-बहन आपकी पूरी मदद करेंगे। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। आपको ऑफिस में कुछ नयी जिम्मेदारियां मिलेंगी। जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। बॉस आपसे प्रसन्न होकर आपको कुछ गिफ्ट करने का वादा करेंगे। लवमेटस को कोई सरप्राइज मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है।