• घर में पूजा-पाठ हो या फिर कोई विशेष प्रकार का आयोजन। ऐसे धार्मिक कार्यकमों में एक ऐसी चीज है जिसके बिना पूजा-पाठ नही की जाती है और वह है कपूर। जी हां, आमतौर पर सभी लोग अपने पूजा-पाठ में कपूर का इस्तेमाल अवश्य करते है। 
  • और सदियों से लोग इसका बस यही उपयोग करके रह जाते है। लेकिन क्या आपको पता है कपूर कुछ ऐसे भी फायदे है जिनसे आप कई प्रकार की बीमारियों का खात्मा कर सकते है। आयुर्वेद में भी कपूर के कई प्रकार के उपाय बताए गए है जिनके सही इस्तेमाल से आप इन बीमारियों से बच सकते है। 
  • आज हम भी आपको कपूर के कुछ ऐसे ही फायदों के बारें में बताने जा रहें है जिन्हे जानकर आप भी कपूर की पूजा करना शुरू कर दोगे….

इस तकनीक के लाभ:

  • पेट दर्द: पेट दर्द कभी भी कही भी हो सकता है। इसका कोई भरोसा नही है ऐसे में कई बार घर पर मेडिसीन ना हो पाने के कारण कुछ देर के लिए परेशानी बन जाती है। ऐसे में अगर आपको या परिवार में किसी को भी पेट दर्द की परेशानी है तो इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर उबालें और जब पानी आधा रह जाएं तो उसमें जरा सी कपूर डालकर मरीज को पिला दें। इससे पेट दर्द से जल्द ही निजात मिल जाएगी।
  • दर्द से छुटकारा: कई बार हम जी-तोड़ मेहनत कर लेते है या फिर ऐसा काम करना पड जाता है जिससे शरीर को काफी दर्द सहना पडता है और पूरा शरीर टूट सा जाता है। ऐसे में अगर आपको अपने मसल्स या जोड़ों में दर्द की शिकायत है तो आप दवा की जगह कपूर का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आपको सिर्फ एक कटोरी में तेल हल्का सा गर्म करके उसमे कपूर को मिलाकर दर्द वाली जगह पर जमकर मालिश करनी होगी। ऐसा करने से आपको कुछ ही पलों में आराम मिलना शुरू हो जाएगा।
  • खुजली: गर्मियों में सबसे ज्यादा परेशानी खुजली से होती है। खुजली के चलते कई बार ब्लड भी आना शुरू हो जाता है। ऐसे में खुजली की परेशानी को खत्म करने के लिए आप अपनी खुजली वाली जगह पर नारियल का तेल कपूर मिलाकर उस स्थान पर लेप लगा लें आपको कुछ ही देर में आराम मिलना शुरू हो जाएगा।
  • जलन को करे ख़तम: कई बार किसी गर्म चीज के शरीर पर गिरने से या फिर आग से जलने पर काफी तकलीफ होती है। ऐसे में जले हुए भाग पर काफी जलन महसूस होनी शुरू हो जाती है। इस जलन और घाव से बचने के लिए आप उस स्थान पर कपूर को पीसकर या फिर कपूर के तेल का इस्तेमाल कर सकते है, जिससे वहा से जलन भी खत्म हो जाऐगी और इंफेक्शन का खतरा भी नही रहेगा।