• वजन कम करना आसान काम नहीं है। लेकिन अगर कड़ी मेहनत और लगन से कोई काम किया जाए, तो सफलता मिल ही जाती है। रिया सालियन उन्हीं लोगों में से एक है, जिसने दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत की बदौलत केवल सूर्य नमस्कार से अपना 31 किलो वजन कम किया।
  • अपने वजन से तंग हो गई थी। रिया के अनुसार, जब मैं 12 वीं क्लास में थी, उस समय मेरा वजन 86 किलो था। मुझे सब चिढ़ाते थे और मेरे साइज़ के कपड़े भी नहीं मिलते थे। मैं बहुत परेशान हो चुकी थी। कभी-कभी तो मुझे अपनी हालत पर अकेले में रोना भी आता था।

➡ ऐसे शुरू हुआ वजन घटाने के सिलसिला :

  • रिया ने बोर्ड के एग्जाम देने के बाद वजन कम करने के लिए काम करना शुरू कर दिया था। सबसे पहले उन्होंने योग आसन शुरू किए। कुछ आसन के जरिए करीब चार महीनों में रिया ने पांच किलो वजन कम कर लिया था।

➡ सूर्य नमस्कार से बनी बात :

  • करीना कपूर और बिपाशा बसु जैसी अभिनेत्रियां भी सूर्य नमस्कार करती हैं, जिस वजह से वो फिट रहती हैं। बिपाशा तो रोजाना सूर्य नमस्कार के 108 राउंड करती हैं। रिया ने भी उन्हें फॉलो करना शुरू किया। वो रोजाना एक घंटे में सूर्य नमस्कार के 100 राउंड करती थी। इससे भारी मात्रा में कैलोरी बर्न करने में मदद मिली। हालांकि रिया रोजाना कम से कम दो घंटे वाकिंग भी करती थी। यानि रोजाना तीन घंटे मेहनत के बाद ही उन्हें एक आकर्षक सेप मिली। www.allayurvedic.org

➡ डायट प्लान :

  • इस दौरान रिया ने कोई खास डायट प्लान नहीं अपनाया। हालांकि उन्होंने जंक फूड्स और मिठाई से पूरी तरह किनारा कर लिया था। वो केवल घर का खाना खाती थी। इसके अलावा भरपूर मात्रा में पानी भी पीती थी।

➡ अब ऐसी है रिया :

  • पहले रिया का वजन 86 किलो था, अब उनका वजन 55 किलो है यानि उन्होंने 31 किलो घटाया है। वजन बनाए रखने के लिए रिया रोजाना योग करती हैं।
  • वास्तव में वजन कम करना कोई एक दिन का खेल नहीं है। इसके लिए आपको लगातार मेहनत करनी पड़ती है। रिया ने मेहनत की और उसका फल उन्हें मिला। अगर आप भी रिया की तरह वजन कम करना चाहते हैं, तो आज से ही योग करना शुरू कर दें।